Vivo Y600 Pro 5G: 10,200mAh बैटरी वाला नया पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च

Ajay Rajput
5 Min Read

Vivo Y600 Pro 5G : वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro 5G को अपनी घरेलू मार्केट चीन में 27 अप्रैल 2026 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि यह फोन बैटरी बैकअप के मामले में पावर हाउस है क्योंकि इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसी वजह से फोन काफी ज्यादा चर्चा में है। जिस तरह से स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी का ट्रेंड चल रहा है, इस रेस में वीवो ने अब तक का सबसे बड़ा बैटरी वाला फोन दुनिया के सामने पेश कर दिया है।

डिस्प्ले फीचर्स

इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे यूजर को स्क्रोलिंग करते हुए और गेमिंग में स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके साथ-साथ 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 1.5K रेजोल्यूशन भी मिलता है, जिससे कि स्क्रोलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है।

कैमरा डिजाइन और सेटअप

अगर हम बात करें इसमें कैमरा सेटअप की तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (10x डिजिटल जूम सपोर्ट) और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Vivo Y600 Pro 5G

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

कंपनी से ऐसी उम्मीद थी कि इसमें दमदार प्रोसेसर देखने को मिलेगा और अब Vivo ने इसमें दमदार MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके अलावा इसमें 12GB RAM और 512GB की स्टोरेज मेमोरी भी दी गई है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

इस फोन की बड़ी बैटरी 10,200mAh की तो चर्चा में है ही, लेकिन उसके साथ इसमें बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह बैटरी फोन को लंबे समय तक बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है और अगर बैटरी खत्म भी हो जाती है तो उसको चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे कि फोन जल्दी ही चार्ज हो सके।

Vivo Y600 Pro 5G

Vivo Y600 Pro 5G की कीमत

कंपनी ने इस फोन को चीन की मार्केट में अलग-अलग 5 वेरिएंट्स में पेश किया है। इसकी शुरुआती वेरिएंट की कीमत चाइनीस करेंसी में CNY 2099 (करीब ₹29,000) रखी गई है। बाकी इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत:

8GB RAM + 128GB स्टोरेज – CNY 2099 (करीब ₹29,000)
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 2299 (करीब ₹32,000)
8GB RAM + 512GB स्टोरेज – CNY 2599 (करीब ₹36,000)
12GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 2599 (करीब ₹36,000)
12GB RAM + 512GB स्टोरेज – CNY 2899 (लगभग ₹40,000 तक)

कनेक्टिविटी फीचर्स

यह वीवो का 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS समेत मल्टी सैटेलाइट नेविगेशन जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी द्वारा इसे प्रीमियम डिजाइन दिया गया है और इसमें IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। इस रेटिंग से पता लगता है कि फोन धूल और पानी से सुरक्षित बना रहता है।

Vivo Y500 Pro vs Vivo Y600 Pro Upgrade

इस फोन को Y500 Pro का अपग्रेड माना जा रहा है। इससे पहले वीवो के Y500 Pro में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 6.67 इंच डिस्प्ले था, लेकिन कंपनी ने इस बार Y600 Pro में बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों को बड़ा अपग्रेड दिया गया है।

निष्कर्ष

यह मिड रेंज सेगमेंट का फोन उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है जो लोग लंबी बैटरी और मजबूत परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

 

Share This Article