Hyundai Venue 2026 Knight Edition : हुंडई ने अपनी SUV वेन्यू का नया Knight Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए इस एडिशन को खासतौर पर पेश किया है ताकि उनकी कार अलग स्पोर्टी और प्रीमियम लुक के साथ दमदार रोड प्रेजेंस बना सके। नई Venue Knight Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख तय की गई है। यह SUV पूरी तरह ब्लैक थीम, दमदार रोड प्रेजेंस और कुछ नए फीचर्स के साथ मार्केट में उतारी गई है।
हुंडई की नाइट सीरीज पहले भी ग्राहकों को काफी पसंद आ चुकी है। कंपनी के अनुसार, 2022 की शुरुआत के बाद से Knight रेंज की 92,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस एडिशन को लॉन्च करके कंपनी अपनी सेल को और भी मजबूत करना चाहती है।
क्या खास है Hyundai Venue 2026 Knight Edition में?
कंपनी ने इस गाड़ी को रेगुलर मॉडल से अलग बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक अपडेट दिए हैं। इस गाड़ी का डिजाइन और ब्लैक थीम इसे काफी आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा इसके एक्सटीरियर में ब्लैक पेंटेड फ्रंट ग्रिल, मैट ब्लैक Hyundai लोगो, ब्लैक स्किड प्लेट्स, ब्लैक रूफ रेल्स, ब्लैक ORVMs, ब्लैक अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स और Knight बैजिंग दी गई है। इन सब बदलावों के कारण गाड़ी पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम नजर आती है।
ये भी देखें : – Tata Punch Facelift Base Model Price : ₹1 लाख डाउन पेमेंट देकर इस SUV को घर लाएं, जानिए पूरा फाइनेंस प्लान
इंटीरियर में मिलेगा प्रीमियम फील
अगर हम बात करें इसके इंटीरियर की तो गाड़ी के अंदर ऑल ब्लैक केबिन थीम और ब्रास कलर इंसर्ट्स दिया गया है। गाड़ी के केबिन में ब्लैक और ब्रास का कॉम्बिनेशन इसे यूनिक और क्लासी लुक देता है। इसके अलावा स्पेशल सीट अपहोल्स्ट्री, प्रीमियम फिनिश और स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।

नए एडिशन में मिलेंगे नए फीचर्स
इस नए एडिशन में कुछ नए फीचर्स भी दिए गए हैं। वेन्यू नाइट एडिशन के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में Dashcam फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर HX6T, HX10 और N10 वेरिएंट्स में दिया गया है। यह फीचर Continuous Driving Recording, Emergency Event Capture, Vacation Mode और Mobile App से वीडियो एक्सेस जैसी सुविधाएं देता है, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों बेहतर होती हैं।
इंजन ऑप्शन
अगर हम इसके इंजन की बात करें तो यह वही पुराने भरोसेमंद इंजन ऑप्शन के साथ देखने को मिलती है। इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल में 1.2L का पेट्रोल इंजन मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ देखने को मिलता है और 1.0L Turbo पेट्रोल इंजन DCT गियर बॉक्स के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ देखने को मिलेगा।
वेरिएंट के अनुसार कीमत
|
Variant |
Price (Ex-Showroom) |
| HX5 Petrol MT |
₹9.69 लाख |
|
HX5 Diesel MT |
₹11.11 लाख |
| HX6T Petrol MT |
₹11.03 लाख |
|
HX8 Diesel AT |
₹13.84 लाख |
| HX10 Turbo Petrol DCT |
₹14.79 लाख |
ये भी देखें : – 2026 Kia Syros SUV Price : ₹8.39 लाख से शुरू, 5 Star Safety वाली SUV नए फीचर्स के साथ लॉन्च
दो नए कलर ऑप्शन
नई Venue Knight Edition के साथ कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं, जिनमें Hazel Blue Matte और Mystic Sapphire Matte शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स
अगर हम इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, चारों टायर में डिस्क ब्रेक, ESC (Electronic Stability Control), हिल स्टार्ट एसिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे सुरक्षित बनाने पर पूरा फोकस किया है और इसमें 65 प्लस सेफ्टी फीचर्स बताए गए हैं, जिनमें 33 फीचर्स स्टैंडर्ड देखने को मिलते हैं।

किसे खरीदनी चाहिए यह SUV?
अगर आप ऐसी SUV चाहते हैं जिसमें अलग रोड प्रेजेंस, ब्लैक स्पोर्टी लुक, Hyundai की ब्रांड वैल्यू, पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प तथा फीचर लोडेड पैकेज मिले, तो आपके लिए यह गाड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस नए एडिशन में कंपनी ने इसे रेगुलर मॉडल से कुछ हटकर तैयार किया है।
किन गाड़ियों से मुकाबला?
भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में काफी ज्यादा कंपटीशन है और इस गाड़ी का मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet, Maruti Brezza, Mahindra XUV3XO, Renault Kiger और Nissan Magnite जैसी SUVs से रहेगा।
ये भी देखें : – Tata Harrier Safari Petrol Price India : हैरियर और सफारी पेट्रोल की कीमत उम्मीद से ज्यादा सस्ती निकली!

