Vivo X300 Ultra and Vivo X300 FE India Launch : वीवो ने अपनी नई सीरीज X300 में दो नए धांसू स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया है। सबसे पहले अगर हम Vivo X300 Ultra की बात करें, तो यह उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो लोग हाई-एंड फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल फोटोग्राफी चाहते हैं। जबकि सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन X300 FE उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो लोग कॉम्पैक्ट डिजाइन में फ्लैगशिप वाले फीचर चाहते हैं। दोनों स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है। आगे अब हम इसे डिटेल से जानते हैं।
Vivo X300 Ultra Design और Look
अगर हम बात करें Vivo X300 Ultra की डिजाइन की, तो इसका डिजाइन काफी प्रीमियम रखा गया है। इसके पीछे की तरफ बड़ा सर्कुलर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिससे यह फोन अपनी अलग पहचान देता है। इसमें दो कलर ऑप्शन एक्लिप्स ब्लैक और विक्ट्री ग्रीन दिए गए हैं।

Vivo X300 Ultra Specifications
इस स्मार्टफोन में सभी जरूरी और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.82-inch 2K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। अगर हम फोन की परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ काम करने वाला फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है, जिससे हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसान होगी। स्मार्टफोन में 6600mAh बड़ी बैटरी दी गई है और 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह बैटरी 38.8 घंटे यूट्यूब प्लेबैक का बैकअप दे सकती है।
Vivo X300 Ultra Camera Features
यह फोन वीवो की तरफ से खास तौर पर कैमरा लवर्स के लिए बनाया गया है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 200MP मुख्य कैमरा दिया गया है, 200MP पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का बड़ा कैमरा दिया जा रहा है। फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x डिजिटल जूम बताया गया है। इसके अलावा कंपनी इसमें टेलिफोटो एक्सटेंडर एसेसरी भी दे सकती है, जिससे जूम और ज्यादा बढ़ सकता है। यूजर इस फोन का इस्तेमाल प्रोफेशनल कैमरे की तरह कर सकते हैं।

Cooling System
अगर हम बात करें कि X300 Ultra मॉडल की तो इसमें गेमिंग के लिए एक बेहतरीन 5800 mm² VC cooling चैंबर एरिया दिया जा रहा है। लॉन्ग वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए यह फोन को गर्म होने से बचाएगा।

Vivo X300 Ultra Price in India
वीवो ने इस फोन को भारत में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस वेरिएंट में 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मेमोरी दी गई है और इसकी कीमत भारत में ₹1,59,999 रखी गई है। इसके अलावा एक्स्ट्रा एसेसरीज में ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra की कीमत ₹27,999 रखी है।
Vivo X300 FE Design
अगर हम बात करें दूसरे मॉडल Vivo X300 FE के डिजाइन की, तो यह उन लोगों के लिए हो सकता है जो छोटा, हल्का और प्रीमियम फोन चाहते हैं। इसके पीछे की तरफ Horizontal Pill Shape Camera आइलैंड दिया गया है।

Vivo X300 FE Specifications
इसमें 6.31-inch AMOLED की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz Refresh Rate को सपोर्ट करती है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। मल्टीटास्किंग और हेवी गेमिंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलता है।

Vivo X300 FE Camera
कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। ZEISS कैमरा ट्यूनिंग के कारण फोटो क्वालिटी बेहतर देखने को मिल सकती है।
Vivo X300 FE Price In India
भारत में इसे दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके पहले वेरिएंट 12GB RAM + 256GB की कीमत ₹79,999 रखी गई है और दूसरे वेरिएंट 12GB + 512GB की कीमत ₹89,999 रखी गई है। ZEISS टेलिफोटो एक्सटेंडर जनरेशन 2 की कीमत ₹15,999 रखी गई है जबकि एसेसरी किट ₹3,999 में आएगी। दोनों ही फोन की बिक्री 14 मई 2026 से शुरू होने वाली है। कंपनी इसे Flipkart, Amazon, Vivo India Store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाने जा रही है।
यह भी पढ़ें :-
- Vivo Y6 5G 7200mAh Battery फोन लॉन्च -एक बार चार्ज करो, लंबे समय तक चलाओ
- Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत में
- Vivo S50t 5G Price : 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ नया पावरफुल फोन लॉन्च

