2025 Kawasaki Versys 650 :जापान की प्रसिद्ध टू व्हीलर निर्माता कंपनी कावासाकी ने भारतीय बाजार में पिछले कुछ समय में Ninja 500, Ninja 650 जैसी पावरफुल बाइक के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया है।अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने नए 2025 Kawasaki Versys 650 अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया है।कंपनी ने इसमें कई सारे आधुनिक फीचर्स को अपडेट किया है और साथ में इस बाइक में नई कलर स्कीम को ऑफर किया है।इसके अलावा बाइक के इंजन में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिलता है।बाइक में नए बेहतरीन फीचर्स के साथ अपडेट की गई है।इस अपडेट के साथ अब इस बाइक के प्राइस में लगभग 16,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।इस लेख में हम जानेंगे कि इस बाइक में कौन-कौन से नए फीचर्स मिले हैं और भारत में इसकी कीमत कितनी होगी।
2025 Kawasaki Versys 650 पावरफुल इंजन
2025 Kawasaki Versys 650 के अपडेटेड मॉडल में किसी भी तरह का इंजन में बदलाव नहीं किया गया है।इस मोटरसाइकिल में पहले की तरह 649cc पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड मोटर इंजन ही दिया जा रहा है।यह इंजन 67hp की पावर देता है और 61Nm की टॉर्क जनरेट करता है।इस मोटरसाइकिल में 21 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।रिफाइंड इंजन, लो-एंड टॉर्क और एक्सेलेरेशन हीटिंग मैनेजमेंट सिस्टम इसकी परफॉर्मेंस को और भी ज्यादा बेहतर बना देता है।इसके अलावा राइडर को बैठने के लिए एक अच्छी राइडिंग पोजीशन दी गई है, जिससे कि लंबी दूरी के लिए यह बाइक एक अच्छा विकल्प है।
2025 Kawasaki Versys 650 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
2025 Kawasaki Versys 650 बाइक में आगे की तरफ LED लाइट्स का इस्तेमाल हुआ है और इसमें 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले भी देखने को मिलता है।इस डिस्प्ले को राइडर अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके अपने सारे ट्रिप या कोई अन्य जरूरी जानकारी की नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।इसके अलावा अगर सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल चैनल ABS दिया गया है।विंडस्क्रीन वाइजर को अपने हिसाब से राइडर एडजस्ट कर सकता है। इसके लिए कंपनी की तरफ से चार पोजीशन एडजस्टेबिलिटी के विकल्प मिलते हैं।
फीचर |
विवरण |
इंजन टाइप |
649cc पैरेलल ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन |
पावर और टॉर्क |
67 PS पावर @ 8,500 rpm, 61 Nm टॉर्क @ 7,000 rpm |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी |
21 लीटर |
सेफ्टी फीचर्स |
ड्यूल चैनल ABS, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन (4 पोजीशन) |
लाइटिंग |
फुल LED हेडलाइट्स |
डिस्प्ले और कनेक्टिविटी |
4.3 इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी |
टायर्स और व्हील साइज |
फ्रंट और रियर – 17 इंच एलॉय व्हील्स |
ब्रेकिंग सिस्टम |
फ्रंट: 300mm ट्विन पेटल डिस्क, रियर: 250mm पेटल डिस्क |
सस्पेंशन (फ्रंट) |
41mm इनवर्टेड फोर्क्स (प्रीलोड और रीबाउंड एडजस्टेबल) |
सस्पेंशन (रियर) |
शोवा मोनोशॉक, प्रीलोड एडजस्टेबल |
नई कलर स्कीम |
मेटैलिक मैटे ग्रेफेनस्टील ग्रे |
नई कीमत (एक्स-शोरूम) |
₹7,93,000 (₹16,000 की बढ़ोतरी के साथ) |
राइडिंग पोजीशन और आराम |
एडवेंचर-टूरर राइडिंग के लिए आरामदायक राइडिंग पोजीशन |
2025 Kawasaki Versys 650 अपडेटेड कलर
2025 Kawasaki Versys 650 के अपडेटेड मॉडल में मेटैलिक मैटे ग्रैफेन स्टील ग्रे पेंट ऑफर किया जा रहा है, जो कि एक शानदार कलर दिखाई पड़ता है। कंपनी अपनी ग्रीन कलर की जगह पर अब ग्रे कलर को ज्यादा महत्व दे रही है।
2025 Kawasaki Versys 650 भारत में कीमत
