2026 Kia Syros SUV Price : भारतीय बाजार में SUV गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इसी बीच साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia ने अपनी दमदार SUV 2026 Kia Syros को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस SUV की शुरुआती कीमत ₹8.39 लाख रखी है। कंपनी ने इस बार केवल कीमत पर ही नहीं बल्कि इसके डिजाइन, सेफ्टी, फीचर्स और वेरिएंट्स पर बड़ा फोकस किया है। 2026 Kia Syros उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है जो कम बजट में प्रीमियम लुक, एडवांस फीचर और मजबूत सेफ्टी वाली एक फैमिली SUV गाड़ी चाहते हैं।
डिजाइन
अगर हम इसके डिजाइन की बात करें तो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और बोल्ड लुक दिया गया है। इसकी फ्रंट में नया बंपर, बॉडी कलर एरो इंसर्ट्स और ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स दी गई हैं। इसमें दिए गए LED फॉग लैंप्स और शार्प डिजाइन इसे सड़क पर बाकी गाड़ियों से अलग पहचान देते हैं। गाड़ी के पीछे की तरफ नया बंपर और LED हाई माउंटेड स्टॉप लैंप भी दिया गया है। गाड़ी की साइड प्रोफाइल में ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स, नए ORVMs और साफ डिजाइन लाइन दी गई है, जिससे गाड़ी पहले से ज्यादा महंगी और प्रीमियम नजर आती है। इसके सबसे टॉप वेरिएंट में 17-इंच क्रिस्टल कट एलॉय व्हील और नियॉन ब्रेक कैलीपर्स भी दिए गए हैं।
इंजन ऑप्शन और ट्रांसमिशन
इंजन में कंपनी ने कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पहले से पेट्रोल और डीजल इंजन इस्तेमाल हो रहे हैं, उन्हें ही इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120hp की पावर जेनरेट करता है और 172Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल हुआ है, जो 116hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन शहर और हाईवे दोनों के लिए पहले से ही Kia का भरोसेमंद इंजन है। नई Syros में ट्रांसमिशन विकल्प देखने को मिलेंगे 6-स्पीड मैन्युअल, 7-स्पीड DCT ऑटोमेटिक और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक। अब डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी ज्यादा वेरिएंट्स में देखा जा सकता है।
ये भी देखें : – Tata Punch Facelift Base Model Price : ₹1 लाख डाउन पेमेंट देकर इस SUV को घर लाएं, जानिए पूरा फाइनेंस प्लान
नए वेरिएंट्स के साथ बढ़े विकल्प
ग्राहक अपने बजट और जरूरत के हिसाब से वेरिएंट का चुनाव कर सकें, इसके लिए कंपनी ने 2026 Syros मॉडल में कुछ नए वेरिएंट्स को जोड़ा है। इसके अलावा मैग्मा रेड, आइवरी सिल्वर मैट और आइवरी सिल्वर ग्लॉस जैसे नए कलर ऑप्शन भी इसमें दिए गए हैं।
- HTE
- HTE(O)
- HTK+(O)
- HTX(O)

2026 Kia Syros SUV Price Variant Wise
पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स
|
वेरिएंट |
कीमत |
|
HTE |
₹8.39 लाख |
| HTE(O) |
₹9.19 लाख |
|
HTK(EX) |
₹9.79 लाख |
| HTK+ |
₹10.73 लाख |
|
HTX |
₹11.99 लाख |
ये भी देखें : – Tata Harrier Safari Petrol Price India : हैरियर और सफारी पेट्रोल की कीमत उम्मीद से ज्यादा सस्ती निकली!
|
वेरिएंट |
कीमत |
| HTK+ 7DCT |
₹11.93 लाख |
|
HTX 7DCT |
₹13.19 लाख |
| HTX(O) 7DCT |
₹13.99 लाख |
|
Top Variant |
₹14.99 लाख |
डीजल मैनुअल वेरिएंट्स
|
वेरिएंट |
कीमत |
| HTE(O) |
₹9.99 लाख |
|
HTK(EX) |
₹10.59 लाख |
| HTK+ |
₹11.53 लाख |
|
HTX |
₹12.79 लाख |
डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स
|
वेरिएंट |
कीमत |
| HTK+ 6AT |
₹12.73 लाख |
|
HTX 6AT |
₹13.99 लाख |
| HTX(O) 6AT |
₹14.79 लाख |
|
Top Variant |
₹15.79 लाख |
Kia Syros फीचर्स
अगर हम बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें कई एडवांस फीचर दिए गए हैं, जो इस गाड़ी को शानदार डिजाइन, भरोसेमंद इंजन के साथ-साथ एक प्रीमियम फीचर्स वाली गाड़ी बनाते हैं। इसमें 30-इंच पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप, कनेक्टेड नेविगेशन कॉकपिट, ड्यूल पेन पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, रियर वेंटिलेटेड सीट्स, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स, वायरलेस कनेक्टिविटी, प्रीमियम साउंड एक्सपीरियंस, OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स और Kia Connect डायग्नोस्टिक्स जैसे एडवांस फीचर देखने को मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
नई Kia Syros को 5-Star BNCAP Safety Rating मिली है। यह रेटिंग इसे सुरक्षित फैमिली SUV बनाती है। इसमें 20 से ज्यादा ऐसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग के दौरान स्टेबिलिटी और ज्यादा भरोसा देते हैं। इसमें ADAS Level 2 सिक्योरिटी फीचर दिया गया है। इसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल होते हैं।

किससे होगा मुकाबला?
भारत में पहले से घरेलू और विदेशी बड़ी कंपनियों की SUV मौजूद हैं। यह गाड़ी टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेज़ा, महिंद्रा XUV 3XO और स्कोडा काइलैक जैसी SUV को सीधी टक्कर देती है। लेकिन जिस तरह से कंपनी ने इसमें प्रीमियम फीचर्स दिए हैं, उसके कारण यह सेगमेंट में अलग नजर आती है।
किसके लिए बेस्ट है यह SUV?
यह गाड़ी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकती है जो फैमिली SUV, शानदार फीचर्स, पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प, मजबूत सेफ्टी और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं।
ये भी देखें : – Toyota Urban Cruiser Ebella EV India में पेश, टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी 543km रेंज के साथ

