Oppo Reno 15 Pro Mini price leaked India : ओप्पो कंपनी अपनी रेनो सीरीज में तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में Reno 15 और Reno 15 Pro के साथ बिल्कुल नया Oppo Reno 15 Pro Mini भी लाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि Reno सीरीज का यह पहला Mini मॉडल है, जिसकी कीमत लॉन्च होने से पहले ही लीक हो चुकी है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में Oppo Reno 15 Pro Mini की कीमत 60,000 रुपये से कम हो सकती है। यह एक कॉम्पैक्ट साइज का फोन है, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ लाया जा रहा है।
Reno सीरीज़ का पहला Mini फोन
Oppo की रेनो सीरीज में अब तक स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल ही देखने को मिलते थे, लेकिन अब कंपनी ने एक Mini मॉडल पेश किया है। यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है, जिन्हें छोटे साइज में प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहिए। इस फोन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर इसे एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा।
Oppo Reno 15 Pro Mini price leaked India
Oppo Reno 15 Pro Mini की कीमत की जानकारी एक टिप्स्टर द्वारा सामने आई है। इस लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की बॉक्स प्राइस ₹64,999 हो सकती है। भारत में आमतौर पर किसी भी स्मार्टफोन की बॉक्स प्राइस थोड़ी ज्यादा होती है। ऐसे में Oppo Reno 15 Pro Mini की असली कीमत लगभग ₹59,999 तक हो सकती है। लॉन्च के समय इस फोन पर बैंक ऑफर और डिस्काउंट ऑफर भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो सकती है।
Exclusive ✨
The Oppo Reno 15 Pro Mini has a box price of ₹64,999 for the 12GB + 256GB variant, while the expected selling price is ₹59,999 for this variant.
For complete specifications, visit the embedded post below. 👇 https://t.co/Z6OjAgYYwZ
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) December 29, 2025
डिस्प्ले और डिजाइन
डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका साइज छोटा और डिजाइन पतला होने की वजह से यूजर इसे लंबे समय तक आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा।
फोन धूल और पानी से सुरक्षित
Oppo Reno 15 Pro Mini में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा USB Type-C पोर्ट पर प्लेटिनम कोटिंग दी गई है, जो इसे जंग से बचाने का काम करती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस कॉम्पैक्ट साइज के स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया जा सकता है। यही प्रोसेसर Reno 15 Pro में भी मिलने की उम्मीद है। यह फोन मल्टीटास्किंग और डेली यूज़ के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
कैमरा और बैटरी
बैटरी की बात करें तो Oppo Reno 15 Pro Mini में 6,200mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है, जिसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने का अनुमान है। इस सेटअप में 200MP तक का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
तीन कलर ऑप्शन
लीक से मिली जानकारी के अनुसार Oppo Reno 15 Pro Mini को Glacier White, Twilight Blue और Aurora Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
Oppo Reno 15 Pro Mini की संभावित तारीख और सेल
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन को भारत में जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo इस फोन को भारत और ग्लोबल मार्केट में लगभग एक साथ लॉन्च कर सकती है। आमतौर पर Oppo किसी भी नए स्मार्टफोन को पहले अपने घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च करती है, लेकिन इस बार कंपनी उल्टा कर सकती है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart और Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Xiaomi 17 Ultra Leica Camera Phone 200MP कैमरा और DSLR कैमरे जैसा मैन्युअल ज़ूम रिंग के साथ लॉन्च
- OnePlus Turbo 6 Series Launch Date: 9000mAh बैटरी के साथ आ रही OnePlus Turbo 6 Series, चार्जिंग की टेंशन खत्म
- Motorola Edge 70 First Look India: अल्ट्रा स्लिम फोन, प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार कैमरा
- Upcoming smartphones 2026 : अगर नया फोन लेना है तो ये पढ़ लें! जनवरी 2026 के अपकमिंग स्मार्टफोन्स
- Oppo Find X9 Ultra डुअल 200MP कैमरा, 10x ज़ूम और दमदार बैटरी के साथ मिलेगा यह जबरदस्त फोन