2025 Kawasaki Versys 650 की कीमत में मौजूदा वर्जन से 16,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत बढ़कर ₹7,93,000 एक्स-शोरूम हो गई है। इस बाइक की कीमत के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण इसमें नए अपडेटेड फीचर्स और नया मेटैलिक ग्रे कलर है। अगर हम पुराने वर्जन की बात करें तो उसमें ज्यादातर ग्रीन कलर का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन इस नए अपडेटेड 2025 मॉडल में ग्रीन की जगह ग्रे कलर का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है।
2025 Kawasaki Versys 650 का बेहतरीन सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
2025 Kawasaki Versys 650 मॉडल के सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम को पहले से ज्यादा बेहतर बना दिया गया है। इसके पीछे और आगे दोनों तरफ 17 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं और दोनों ही चक्कों पर डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल हुआ है। इसके अगले टायर में 300mm की ट्विन पेटल डिस्क ब्रेक दी गई है और पीछे की तरफ 250mm की रियर पेटल डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल हुआ है।
इस बाइक के सस्पेंशन को कुछ इस तरह रखा गया है कि बाइक खराब रास्तों पर भी अच्छा परफॉर्म कर सके। इसमें आगे के सस्पेंशन 41mm इनवर्टेड फोर्क्स प्रीलोड और रीबाउंड एडजस्टमेंट के साथ दिए गए हैं। इसकी मदद से राइडर अपनी सुविधा अनुसार इस सस्पेंशन को एडजस्ट कर सकता है। इसका पीछे का सस्पेंशन प्रीलोड-एडजस्टेबल शोवा मोनोशॉक दिया गया है, जो राइडर को हर प्रकार के खराब रोड और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर एक बेहतरीन राइड करने का अनुभव देता है। इसकी बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन इस बाइक को एडवेंचर-टूरर बाइक बनाते हैं।
FAQ
Q.2025 Kawasaki Versys 650 में कौन-सा पावरफुल इंजन दिया गया है?
A. इस मोटरसाइकिल में 649cc पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड मोटर पावरफुल इंजन दिया गया है, जो 67bhp की पावर और 61Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Q.क्या 2025 Kawasaki Versys 650 के इंजन में कोई बदलाव किया गया है?
A. 2025 Kawasaki Versys 650 के अपडेटेड मॉडल में किसी भी तरह का इंजन में बदलाव नहीं किया गया है।
Q.2025 Kawasaki Versys 650 बाइक में कौन-कौन से फीचर्स हैं?
A. बाइक में 4.3 इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, LED लाइट्स, ड्यूल चैनल ABS और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Q.2025 Kawasaki Versys 650 की भारत में कीमत क्या है?
A. इस बाइक की कीमत 7,93,000 रुपए (एक्स शोरूम) है, जो कि पुराने वर्जन से लगभग 16,000 रुपए ज्यादा है।
Q.इस बाइक में कौन-से सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम मिलते हैं?
A. बाइक में आगे 41mm इनवर्टेड फोर्क्स (प्रीलोड और रीबाउंड एडजस्टेबल) और पीछे शोवा मोनोशॉक (प्रीलोड एडजस्टेबल) सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm ट्विन पेटल डिस्क और पीछे 250mm पेटल डिस्क दी गई है।
Q.2025 Kawasaki Versys 650 में कौन-सा नया कलर ऑप्शन आया है?
A. इस बाइक के अपडेटेड मॉडल में मेटैलिक मैटे ग्रैफेनस्टील ग्रे कलर ऑफर किया गया है।इसके अलावा 2025 अपडेटेड वर्जन में ग्रीन की जगह ज्यादा ग्रे कलर का इस्तेमाल देखने को मिलता है।
Q.क्या 2025 Kawasaki Versys 650 लंबी दूरी की राइडिंग के लिए अच्छी बाइक है है?
A. हां, इसमें दी गई राइडिंग पोजीशन और रिफाइंड इंजन इसे लंबी दूरी की राइडिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।इसका 21 लीटर का बड़ा फ्यूलटैंक बिना किसी पेट्रोल की कमी के लंबी दूरी तय करने में मदद करता है ।
ये भी पढ़ें :-
2025 Yamaha XSR 125 में पावरफुल इंजन के साथ स्टाइलिश डिज़ाइन, देखें इसकी कीमत से लेकर बेहतरीन फीचर्स