Vivo Y600 Pro 5G : भारत में Vivo का ऐसा फोन जल्दी लॉन्च होने वाला है जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। लीक से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी अपने इस नए Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन को जल्दी ही लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इसमें बड़ी बैटरी का ट्रेंड चल रहा है, हर कंपनी अपने नए स्मार्टफोन में एक से बढ़कर एक बड़ी बैटरी देने की कोशिश कर रही है। जहां पहले 5000mAh बैटरी को स्टैंडर्ड माना जाता था, वहीं अब कंपनियां 7000mAh से लेकर 9000mAh तक की बैटरी लेकर आ चुकी हैं। अब इस रेस में Vivo ने भी अपना बड़ा धमाका कर दिया है।
10,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
हाल ही में कंपनी ने 9020mAh बैटरी वाला T5 Pro लॉन्च किया था, और अब इससे भी आगे बढ़कर एक “पावर बैंक जैसा स्मार्टफोन” लाने की तैयारी की जा रही है। Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन में 10,000mAh के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है। Vivo का अब तक का यह सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन माना जा रहा है।
ये भी देखें : – Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ लॉन्च रियलमी का नया फोन
डिस्प्ले फीचर्स
इसमें 6.67 इंच AMOLED की डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इससे यूजर को स्क्रोलिंग करते हुए और गेमिंग में स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। इसका रेजोल्यूशन 1.5K रहेगा।
कैमरा डिजाइन और सेटअप
अगर हम इसके कैमरे की बात करें तो इसके रियर साइड पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने के लिए मिलता है और अंदर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और कैमरा में Aspherical lens का इस्तेमाल हुआ है। बैटरी के साथ-साथ इसका कैमरा सेटअप भी जबरदस्त रहने वाला है और इस फोन की डिजाइन को गोल्डन एक्सेंट के साथ टीज किया गया है, जिससे कि फोन का लुक और भी प्रीमियम लगता है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए मिड रेंज का पावरफुल चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कि Vivo के पिछले मॉडल में भी देखा गया था। यह प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 हो सकता है। इस प्रोसेसर से फोन की परफॉर्मेंस बैलेंस और स्टेबल रहने की उम्मीद है।
Vivo Y600 Pro 5G की लॉन्च डेट
कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च की कोई भी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं दी गई है, लेकिन लीक से मिली जानकारी के अनुसार इसे मई 2026 में लॉन्च किया जाएगा और यह कंपनी अपनी घरेलू मार्केट चीन में पहले लॉन्च करेगी। चीन में लॉन्च होने के बाद इसे ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा।
ये भी देखें : – Oppo F33 Pro 7000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला नया फोन लॉन्च
Vivo Y600 Pro 5G की संभावित कीमत
लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत ज्यादा नहीं होगी। इसकी भारत में कीमत 24,499 रुपए के आसपास रह सकती है। यह कंपनी के पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन इसमें बैटरी को भी अपग्रेड किया गया है और साथ में कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
Vivo Y500 Pro के फीचर्स
कंपनी ने इससे पहले Vivo Y500 Pro को लॉन्च किया था और यह अब नया मॉडल Vivo Y600 Pro इसका अपग्रेड माना जा रहा है। Y500 Pro में 6.67 इंच का शानदार AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

निष्कर्ष
यह मिड रेंज सेगमेंट का एक ऐसा फोन हो सकता है जो इस सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है। इसमें पावर बैंक की तरह 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। फोन को चार्ज करने के लिए 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलता है। यह फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो जबरदस्त फीचर्स के साथ बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं।
ये भी देखें : – Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी और 100W चार्जिंग
