OnePlus Ace 7 Leak Features : वनप्लस जल्दी ही ऐसा फोन लॉन्च करने वाला है, जो कि गेमिंग और हाई परफार्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। शुरुआती लीक के अनुसार यह पिछले मॉडल वनप्लस Ace 6 का अपग्रेड मॉडल होगा, लेकिन इसके फीचर्स में पिछले मॉडल के मुकाबले बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जैसे प्रोसेसर, कूलिंग सिस्टम और डिस्प्ले में। आइए देखते हैं कि इसमें कौन-कौन सी लीक रिपोर्ट में किन फीचर्स की जानकारी सामने आई है।
मिलेगा नेक्स्ट लेवल परफॉर्मेंस
लीक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इससे साफ पता चलता है कि फोन ज्यादा एफिशिएंसी और बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस दे सकता है। इसके अलावा इसमें स्मूथ मल्टीटास्किंग भी देखने को मिलेगी।
Built-in Cooling System
गेमिंग के दौरान अक्सर फोन गर्म हो जाते हैं, जिसके कारण फोन की परफॉर्मेंस कम हो सकती है, लेकिन इस फोन में कंपनी ने एक्टिव कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है। लीक के अनुसार स्मार्टफोन में इनबिल्ट फैन दिया जा सकता है, जो कि फोन को ठंडा करने का काम करेगा। यह फीचर खासतौर पर BGMI, COD, जेनशिन इम्पैक्ट जैसे भारी गेम्स खेलने वालों के लिए बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इससे पहले लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 Ultra में एक्सटर्नल कूलिंग एक्सेसरी का इस्तेमाल हुआ था।
डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट
अगर हम बात करें इसकी डिस्प्ले की, तो इसका रिफ्रेश रेट काफी हाईलाइट हो रहा है, क्योंकि लीक रिपोर्ट के अनुसार इसमें रिफ्रेश रेट 200Hz से ऊपर हो सकता है। कुछ रिपोर्टर्स का मानना है कि इसमें 240Hz तक जाने की संभावना है। डिस्प्ले में हाई रिफ्रेश रेट का फायदा बेहतर स्क्रोलिंग, सुपर स्मूथ गेमिंग और जबरदस्त टच रिस्पांस के रूप में देखने को मिलेगा।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
बैटरी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है, लेकिन पिछले मॉडल के आधार पर उम्मीद की जा सकती है कि इसमें बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। इससे पहले आए OnePlus Ace 6 Ultra में 7800mAh बैटरी और 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिला था।
गेमिंग फोकस फोन
फोन को गेमिंग फोकस फोन बताया जा रहा है, क्योंकि कंपनी गेमिंग और सस्टेनेबल परफॉर्मेंस पर फोकस कर रही है। यूजर लंबे समय तक गेमिंग कर सके, इसके लिए बेहतर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा रहा है।
कैमरा सेटअप
अभी तक कैमरा के फीचर्स की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके पिछले मॉडल के हिसाब से 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
संभावित लॉन्च टाइमलाइन
लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 को 2026 के चौथे क्वार्टर (Q4 2026) में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद है कि इस साल के अंत में ही फोन मार्केट में एंट्री कर जाएगा।
यह भी पढ़ें :-
- Vivo Y6 5G 7200mAh Battery फोन लॉन्च -एक बार चार्ज करो, लंबे समय तक चलाओ
- Infinix GT 50 Pro Features: गेमिंग का पावरहाउस, 6500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च
- 2025 Realme C75 5G की जल्द ही भारत में धमाकेदार एंट्री होगी 6000 mah की बैटरी के साथ मिलेंगे यह शानदार फीचर्स
- HMD Vibe 2 5G Launch India : Flipkart पर लाइव हुआ नया बजट 5G फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

