Oppo K13 5G : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO भारत में अपने स्मार्टफोन की अलग-अलग सीरीज को लॉन्च करती रहती है। इस बार भी कंपनी ने अपनी K-Series में एक और नए स्मार्टफोन को जोड़ दिया है। कंपनी ने K सीरीज को बढ़ाने के लिए अपने नए फोन Oppo K13 5G को भारत में लॉन्च किया है। ओप्पो फोन को पसंद करने वाले ग्राहक इस फोन को Flipkart की वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। OPPO K12x 5G इससे पहले वाला मॉडल था, उसी तरह इस फोन को एक बजट वाला फोन बनाया गया है। हम इस आर्टिकल में इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स, प्रोसेसर और कीमत के बारे में संक्षेप में जानेंगे।
Oppo K13 5G का डिज़ाइन और डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। ब्राइटनेस इसकी 1200 निट्स पिक ब्राइटनेस है जिससे यूजर गर्मी और ज्यादा धूप के समय में भी फोन की डिस्प्ले को आसानी से देख सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय लोग दिन भर में औसतन 5 घंटे अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा समय सोशल मीडिया, गेमिंग और वीडियो देखने में जाता है। ज़्यादातर समय डिस्प्ले देखने के कारण आंखों पर असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ब्लू लाइट प्रोटेक्शन की सुविधा दी है जिससे आंखों पर ज्यादा लोड न पड़े।
Oppo K13 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
OPPO ने इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है जिससे यूजर लंबे समय तक गेमिंग कर सकता है। इसके अलावा गेमिंग के लिए कंपनी ने इस फोन में थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे इस डिवाइस में 6000mm² ग्रेफाइट शीट और 5700mm² का विशालकाय वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है, जो गर्मियों में गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। सामान्यत: नॉर्मल फोन में गेमिंग के समय हीटिंग की समस्या रहती है, लेकिन इस फोन में यह समस्या बहुत कम देखने को मिलेगी।
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 6.6 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स ब्राइटनेस |
प्रोसेसर | Snapdragon 6 Gen 4, 4nm चिपसेट, Adreno A810 GPU |
रैम/स्टोरेज | 8GB + 128GB / 8GB + 256GB (LPDDR4X) |
कैमरा | 50MP + 2MP रियर, फ्रंट 16MP कैमरा |
बैटरी | 7000mAh, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग |
सॉफ्टवेयर | Android 15, ColorOS 15, AI राइटर, स्क्रीन ट्रांसलेटर |
कूलिंग सिस्टम | 6000mm² ग्रेफाइट शीट + 5700mm² वेपर कूलिंग चेंबर |
कीमत (भारत) | ₹17,999 (128GB), ₹19,999 (256GB) |
लॉन्च डेट | 21 अप्रैल 2025 |
कनेक्टिविटी | 5G, USB-C, ब्लूटूथ, Wi-Fi आदि |
Oppo K13 5G लॉन्च और भारत में कीमत
भारत में इस फोन को 21 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया गया है। इस फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे Flipkart की वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं: ₹17,999 – 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ,₹19,999 – 8GB RAM + 256GB स्टोरेज।
Oppo K13 5G का कैमरा सेटअप
Oppo K13 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बेहतरीन क्वालिटी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo K13 5G की रैम और स्टोरेज
स्मार्टफोन में दो वेरिएंट दिए गए हैं इसके पहले वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज दी गई है जबकि दूसरे वेरिएंट की 8GB RAM + 256GB स्टोरेज दी गई है ।

Oppo K13 5G का सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर
फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर और सिंपल बनाने के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 4 (4nm) चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, जिसे Adreno A810 GPU, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है, जिसमें AI राइटर, स्क्रीन ट्रांसलेटर जैसे स्मार्ट AI फीचर्स मिलते हैं।
Oppo K13 5G बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
OPPO ने इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। इसके साथ 80W SUPERVOOC Flash चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह फोन 30 मिनट में 60% तक चार्ज हो सकता है और एक बार फुल चार्ज करने पर 10.3 घंटे तक गेमिंग की जा सकती है।

FAQ
Q. Oppo K13 5G की भारत में लॉन्च डेट क्या है?
A. इस स्मार्टफोन को भारत में 21 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया गया है।
Q. Oppo K13 5G की कीमत कितनी है?
A. फोन के दो वेरिएंट हैं जिनकी कीमत ₹17,999 (8GB RAM + 128GB) और ₹19,999 (8GB RAM + 256GB) है।
Q. Oppo K13 5G की डिस्प्ले कैसी है?
A. इसमें 6.6 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है।
Q. इस फोन का कैमरा सेटअप क्या है?
A. रियर कैमरा: 50MP + 2MP सेंसर, और फ्रंट कैमरा 16MP (सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए)।
Q. Oppo K13 5G फोन की बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट क्या है?
A. इसमें 7000mAh की बैटरी है और 80W SUPER VOOC Flash चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Q. Oppo K13 5G का प्रोसेसर कौन सा है?
A. Snapdragon 6 Gen 4 (4nm) चिपसेट, Adreno A810 GPU के साथ।
Q. Oppo K13 5G फोन का सॉफ्टवेयर क्या है?
A. Android 15 आधारित ColorOS 15 जिसमें AI राइटर और स्क्रीन ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Q. Oppo K13 5G फोन को कहां से खरीदा जा सकता है?
A. ग्राहक इसे Flipkart की वेबसाइट या OPPO स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें : –