Motorola Edge 70 Pro launched : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एडवांस AI फीचर्स, लो-लाइट फोटोग्राफी और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है।
Motorola Edge 70 Pro Launched And Price
इसे भारत में 22 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया गया है और इसकी सेल 29 अप्रैल 2026 दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इस फोन को कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और बाकी रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मेमोरी वाले वेरिएंट की भारत में कीमत ₹36,999 है और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 रखी गई है। इसके अलावा एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक में कार्ड ऑफर भी मिल रहे हैं।
ये भी देखें : – Redmi A7 Pro 5G price in India : नया बजट 5G फोन हुआ लॉन्च,मिलेंगे यह जबरदस्त फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन
अगर हम इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी ने नया कलेक्शन डिज़ाइन दिया है, जिसमें प्रीमियम फिनिश देखने को मिलता है। फोन को तीन शानदार Pantone कलर ऑप्शन — Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan दिए गए हैं। फोन का डिजाइन स्लिम है और इसका वजन 183 ग्राम बताया गया है। फोन की मोटाई केवल 6.99mm है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 मुख्य रियर कैमरा दिया गया है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्लस मैक्रो कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, यह कैमरा ऑटो फोकस सपोर्ट के साथ आता है। Edge 70 Pro के सभी कैमरा 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं और फोन में HDR वीडियो, होराइजन लॉक, फ्रेम मैच, एक्टिव फोटोज और एडैप्टिव स्टेबिलाइजेशन जैसे शानदार कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

लो लाइट में भी मिलेगी जबरदस्त फोटोग्राफी
कंपनी ने स्मार्टफोन को लो लाइट फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया है, जिससे कि रात के समय में अच्छी फोटोग्राफी हो सके। कैमरा में बेहतर हाइलाइट्स, गहरे शैडोज, कम नॉइज़ वाली तस्वीरें, ब्लर-फ्री शॉट्स और मोशन डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
AI फीचर्स
कंपनी ने स्मार्टफोन में Moto AI 2.0 दिया है और इसमें एआई फोटो एन्हांसमेंट, एआई सिग्नेचर स्टाइल, ऑटो नाइट विजन, नेक्स्ट मूव, कैच मी अप, पे अटेंशन, रिमेंबर दिस, इमेज स्टूडियो, प्लेलिस्ट स्टूडियो, गूगल जेमिनी लाइव, जेमिनी 2.5 फ्लैश, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और परप्लेक्सिटी जैसे स्मार्ट एआई फीचर्स दिए गए हैं।
दमदार प्रोसेसर और शानदार परफॉर्मेंस
फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है और कंपनी ने इस फोन का AnTuTu Score 2.4 Million+ बताया है। इसमें 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मेमोरी दी गई है। दमदार प्रोसेसर और जबरदस्त स्टोरेज मेमोरी होने के कारण फोन में गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ऐप ओपनिंग स्मूथ और काफी तेज देखने को मिलेगी।
खें : – Vivo X300 Ultra and Vivo X300 FE India Launch से पहले डिजाइन हुआ लीक, फीचर्स दमदार
6500mAh की बड़ी बैटरी
अगर हम बात करें बैटरी की तो इसमें 6500mAh सिलिकॉन कार्बन की बड़ी बैटरी दी गई है और फोन को चार्जिंग करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट किया गया है। इसमें 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है, जिससे कि दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.4, NFC, USB Type-C, GPS, ग्लोनास और गैलीलियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट
Motorola Edge 70 Pro एंड्रॉयड 16 पर आधारित फोन है और इसमें कंपनी 3 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देने का वादा किया है और इसमें 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी कंपनी देगी। फोन का प्लस पॉइंट यही है कि इसमें लंबे समय तक कंपनी अपडेट देने वाली है, जिससे कि फोन की परफॉर्मेंस दमदार बनी रहेगी।
ये भी देखें : – OnePlus Nord CE6 and CE6 Lite Launch: बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ जल्द आ रहे हैं दो नए फोन

