2026 Tata Nexon Pure+ PS लॉन्च! अब सस्ती SUV में मिलेगा लग्जरी पैनोरमिक सनरूफ का मजा

Ajay Rajput
5 Min Read

2026 Tata Nexon Pure+ PS : टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Nexon का नया Pure+ PS वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट की सबसे खास बात यह है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया जा रहा है और इसकी शुरुआती कीमत ₹9.59 लाख रखी गई है। ₹10 लाख से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ देने वाली टाटा मोटर्स की यह पहली SUV गाड़ी बन चुकी है। इसके इंजन, फीचर्स और कीमत के बारे में इस आर्टिकल में जानेंगे।

वॉइस कमांड से ओपन होगा सनरूफ

इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें वॉइस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। ड्राइवर वॉइस कमांड से सनरूफ को ओपन या फिर क्लोज कर सकता है। यह फीचर आमतौर पर ज्यादा महंगी SUVs में देखने को मिलता है, लेकिन टाटा ने कम बजट वाले ग्राहकों तक इस फीचर को पहुंचा दिया है।

2026 Tata Nexon Pure+ PS

Tata Nexon Pure+ PS में मिलने वाले फीचर्स

अगर हम इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच ड्यूल स्क्रीन और Harman इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे वायरलेस एंड्राइड ऑटो और Apple CarPlay से स्मार्टफोन आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इसके अलावा 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, HD रियर कैमरा, पार्किंग सेंसर, Auto LED हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, LED टेल लैंप और Auto Fold ORVMs जैसे फीचर्स इसे और भी ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।

2026 Tata Nexon Pure+ PS

पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों इंजन ऑप्शन

कंपनी इस गाड़ी में पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों इंजन ऑप्शन दे रही है। आज के समय में जहां दूसरी कंपनियां डीजल इंजन को कम करती जा रही हैं, लेकिन टाटा ने इसको बरकरार रखा है। इसके CNG वेरिएंट में ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से बूट स्पेस भी कम नहीं होता है, जिससे ग्राहकों को कम रनिंग कॉस्ट के साथ बेहतर स्पेस भी मिलता है।

पेट्रोल इंजन

इसमें कंपनी का 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड Revotron इंजन मिलता है जो 120 PS की पावर देता है।

डीजल इंजन

डीजल वेरिएंट में 1.5-लीटर Revotorq इंजन दिया गया है जो 115 PS की पावर जनरेट करता है।

CNG ऑप्शन

CNG वेरिएंट भी इसी 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल बेस पर तैयार किया गया है। इसमें ट्विन सिलेंडर iCNG टेक्नोलॉजी दी गई है।

क्या Panoramic Sunroof अब नया ट्रेंड बनने वाला है?

कुछ समय पहले पैनोरमिक सनरूफ केवल ₹15 से ₹20 लाख वाली SUVs में देखने को मिलता था, लेकिन पहली बार टाटा ने इसे ₹10 लाख से नीचे की गाड़ी में दिया है। इसका सीधा असर दूसरी कंपनियों पर भी पड़ सकता है। दूसरी कंपनियां भी अपनी आने वाली गाड़ियों में ₹10 लाख के बजट में सनरूफ और प्रीमियम फीचर देने की कोशिश करेंगी। यानी Nexon Pure+ PS केवल एक नया वेरिएंट नहीं बल्कि मार्केट ट्रेंड बदलने वाली SUV भी साबित हो सकती है।

सेफ्टी में भी मजबूत

अगर हम इसकी सेफ्टी की बात करें तो इस सेगमेंट में यह गाड़ी पहले ही नंबर वन बनी हुई है। कंपनी ने किसी भी तरह इसकी सेफ्टी में कमी नहीं रखी है। इसको 5-Star सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस गाड़ी में आपको प्रीमियम फीचर्स के साथ-साथ सेफ्टी भी दी जाती है।

2026 Tata Nexon Pure+ PS Price

वेरिएंट

कीमत
Petrol MT

₹9.59 लाख

Petrol AMT

₹10.14 लाख
CNG MT

₹10.39 लाख

Diesel MT

₹10.54 लाख
Diesel AMT

₹11.19 लाख

निष्कर्ष

यह गाड़ी पहले ही सेगमेंट में काफी सफलता हासिल कर चुकी है और इसका राज इसका ओवरऑल बैलेंस है। यह उन लोगों के लिए है जो कम बजट में पैनोरमिक सनरूफ, फीचर लोडेड SUV, पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन ऑप्शन के साथ-साथ प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी चाहते हैं।

ये भी देखें  : –

Share This Article