Samsung Galaxy A57 5G : ₹50,000 में सैमसंग का सबसे प्रीमियम A सीरीज फोन 5000mAh बैटरी और AI फीचर्स

Ajay Rajput
6 Min Read
Samsung Galaxy A57 5G

Samsung Galaxy A57 5G : सैमसंग ने भारत में कुछ समय पहले ही गैलेक्सी A सीरीज में एक नया स्मार्टफोन गैलेक्सी A57 5G को पेश किया था। कंपनी ने स्मार्टफोन में प्रीमियम डिजाइन, AI फीचर्स, दमदार कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ भारतीय मार्केट में उतारा है। कंपनी के अनुसार यह गैलेक्सी A57 5G कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल गैलेक्सी A सीरीज का डिवाइस है। इसमें कंपनी ने ऑसम इंटेलिजेंस फीचर्स को और भी ज्यादा एडवांस बनाया है, जिससे कि यूजर अपने किसी भी रोजमर्रा के काम को आसानी से कर सके।

डिजाइन

अगर हम बात करें डिजाइन की तो इसका डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम रखा गया है। इसमें ग्लॉसी फिनिश और नया ट्रिपल कैमरा आइलैंड डिजाइन दिया गया है। फोन की मोटाई सिर्फ 6.9mm और वजन लगभग 179 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि फोन को पहले से ज्यादा स्लिम और हल्का बनाया गया है, जिससे कि यूजर्स इस फोन का इस्तेमाल लंबे समय तक आराम से कर सके।

डिस्प्ले और कलर ऑप्शन

फोन में 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस फोन में विजन बूस्टर फीचर भी देखने को मिलता है, जिससे कि आउटडोर में स्क्रीन विजिबिलिटी बेहतर रहती है। कंपनी के अनुसार इसमें SGS Eye Care सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो यूजर की आंखों को ब्लू लाइट के असर को कम करने में मदद करेगा। इस फोन में ऑसम नेवी, ऑसम ग्रे, ऑसम आइसीब्लू और ऑसम लिलैक जैसे चार प्रीमियम रंग विकल्प दिए गए हैं।

AI फीचर्स

अगर हम इसकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स की बात करें तो इन फीचर्स को कंपनी ऑसम इंटेलिजेंस भी कह रही है। इसमें एआई सिलेक्ट, ऑब्जेक्ट इरेज़र, बेस्ट फेस, सर्कल टू सर्च, वॉइस ट्रांसक्रिप्शन, जेमिनी सपोर्ट और अपग्रेडेड बिक्सबी जैसे एडवांस AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दिया गया वॉइस ट्रांसक्रिप्शन फीचर मीटिंग या कॉल रिकॉर्डिंग को टेक्स्ट में बदल सकता है, वहीं इसका दूसरा फीचर AI सिलेक्ट स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को जल्दी एक्सट्रैक्ट करने में मदद करता है। ऑब्जेक्ट इरेज़र फीचर फोटो में अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने में इस्तेमाल होता है, जबकि बेस्ट फेस ग्रुप फोटो में बेहतर एक्सप्रेशन चुन सकता है।

कैमरा

फोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा भी दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन में अपग्रेड ISP यानी इमेज सिग्नल प्रोसेसर दिया गया है, जिससे कि फोटो और वीडियो काफी क्लियर आती हैं।

Samsung Galaxy A57 5G
Samsung Galaxy A57 5G

परफॉर्मेंस मिलेगी जबरदस्त

इसमें सैमसंग ने इन-हाउस Exynos 1680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में स्मूथ परफॉर्मेंस करे, इसके लिए इसमें 13% बड़ा वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है, जो गेमिंग करते हुए फोन की हीट को कंट्रोल करेगा।

5000mAh बैटरी चलेगी 2 दिन तक

अगर हम बात करें इसकी बैटरी की तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी इस बैटरी को लेकर दावा करती है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकती है। फोन को चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है। फास्ट चार्जिंग से इस फोन को जीरो से 60% तक 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A57 5G
Samsung Galaxy A57 5G

6 साल तक अपडेट देना Samsung की सबसे बड़ी ताकत

कंपनी फोन के लिए 6 साल का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देने का वादा करती है और इसके साथ ही 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जाएगा। फोन Samsung Knox Vault सिक्योरिटी के साथ आता है और IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से भी सुरक्षा मिलती है।

कीमत और स्टोरेज वेरिएंट

अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो इसमें चार मेमोरी स्टोरेज वेरिएंट दिए गए हैं:

  • 8GB + 128GB
  • 8GB + 256GB
  • 12GB + 256GB
  • 12GB + 512GB

इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹49,999 है।

आखिर क्या यह ₹50,000 में Samsung का सबसे प्रीमियम A Series फोन है?

अगर हम इसके डिजाइन, डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स की बात करें तो यह फोन सैमसंग की सबसे प्रीमियम A सीरीज डिवाइस में से एक लगता है। लेकिन इस फोन में कुछ कमी भी है। इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं है। लेकिन अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं, जिसमें प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स चाहिए हों, तो आपके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें :-

Share This Article