Tata Punch Facelift 2026 Features : 6 वेरिएंट्स में आएगी, 360 डिग्री कैमरा के साथ और भी दमदार

Ajay Rajput
5 Min Read

Tata Punch Facelift 2026 Features : Tata Motors की सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो SUV Tata Punch को अब बड़े अपडेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। पिछले कुछ महीनों से Tata Punch Facelift 2026 को लगातार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा रहा था, जिससे साफ संकेत मिल रहे थे कि यह मॉडल अब प्रोडक्शन के बेहद करीब है। अब लॉन्च से पहले इसके वेरिएंट्स और फीचर्स का खुलासा हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Punch Facelift को 13 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ डिजाइन, फीचर्स, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी में भी बड़ा अपग्रेड देने जा रही है।

Tata Punch Facelift 2026 के वेरिएंट्स

लॉन्च से पहले यह जानकारी सामने आ रही है कि इस गाड़ी को 6 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इनमें Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ S वेरिएंट देखने को मिलेंगे। हर वेरिएंट में अलग-अलग फीचर्स दिए जाएंगे, जिससे ग्राहक अपने बजट के अनुसार किसी भी वेरिएंट को चुन सकते हैं।

Tata Punch Facelift 2026 Features 

इस गाड़ी में वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स दिए गए हैं। अगर हम सबसे पहले इसके Smart वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, LED हेडलाइट्स, नया स्टीयरिंग व्हील, Eco और City ड्राइविंग मोड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिमोट की-लेस एंट्री और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Pure वेरिएंट में रियर AC वेंट्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर डिफॉगर, डे-नाइट IRVM और सेंटर कंसोल आर्मरेस्ट जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

Pure+ वेरिएंट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Tata Punch Facelift के Adventure वेरिएंट में पहली बार 360-डिग्री कैमरा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

इस गाड़ी का पांचवां वेरिएंट Accomplished है, जिसमें बड़े अलॉय व्हील्स, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, LED DRLs, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और ज्यादा कंफर्ट वाली सीट्स दी गई हैं।

गाड़ी के टॉप एंड वेरिएंट Accomplished+ S में वॉइस-असिस्टेड सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM और iRA कनेक्टिविटी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इस गाड़ी को और भी ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

केबिन में नया डैशबोर्ड और अपडेटेड सेंटर कंसोल लेआउट दिया जा सकता है, जिससे गाड़ी के इंटीरियर में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ नया स्टीयरिंग व्हील भी देखने को मिलेगा।

इस गाड़ी में नए इंटीरियर डिजाइन के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग पैड, USB Type-C फास्ट चार्जर और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। ये सभी फीचर्स अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे।

इसके टॉप मॉडल में वॉइस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो-डिमिंग IRVM और iRA कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे, जिससे गाड़ी पहले से काफी ज्यादा टेक्नोलॉजी और प्रीमियम महसूस होगी।

इंजन और पावरट्रेन 

इसमें मौजूदा 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें एक नया टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी दिया जा सकता है, जिसे Tata ने पहले Tata Altroz में इस्तेमाल किया है। हालांकि इसके इंजन को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अनुमानित कीमत और लॉन्च तारीख 

Tata Punch Facelift को 13 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इसकी कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसकी अनुमानित कीमत ₹6 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है, जो वेरिएंट के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है।

इन गाड़ियों से होगा मुकाबला 

भारतीय बाजार में Tata Punch Facelift 2026 का मुकाबला issan Magnite, Renault Kiger, Maruti Wagon R और Maruti Celerio जैसी गाड़ियों से होगा।

 

इन्हें भी पढ़ें :- 

New Mahindra XUV 7XO Features : 540-डिग्री कैमरा और ट्रिपल-स्क्रीन के साथ आएगी SUV , पहली बार मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स

Maruti Electric e Vitara Price 2025 : मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च , जानें इसके फीचर्स , रेंज और कीमत

Tata Harrier petrol variant 2025 : नया पेट्रोल इंजन, दमदार फीचर्स और स्टाइलिश लुक !

New Kia Seltos 2026 price revealed : Kia ने इस बार कीमत से सबको चुप करा दिया

Share This Article