Hyundai Ioniq 3 Range : ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी हुंडई ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq 3 को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह हुंडई की आयोनिक सीरीज का हिस्सा है, जो पहले से ही अपने प्रीमियम डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। यह एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जिसे खास तौर पर यूरोपियन मार्केट के लिए तैयार किया गया है। कंपनी दावा करती है कि गाड़ी को एक बार फुल चार्ज करने पर 496Km की रेंज मिल सकती है।
फ्यूचरिस्टिक और यूनिक लुक
अगर हम इसके डिजाइन की बात करें तो यह आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित है। गाड़ी का लुक सिंपल होते हुए काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक नजर आता है। अगर हम गाड़ी के फ्रंट को देखें तो इसको स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है, इसके ऊपर पिक्सल LED DRLs और नीचे मुख्य हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा स्लोपिंग रूफलाइन, इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर, रैपअराउंड LED टेल लैंप्स, पिक्सल लाइटिंग एलिमेंट्स और एयरोडायनामिक शेप इसे बेहद मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। कंपनी गाड़ी के डिजाइन को Aero Hatch कह रही है क्योंकि इसकी बॉडी को हवा के दबाव को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है, इसकी मदद से गाड़ी की रेंज बढ़ाने में मदद मिलेगी।
ये भी देखें : – Tata Punch Facelift Base Model Price : ₹1 लाख डाउन पेमेंट देकर इस SUV को घर लाएं, जानिए पूरा फाइनेंस प्लान
N Line वेरिएंट होगा जबरदस्त
इसका N Line वेरिएंट खास है क्योंकि इसमें ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसमें स्पोर्टी फ्रंट बंपर, बड़ा एयर इनटेक, एयरो एक्सटेंशन, रियर डिफ्यूज़र एलिमेंट, बड़ा स्पॉइलर और 19 इंच अलॉय व्हील्स इसे ज्यादा दमदार और स्पोर्टी लुक देते हैं। जो लोग एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं जिसमें स्पोर्टी लुक हो और शानदार डिजाइन, तो उनके लिए यह वेरिएंट खास हो सकता है।
बैटरी ऑप्शन
हुंडई की नई इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी का ऑप्शन दिया गया है। इसमें एक 42.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 344Km की रेंज देता है। इसमें दूसरी बैटरी 61kWh दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 496Km की रेंज देती है। शहर के अंदर चलने के लिए और छोटे डिस्टेंस के लिए कंपनी ने छोटा बैटरी पैक दिया है, जबकि लंबी दूरी वालों के लिए 61 kWh वेरिएंट ज्यादा बेहतर रहेगा।

मोटर, पावर और परफॉर्मेंस
इसमें फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इस गाड़ी का स्टैंडर्ड वेरिएंट 133BHP और 250Nm टॉर्क देता है, जबकि N Line या टॉप वेरिएंट में 145 BHP तक पावर और 250 Nm टॉर्क मिलता है। कंपनी के अनुसार इस गाड़ी का स्टैंडर्ड वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार करीब 9 सेकंड में पकड़ सकता है, जबकि इसकी गाड़ी की टॉप स्पीड 170 किमी प्रति घंटा है। गाड़ी में इस मोटर और पावर के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
ये भी देखें : – Hyundai Venue 2026 Knight Edition लॉन्च, डार्क लुक और नए फीचर्स से मचा सकती है धमाल
फास्ट चार्जिंग
अगर हम बात करें चार्जिंग की तो इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे गाड़ी को 10% से लेकर 80% तक चार्ज करने के लिए 29 से 30 मिनट का समय लगेगा। इसे चार्ज करने के लिए 22kW AC चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। गाड़ी की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर लॉन्ग रेंज देगी, उसके साथ इसे चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे लंबी यात्रा के दौरान ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
गाड़ी का डिजाइन प्रीमियम होने के साथ-साथ इसमें प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे 12.9 इंच और 14.6 इंच बड़ी टचस्क्रीन के साथ यह सिस्टम नेविगेशन, कनेक्टिविटी और कस्टमाइजेशन सपोर्ट करता है, जबकि वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बोस साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, डिजिटल की, व्हीकल-टू-लोड फंक्शन, रूट प्लानर और एक्स्ट्रा स्टोरेज दी गई है।
जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में हुंडई ने इस गाड़ी में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। इसमें हाईवे ड्राइविंग असिस्ट 2, रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, सराउंड व्यू मॉनिटर, मेमोरी रिवर्स असिस्ट और मल्टीपल एयरबैग्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
ये भी देखें : – New Renault Duster vs Skoda Kushaq : 2026 में कौन सी गाड़ी है दमदार ?

