OnePlus Nord CE6 and CE6 Lite Launch : वनप्लस ने एक बार फिर से 2 मिड रेंज सेगमेंट के धांसू फोन को भारत में लॉन्च किया है। यह वनप्लस के OnePlus Nord CE6 and CE6 Lite मॉडल इस सेगमेंट में धमाका करने वाले हैं। इन दोनों ही फोन में दमदार बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी गई है। हम इस आर्टिकल में इनके फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जानेंगे।
OnePlus Nord CE6 फीचर्स
अगर हम बात करें इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन की, तो Nord CE6 को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह फोन रोजाना इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और पावर गेमिंग के लिए तैयार किया गया है।

मिलेगी शानदार डिस्प्ले और कलर ऑप्शन
इसमें 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 144Hz Refresh Rate के साथ काम करेगी, जिससे स्क्रीन स्क्रोलिंग करते समय काफी स्मूद लगेगी। स्क्रीन की 1800 nits पिक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे ज्यादा धूप में स्क्रीन साफ नजर आएगी और यूजर डिस्प्ले को आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका डिजाइन काफी प्रीमियम होने वाला है और इसे फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने में सक्षम होगी। इस फोन को चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, यानी कि इस फोन से आप किसी दूसरे डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
अगर हम बात करें इसके प्रोसेसर की, तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। टच रिस्पॉन्स को स्मूथ और बेहतर बनाने के लिए डेडिकेटेड टच रिफ्लेक्स चिप भी मिलेगी। गेमिंग के लिए इस फोन की परफॉर्मेंस शानदार रहने वाली है क्योंकि इसमें 144 FPS तक गेमिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें बड़ा कूलिंग सिस्टम भी दिया जा रहा है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन को गर्म नहीं होने देगा।
OnePlus Nord CE6 Price
इसे दो वेरिएंट के अंदर भारत में पेश किया गया है। इसके पहले वेरिएंट 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹29,999 है और दूसरे वेरिएंट 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मेमोरी की कीमत ₹32,999 रखी गई है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक में पेश किया गया है। फोन की बिक्री 8 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इस फोन को अमेजॉन और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

इस सीरीज का दूसरा फोन Nord CE6 Lite है, जो उन लोगों के लिए लाया जा रहा है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं। यह फोन बजट यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग के साथ-साथ गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है।
7000mAh बैटरी देगा लंबा बैकअप
Nord CE6 Lite में भी 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे एक बार चार्ज करने से फोन लंबे समय तक आराम से चल सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
डिस्प्ले होगी शानदार
इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। इस बड़ी स्क्रीन और बेहतर रिफ्रेश रेट होने के कारण यूजर को स्मूद स्क्रोलिंग और बेहतर गेमिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। इस स्मार्टफोन में विविड मिंट और हाइपर ब्लैक कलर ऑप्शन दिया गया है।

कैमरा सेटअप
अगर हम बात करें इसके कैमरा सेटअप की, तो इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nord CE6 Lite की कीमत
इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 रखी गई है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल ₹22,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹25,999 की कीमत तय की गई है।
ये भी देखें : –

