TVS Raider 125 Sales 2026 : Apache से भी ज्यादा बिकी ये 125cc बाइक, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

Ajay Rajput
5 Min Read

TVS Raider 125 Sales 2026 : भारतीय कंपनी टीवीएस की 125cc सेगमेंट की स्पोर्टी लुक वाली Raider बाइक ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। कंपनी ने इसे पहली बार सितंबर 2021 में भारत में लॉन्च किया था। उसके बाद इस स्पोर्टी कम्यूटर बाइक की अब तक घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट को मिलाकर 19 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि यह बाइक लोगों को क्यों पसंद आ रही है। 

TVS की सबसे सफल 125cc स्पोर्टी बाइक बनी Raider 

कंपनी ने इस बाइक को 125cc सेगमेंट में उस समय लॉन्च किया था, जब यह सेगमेंट भारत में तेजी से बढ़ रहा था। इसके आते ही इस बाइक की स्पोर्टी डिजाइन लोगों को काफी पसंद आई और आज यह सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में शामिल हो चुकी है। मार्च 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, TVS की कुल मोटरसाइकिल बिक्री में Raider 125 की हिस्सेदारी करीब 31 प्रतिशत रही। यानी कंपनी की बिकने वाली हर तीन में से एक बाइक Raider बन गई।

Apache सीरीज को भी दी कड़ी टक्कर 

अगर हम इसकी सेल की बात करें, तो वित्तीय वर्ष 2024 में इसकी बिक्री सबसे ज्यादा देखने को मिली। FY2023 में इसकी 2.39 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई और FY2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 4.78 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया। सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि इसी दौरान इस बाइक ने Apache रेंज को भी पीछे छोड़ दिया।TVS Apache सीरीज में कंपनी ने कई मॉडल्स को मार्केट में उतारा है, जिनकी कुल बिक्री 20.7 लाख यूनिट्स रही, लेकिन Raider अकेली बाइक होकर भी Apache से सिर्फ थोड़ा ही पीछे रही।

डिजाइन है जबरदस्त 

इस बाइक की सबसे बड़ी ताकत इसका स्पोर्टी डिजाइन ही है। इस सेगमेंट में बाकी बाइक्स जहां साधारण डिजाइन के साथ आती हैं, वहीं इस बाइक का लुक काफी एग्रेसिव और मॉडर्न दिखाई देता है। यही कारण है कि यह बाइक अपनी स्टाइलिंग और फीचर्स की वजह से लोगों को पसंद आ रही है।

TVS Raider 125 sales 2026
TVS Raider 125 sales 2026

फीचर्स के मामले में काफी एडवांस 

अगर हम इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले, स्मार्टकनेक्ट तकनीक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट, राइड मोड्स, बूस्ट मोड और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा नई एसएक्ससी डीडी और टीएफटी डीडी वेरिएंट्स में सिंगल चैनल एबीएस भी दिया गया है।

इंजन और माइलेज  

इसमें 124.8cc का इंजन दिया गया है, जो 11.4hp की पावर और 11.75Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार इस बाइक की माइलेज 56.7kmpl है और इसकी टॉप स्पीड 99kmph है।

कीमत भी रखी गई किफायती 

2026 में इस बाइक को ड्रम, सिंगल सीट, एसएसई, आईगो, स्प्लिट सीट, एसएक्ससी डीडी और टीएफटी डीडी वेरिएंट्स में बेचा जा रहा है और इसकी कीमत ₹82 हजार से शुरू होकर ₹97 हजार एक्स-शोरूम तक जाती है।

 

वेरिएंट

2026 एक्स-शोरूम कीमत (लगभग)
ड्रम

₹82,000

सिंगल सीट (डिस्क)

₹87,600
स्प्लिट सीट (डिस्क)

₹91,650

आईगो (डिस्क)

₹91,650
सुपर स्क्वॉड एडिशन

₹92,650

एसएक्ससी डुअल डिस्क

₹95,225
टीएफटी डुअल डिस्क

₹97,050

 

विदेशों में भी बढ़ रही डिमांड 

भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह बाइक काफी ज्यादा पसंद की जा रही है और वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी ने लगभग 76,900 यूनिट्स एक्सपोर्ट कीं, जो पिछले साल के मुकाबले 8 प्रतिशत ज्यादा थीं। 

आखिर Raider 125 की डिमांड इतनी तेजी से क्यों बढ़ी? 

इस बाइक की देश और दुनिया में डिमांड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण इसका स्पोर्टी और मॉडर्न डिजाइन है। इसके साथ इसमें दिए गए शानदार फीचर्स, एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतरीन माइलेज, इंजन की दमदार परफॉर्मेंस और किफायती कीमत भी इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह हैं।

 

ये भी देखें  : –

Share This Article