2026 Skoda Kodiaq ADAS Features : अब ADAS और मसाज सीट्स के साथ पहले से ज्यादा प्रीमियम हुई SUV

Ajay Rajput
5 Min Read

2026 Skoda Kodiaq ADAS Features : स्कोडा ऑटो ने भारत में अपनी नई प्रीमियम सेगमेंट की एसयूवी 2026 Skoda Kodiaq को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप SUV को नए अपडेट्स के साथ इस साल लॉन्च किया है। इस गाड़ी में सबसे बड़ा यह बदलाव हुआ है कि इसमें अब ADAS सेफ्टी सूट दिया गया है। इस फीचर की वजह से यह इस सेगमेंट में पहले से ज्यादा एडवांस और प्रीमियम बन गई है। कंपनी ने इसे कुल तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है — लाउन्ज, स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन L&K।

2026 Skoda Kodiaq में क्या नया मिला?

अगर हम बात करें इसमें दिए गए सबसे बड़े बदलाव की तो इसमें सबसे बड़ा अपडेट ADAS फीचर्स को माना जा रहा है। इस मॉडल के वेरिएंट्स Sportline और Selection L&K में कई एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल किए हैं। इसके अलावा अब कुछ ऐसे फीचर्स भी नीचे वाले वेरिएंट्स में दिए गए हैं, जो पहले केवल टॉप मॉडल में ही आते थे। अपडेटेड मॉडल में ADAS सेफ्टी सूट, 360 डिग्री कैमरा, LED ग्रिल स्ट्रिप, इंटेलिजेंट पार्क एसिस्ट, बेहतर सॉफ्टवेयर इंटरफेस, स्मूद स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और प्रीमियम इंटीरियर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

2026 Skoda Kodiaq ADAS Features

ADAS फीचर है सबसे ज्यादा हाईलाइट

इस सिस्टम में कई ऐसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जो गाड़ी को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट असिस्ट ब्रेकिंग सिस्टम, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर ट्रैफिक अलर्ट, एग्जिट वार्निंग सिस्टम, अडैप्टिव हेडलाइट्स और LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

2026 Skoda Kodiaq ADAS Features

इंटीरियर फीचर्स

लाउन्ज वेरिएंट के फीचर्स

इस वेरिएंट में स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ, टू-स्पोक लेदर मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, शिफ्ट पैडल्स, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बेहतर अकॉस्टिक इंसुलेशन और स्टीयरिंग कॉलम माउंटेड गियर सेलेक्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

2026 Skoda Kodiaq ADAS Features

स्पोर्टलाइन वेरिएंट के फीचर्स

इसके दूसरे वेरिएंट स्पोर्टलाइन 2026 में अब 360 डिग्री कैमरा, इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट, LED ग्रिल स्ट्रिप और एडवांस ADAS सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो पहले केवल टॉप वेरिएंट में मिलते थे।

2026 Skoda Kodiaq ADAS Features

सिलेक्शन L&K वेरिएंट के फीचर्स

यह सबसे टॉप मॉडल है जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि प्रीमियम लेदर सीटें, मसाज वाली आगे की सीटें, ठंडी और गर्म होने वाली सीटें, बिजली से एडजस्ट होने वाली सीटें, खास स्टीयरिंग बैजिंग, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पहले से बेहतर स्मार्टफोन कनेक्टिविटी।

2026 Skoda Kodiaq ADAS Features

इंजन और माइलेज

गाड़ी के टेक्नोलॉजी और फीचर्स में तो बदलाव किया गया है लेकिन इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पहले जैसा 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 4 सिलेंडर यूनिट के साथ आता है। यह इंजन 204 hp पावर और 320 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस गाड़ी का माइलेज लगभग 14.86 kmpl देखने को मिलेगा।

कीमत

इस गाड़ी को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इन तीनों ही वेरिएंट्स में अलग-अलग फीचर्स और प्रीमियम एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 36.99 लाख रुपए है। 2026 में कंपनी ने बेस मॉडल लाउन्ज वेरिएंट की कीमत में लगभग ₹3 लाख की कटौती की है। वहीं स्पोर्टलाइन वेरिएंट की कीमत में ₹1 लाख का इजाफा किया गया है। सिलेक्शन L&K वेरिएंट की कीमत करीब ₹50,000 बढ़ाई गई है।

वेरिएंट

कीमत (एक्स-शोरूम)
Kodiaq Lounge

₹36.99 लाख

Kodiaq Sportline

₹44.99 लाख
Kodiaq Selection L&K

₹46.99 लाख

 

ये भी देखें  : –

Share This Article