2026 OnePlus Pad 4 : वनप्लस ने हाल ही में अपना नया टैबलेट भारत में पेश किया है। इस टैबलेट में बड़ी बैटरी 13,380mAh, दमदार प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और पीसी जैसा एक्सपीरियंस देने वाले फीचर दिए गए हैं और सबसे खास बात है कि अब तक का कंपनी का यह सबसे तेज और पावरफुल टैबलेट है। डिवाइस खासतौर पर प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है।
OnePlus Pad 4 Display And Design
इसमें 13.2 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 3392 x 2400 पिक्सल है। यह स्क्रीन 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह रिफ्रेश रेट जरूरत के हिसाब से एडजस्ट हो जाती है। इस डिस्प्ले को यूजर तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है क्योंकि इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा Dolby Vision सपोर्ट, 12-बिट कलर डेप्थ और 540Hz तक का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसका डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम है। इसकी मोटाई केवल 5.94mm है और वजन 672 ग्राम है। इसमें दो कलर ऑप्शन Dune Glow और Sage Mist दिए गए हैं।

OnePlus Pad 4 Performance
बड़ी स्क्रीन और बैटरी के साथ-साथ कंपनी ने इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है, जो इसे कंपनी का अब तक का सबसे तेज टैबलेट बनाता है। यह प्रोसेसर 4.608GHz तक की स्पीड पर काम करता है और इसमें Adreno 840 GPU दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसका AnTuTu स्कोर 4.1 मिलियन से भी ज्यादा है। यह टैबलेट 12GB तक LPDDR5X रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM) और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मेमोरी के साथ आता है। मेमोरी और प्रोसेसर के अच्छे कॉम्बिनेशन से यह टैबलेट मल्टीटास्किंग और हाई परफॉर्मेंस टास्क को आसानी से कर सकता है।
OnePlus Pad 4 Battery
अगर हम इसकी बैटरी की बात करें तो लंबे बैकअप के लिए 13,380mAh की बड़ी बैटरी इसमें इस्तेमाल की गई है और कंपनी का कहना है कि अब तक इस तरह की बैटरी किसी भी टैबलेट में इस्तेमाल नहीं की गई। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह टैबलेट एक बार फुल चार्ज करने पर 20 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और लगभग 7 घंटे तक गेमिंग का बैकअप दे सकता है। इसके अलावा 54 दिन का बैटरी बैकअप बिना टैबलेट इस्तेमाल के मिल सकता है। चार्जिंग खत्म होने के बाद इसे चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

8 स्पीकर के साथ दमदार साउंड
कंपनी ने इसके साउंड सिस्टम पर भी काफी अच्छा काम किया है। इसमें कुल 8 स्पीकर्स का सेटअप दिया गया है, जिसमें 4 वूफर हैं और 4 ट्वीटर दिए गए हैं। इसके अलावा यह टैबलेट spatial audio सपोर्ट के साथ आता है, जो यूजर के टैबलेट पकड़ने के तरीके के अनुसार साउंड को एडजस्ट करता है, जिससे बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिलती है।
OnePlus Pad 4 Software और AI Features
यह टैबलेट OxygenOS 16 सिस्टम पर आधारित है और इसमें कई प्रोडक्टिविटी और AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मल्टी-विंडो सपोर्ट, ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर और बेहतर फाइल मैनेजमेंट दिया गया है। इसके 12GB RAM वेरिएंट में एक साथ 5 ऐप विंडो तक चल सकती हैं। इसके अलावा AI फीचर्स में एआई राइटर, एआई समरी, एआई ट्रांसलेट, एआई पेंटर और एआई रिकॉर्डर दिए गए हैं।
OnePlus Pad 4 Gaming और Cooling System
अगर हम बात करें इसमें गेमिंग फीचर्स की, तो इसमें हाई-परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए Cryo-Velocity Cooling सिस्टम दिया गया है, जिसमें बड़ा वेपर चेंबर शामिल है। कंपनी दावा करती है कि इस टैबलेट में BGMI जैसे गेम्स को 120fps esports मोड में चलाया जा सकता है और लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन गर्म होने की समस्या कम रहती है, क्योंकि यह 38.6°C तक टेंपरेचर को कंट्रोल में रखता है। इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा यह है कि इसकी परफॉर्मेंस गेमिंग करते हुए कम नहीं होती।
OnePlus Pad 4 Price in India
भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹59,999 रखी गई है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज की कीमत ₹64,999 है। इसमें कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ₹5,000 तक का डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी फाइनल कीमत ₹54,999 और ₹59,999 हो जाती है। 5 मई 2026 को इस टैबलेट की बिक्री अलग-अलग प्लेटफॉर्म से शुरू हो जाएगी।

किसके लिए है यह टैबलेट?
यह उन लोगों के लिए टैबलेट है जो एक पावरफुल टैबलेट चाहते हैं, जिसका इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के साथ दूसरे कामों के लिए भी हो सके। यह टैबलेट खासतौर पर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और बड़े डिस्प्ले के साथ कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें :-
- Vivo Y6 5G 7200mAh Battery फोन लॉन्च -एक बार चार्ज करो, लंबे समय तक चलाओ
- Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत में
- HMD Vibe 2 5G Launch India : Flipkart पर लाइव हुआ नया बजट 5G फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

