Nissan Gravite CNG 2026 : देश और दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ती ही जा रही है, जिससे कि रोज गाड़ी चलाने वालों का खर्च भी बढ़ चुका है। लेकिन निसान इंडिया ने इंडिया में नई 7-सीटर CNG गाड़ी लॉन्च कर दी है, जो महीने के फ्यूल खर्च को कम करेगी। अगर आप भी एक ऐसी गाड़ी देख रहे हैं जिसमें आप पूरा परिवार आराम से बैठ सके और महीने का खर्च भी कम आए, तो आपके लिए निसान की यह नई गाड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
क्या है Nissan Gravite CNG?
निसान मोटर इंडिया ने भारत में Nissan Gravite 7-सीटर MPV को CNG ऑप्शन के साथ पेश किया है। लेकिन हम आपको बता दें कि यह CNG फैक्ट्री फिटेड नहीं है, बल्कि यह एक रेट्रोफिट किट के रूप में आता है, जिसे कंपनी के ऑफिशियल शोरूम में फिट किया जाता है। यह किट वह लोग भी लगवा सकते हैं जिन्होंने इस गाड़ी को पहले ही खरीद रखा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह देखने को मिलता है कि अगर आपने इस गाड़ी को पहले खरीद रखा है, तो आप इसमें इस किट को आसानी से कंपनी की ऑथराइज्ड डीलरशिप में इंस्टॉल करवा सकते हैं।

बजट में कैसे फिट होती है?
अगर हम बात करें इस किट की कीमत की, तो यह CNG किट की शुरुआती कीमत ₹82,999 रखी गई है, जो कार की एक्स-शोरूम कीमत के अलावा देनी होगी। कंपनी ने यह सुविधा 60 शहरों और 16 राज्यों में उपलब्ध कराई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इसका फायदा उठा सकें। कार की कीमत ₹5.65 लाख से ₹8.93 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है और CNG किट की कीमत इसके ऊपर अलग से देनी होगी।
ट्विन सिलेंडर सिस्टम
कंपनी ने इसमें ट्विन सिलेंडर सिस्टम दिया है, जिसे बूट स्पेस में वर्टिकली सेटअप किया गया है। अक्सर कारों में एक बड़ा CNG सिलेंडर देखने को मिलता है, जो पूरे बूट स्पेस को घेर लेता है, जिससे कि पीछे बैठने या सामान रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस गाड़ी में दो छोटे सिलेंडर (25-25 लीटर) लगाए गए हैं। इन दोनों सिलेंडर को वर्टिकल तरीके से फिट किया गया है। इस स्मार्ट सिस्टम की वजह से कार में 7 लोग बिना किसी दिक्कत के आसानी से बैठ सकते हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
अगर हम बात करें इंजन की, तो इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 72hp पावर और 96Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। CNG ऑप्शन में भी मुख्य रूप से मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलने की उम्मीद है।

सेफ्टी फीचर्स
इस CNG किट को Motozen के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जिससे कि किट पर सुरक्षा का भरोसा और भी बढ़ जाता है। यह सिस्टम ICAT द्वारा अप्रूव्ड है। इसमें 8.1mm मोटाई वाले heavy-duty सिलेंडर दिए गए हैं, जो सुरक्षा के साथ-साथ लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाए गए हैं। इनके इंस्टॉलेशन के दौरान मजबूत ब्रैकेट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कि सभी कंपोनेंट सही तरीके से फिट रहते हैं और गाड़ी में सुरक्षा बनी रहती है। इसके अलावा इसमें फ्यूल लिड के नीचे फिलिंग प्वाइंट दिया गया है।
वारंटी और सपोर्ट
इस CNG किट पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है, जो कि थर्ड पार्टी के जरिए कवर होती है। इसके अलावा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कि ग्राहक बिना किसी चिंता के इस किट का इस्तेमाल लंबे समय तक कर सके।
ये भी देखें : –
- New Renault Duster vs Skoda Kushaq : 2026 में कौन सी गाड़ी है दमदार ?
- Hyundai Ioniq 3 Range : 496KM रेंज , प्रीमियम फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक से मचाएगी हलचल!
- New Renault Duster vs Skoda Kushaq : 2026 में कौन सी गाड़ी है दमदार ?
- 2026 Tata Nexon Pure+ PS लॉन्च! अब सस्ती SUV में मिलेगा लग्जरी पैनोरमिक सनरूफ का मजा

