2025 New Maruti Swift : जापान की प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई स्विफ्ट को इस तरह डिजाइन किया है कि यह रोड के साथ-साथ उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार में वह फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर एसयूवी में होते हैं। इस खास फीचर वाली मारुति स्विफ्ट को खरीदने के लिए भारतीय ग्राहकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस गाड़ी को कंपनी ने अभी यूरोप के देश नीदरलैंड में लॉन्च किया है, और इसकी जानकारी मारुति सुजुकी ने अपने ऑफिशियल सोशल इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इस लेख में हम संक्षेप में जानेंगे कि इस गाड़ी में कौन-कौन से फीचर्स हैं और इसमें क्या खास है।
2025 New Maruti Swift का आकर्षक डिजाइन
मारुति सुजुकी की स्विफ्ट गाड़ी को भारत में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी हमेशा यह कोशिश करती है कि इस गाड़ी में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं और फीचर्स दिए जाएं। इसके अलावा, कंपनी इसके डिजाइन को भी आकर्षक बनाने की कोशिश करती रहती है। 2025 की नई स्विफ्ट में ऑल-ग्रिप FX का डिजाइन दिया गया है, जो कि देखने में काफी मजबूत है।डिजाइन को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए सामने की ग्रिल के साथ एलईडी लाइट बार दी गई है। मारुति सुजुकी ने नीदरलैंड में इस नई स्विफ्ट के इंटीरियर्स को प्रीमियम लुक दिया है। इसके अलावा, इंटीरियर्स को नीट और क्लीन रखने के लिए इसमें रबर मैट दिए गए हैं।
इसके अलावा, इसमें लेदर सीट्स का इस्तेमाल किया गया है और डॉमेस्टिक कॉल बॉक्स के साथ स्टोरेज बॉक्स भी शामिल किया गया है। शहर और गांव की सड़कों के सफर को आसान और सुगम बनाने के लिए इसमें 16 इंच के ऑल सीजन टायर्स का इस्तेमाल किया गया है।
2025 New Maruti Swift का पावरफुल इंजन
सुजुकी की नई स्विफ्ट के दमदार इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर की क्षमता वाला Z सीरीज इंजन ऑफर किया गया है। इस इंजन को फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 88.5 Bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। नई स्विफ्ट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह उबड़-खाबड़ रास्तों को भी आसानी से पार करते हुए सफर को पूरा कर पाएगी।

New Maruti Swift की कुछ खास फीचर
गाड़ी को देखने से पता चलता है कि इसे ऑफ-रोडिंग और बड़े इलाकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यदि आप इसकी छत को देखें तो यहां एक एक्स्ट्रा टायर भी देखा जा सकता है। इस गाड़ी में एक विशेष फीचर दिया गया है जो इसे ऑफ-रोडिंग के दौरान स्थिर बनाए रखता है। यह खास फीचर ‘ऑल-ग्रिप सिस्टम’ है, जो ट्रैक्शन वाली जगहों पर काम आता है। जब गाड़ी के अगले पहिए काम नहीं कर रहे होते, तो गाड़ी की सारी पावर पिछले पहियों को ट्रांसफर कर दी जाती है, जिससे गाड़ी ऑफ-रोडिंग में बेहतर प्रदर्शन कर पाती है।
फीचर | विवरण |
मॉडल | 2025 New Maruti Swift |
डिजाइन थीम | SUV जैसी All Grip FX डिज़ाइन |
लॉन्च देश | नीदरलैंड (यूरोपीय देश ) |
भारत में उपलब्धता | अभी उपलब्ध नहीं |
इंजन | 1.2 लीटर Z-सीरीज़ इंजन |
गियरबॉक्स | 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन |
ऑफ-रोड फीचर | All Grip FX सिस्टम (पावर ट्रांसफर रियर व्हील्स को) |
टायर्स | 16 इंच ऑल-सीजन टायर्स |
लाइटिंग | LED लाइट बार और फ्रंट ग्रिल |
इंटीरियर | प्रीमियम लेदर सीट्स, रबर मैट्स, स्टोरेज बॉक्स |
छत पर स्पेयर टायर | ऑफ रोडिंग के लिए |
कीमत (नीदरलैंड) |
बेस वेरिएंट: €22,299 (लगभग ₹21.65 लाख) टॉप वेरिएंट: €28,449 (लगभग ₹28 लाख) |
सोशल मीडिया जानकारी | ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से घोषणा |
अनुमानित भारत लॉन्च | कंपनी द्वारा कोई ऑफिशियल डेट नहीं |
New Maruti Swift सबसे पहले इस देश में हुई लॉन्च
सुजुकी की नई स्विफ्ट के लिए भारतीय ग्राहकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि इस गाड़ी को पहले नीदरलैंड में पेश किया गया है, जो कि एक यूरोपीय देश है। नीदरलैंड में इसके लॉन्च की जानकारी सुजुकी ने अपनी ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी है। कंपनी ने अपनी सोशल मीडिया पर नई स्विफ्ट को ऑफ-रोडिंग करते हुए प्रदर्शित किया है, जिससे यह साफ़ पता चलता है कि नई मारुति स्विफ्ट किसी भी एसयूवी से कम नहीं होगी।
View this post on Instagram
New Maruti Swift की कीमत
मारुति ने सबसे पहले इस गाड़ी को यूरोप के देश नीदरलैंड में पेश किया है, जहां पर इसकी कीमत 22,299 यूरो निर्धारित की गई है। अगर हम इसे भारतीय मुद्रा में बदलें तो इसकी कीमत लगभग 21.65 लाख रुपए होती है। वहीं, इसका दूसरा वेरिएंट नीदरलैंड में 28,449 यूरो में उपलब्ध है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 27 से 28 लाख रुपए हो सकता है। यह गाड़ी की अनुमानित कीमत है, लेकिन जब यह भारतीय बाजार में आएगी तो इसकी कीमत में कुछ बदलाव हो सकता है।
New Maruti Swift भारत में कब होगी लॉन्च?
मारुति सुजुकी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिससे यह पता चले कि भारत में यह गाड़ी कब लॉन्च होगी। भारत में स्विफ्ट को काफी पसंद किया जाता है और लोग इसे एक फैमिली कार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। दूसरी ओर, नीदरलैंड में इस गाड़ी को स्पोर्ट्स कार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सुजुकी नीदरलैंड ने वहां के ऑफ-रोडिंग प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए इस गाड़ी को डिज़ाइन किया है, जो देखने में काफी आकर्षक लगती है।
FAQ
Q. नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट कहां पर सबसे पहले लांच हुईहै ?
A. सुजुकी ने नीदरलैंड में पेश किया है जो की एक यूरोपीय देश है।
Q. नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारत में कब लॉन्च होगी?
A. मारुति सुजुकी ने अभी कोई ऐसी घोषणा नहीं की है जिससे पता चलता हो कि भारत में यह गाड़ी कब लॉन्च होगी।
Q. नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट में कौन-सा इंजन इस्तेमाल हुआ है?
A. इसमें 1.2 लीटर की क्षमता वाले Z सीरीज इंजन को ऑफर किया गया है।
Q. नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट का गियरबॉक्स कौन-सा है?
A. इस इंजन को फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
Q.क्या नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट को ऑफ रोडिंग के लिए बनाया गया है?
A. हां, इस गाड़ी को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि यह ओवर खबर वाले रास्तों को भी आसानी से पार करते हुए सफर को पूरा कर पाएगी।
Q.जब गाड़ी के अगले पहिए काम नहीं करते, तो क्या होता है?
A. गाड़ी की सारी पावर पिछले पहियों को ट्रांसफर कर दी जाती है जिससे गाड़ी ऑफ रोडिंग में अच्छा परफॉर्म कर पाती है।
Q. 2025 New Maruti Swift की कीमत क्या है?
A. इसकी कीमत नीदरलैंड में 22,299 यूरो (लगभग ₹21.65 लाख) से शुरू होकर 28,449 यूरो (लगभग ₹28 लाख) तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें :-
2025 Yamaha XSR 125 में पावरफुल इंजन के साथ स्टाइलिश डिज़ाइन, देखें इसकी कीमत से लेकर बेहतरीन फीचर्स