2025 Tvs Apache RR 310 : आज के समय में हर किसी को ऐसी बाइक की तलाश रहती है जिसमें बेहतरीन फीचर होने के साथ-साथ तेज रफ्तार और अच्छा डिजाइन हो।भारतीय टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी नई फुली-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट बाइक 2025 टीवीएस Apache RR 310 को अपडेट किया है, जिसमें बेहतरीन 312cc BS6 इंजन का इस्तेमाल किया गया है।
2025 Tvs Apache RR 310 का डिजाइन और लुक
इस बाइक का डिजाइन और लुक एकदम प्रीमियम है एक शार्प और स्पोर्टी डिजाइन है इस बाइक का डिजाइन पहले से ही आकर्षक था, लेकिन नए अवतार में इसे और भी ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम बना दिया गया है।
2025 Tvs Apache RR 310 के बेहतरीन फीचर्स
टीवीएस मोटर्स ने पहले यह अपनी पुरानी आने वाली अपाचे में बेहतरीन फीचर दिए थे लेकिन 2025 में लांच हुई Tvs Apache RR310 और भी ज्यादा फीचर्स ऑफर किए हैं। इसमें चार राइडिंग मोड्स – ट्रैक, स्पोर्ट, अर्बन और रेन दिए गए हैं, ताकि बाइक अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस नई RR 310 में लॉन्च कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल के साथ सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे बेहतरीन फीचर्स ऐड किए गए हैं।इसके अलावा इसमें कॉर्निंग ABS ,कॉर्निंग ट्रेक्शनकंट्रोल ,टायर कंट्रोल ,रियल लिफ्ट का कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।इसकी आगे फ्रंट में 5 इंच TFT कंसोल दिया गया है जो की बहुतसारे भाषाओं को सपोर्ट करता है ।इस बाइक स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी,मैसेज अलर्ट,कॉल अलर्ट और टर्न वही टर्न नेवीगेशन फीचर्स देखने को मिलेंगे ।

फीचर | विवरण |
राइडिंग मोड्स | ट्रैक, स्पोर्ट, अर्बन, रेन |
इंजन | 312.2cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड BS6 इंजन |
पावर आउटपुट | 37.48 Bhp @ 9700rpm, 29 Nm @ 7700rpm |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड मैनुअल, क्विक शिफ्टर के साथ |
कंसोल | 5-इंच TFT डिस्प्ले (मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ) |
स्मार्ट फीचर्स | स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मैसेज/कॉल अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन |
सेफ्टी फीचर्स | लॉन्च कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर कंट्रोल |
ABS | ड्यूल चैनल कॉर्नरिंग ABS |
इंडिकेटर | सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स |
सस्पेंशन | फ्रंट में इनवर्टेड फोर्क, रियर में मोनोशॉक |
ब्रेक | फ्रंट: 300mm डिस्क, रियर: 240mm डिस्क |
नया कलर विकल्प | सेपांग ब्लू रेस रेप्लिका (केवल BTO वेरिएंट में) |
कनेक्टिविटी | Bluetooth 5.3, SmartXonnect |
2025 Tvs Apache RR 310 का पावरफुल और स्मूथ इंजन
2025 Tvs Apache RR 310 टीवीएस मोटर की एक स्पोर्ट्स बाइक है इस बाइक में 312.2 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कोल्ड इंजन का इस्तेमाल हुआ है यह एक पावरफुल इंजन है जो की 37.48 Bhp की पावर और 29 Nm का टॉर्च जनरेट करने में सक्षम है ।इस इंजन के साथ बाइक रेस ट्रैक के साथ-साथ शहर गांव की सड़कों पर राइडर को एक अच्छा राइड़ करने का अनुभव देती है। इस bs6 इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है । इसका क्विकशिफ्टर परफॉर्म करने में काफी अच्छा है जिससे कि इसकी रेसिंग परफॉर्मेस और भी ज्यादा बेहतर हो जाती है।
2025 Tvs Apache RR 310 की सेफ्टी और सुरक्षा फीचर्स
टीवीएस मोटर ने इस बाइक में सेफ्टी और सुरक्षा के लिए एडवांस फीचर्स देने का काम किया है, जैसे कि कॉर्निंग ABS, कॉर्निंग क्रूज कंट्रोल, कॉर्निंग ट्रैक्शन कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल।
सबसे पहले हम बात करते हैं लॉन्च कंट्रोल की। यह फीचर राइडर को किसी तरह की ट्रैफिक से निकलने के बाद तुरंत स्पीड पकड़ने में मदद करता है।
कॉर्निंग ABS एक ऐसा फीचर है जो मोड़ों पर ब्रेक लगाने पर बेहतर नियंत्रण प्रदान करने में मददगार होता है।8-स्पोक अलॉय व्हील्स फ्यूचर बाइक के वजन को कम करके इसकी हैंडलिंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।इसके अलावा, इस बाइक में स्टंट करने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए व्हीली कंट्रोल और रियर लिफ्ट-ऑफ कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
2025 Tvs Apache RR 310 का भारत में किस बाइक से है मुकाबला ?
टीवीएस मोटर की इस नई स्पोर्ट्स बाइक का सीधा मुकाबला R15S और कावासाकी निंजा 300 से है। इसके अलावा, BMW G 310 RR, Duke 390 और RC 390 जैसी बाइक्स से भी इसका मुकाबला है।
2025 Tvs Apache RR 310 की कीमत
2025 TVS Apache RR 310 की कीमत भारत में ₹2.77 लाख से शुरू होकर ₹2.99 लाख तक जाती है। इसके वेरिएंट्स की अलग-अलग कीमतें हैं, जो कि निम्नलिखित हैं :
वेरिएंट | कीमत (रुपये में) |
Red (बिना क्विकशिफ्टर) | ₹2,77,999 |
Red (क्विकशिफ्टर के साथ) | ₹2,94,999 |
Bomber Grey | ₹2,99,999 |
2025 Tvs Apache RR 310 में नए रंग का विकल्प
2025 TVS Apache RR 310 स्पोर्ट्स बाइक में नए फीचर्स देने के साथ-साथ एक नया कलर विकल्प भी जोड़ा गया है। यह कलर ‘सेपांग ब्लू रेस रेप्लिका’ है, और यह केवल इस बाइक के BTO वेरिएंट में ही मिलेगा। इस नई कलर स्कीम से बाइक और भी ज्यादा आकर्षक और स्पोर्टी लगती है।
FAQ
Q1. 2025 TVS Apache RR 310 की भारत में कीमत कितनी है?
उत्तर: 2025 TVS Apache RR 310 की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹2.77 लाख से शुरू होती है।
Q2. इस बाइक के राइडिंग मोड कौन-कौन से हैं?
उत्तर: इस बाइक में चार राइडिंग मोड मिलते हैं – ट्रैक, स्पोर्ट, अर्बन और रेन।
Q3. 2025 TVS Apache RR 310 का इंजन कितना पावरफुल है?
उत्तर: इसमें 312.2cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 37.48 Bhp की पावर और 29 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Q4. क्या इस बाइक में एडवांस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर मिलता है?
उत्तर: हां, इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मैसेज अलर्ट, कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Q5. 2025 Apache RR 310 में कौन-कौन से सेफ्टी और सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं?
उत्तर: इसमें लॉन्च कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
Q6. भारत में इस बाइक का मुकाबला किन बाइक्स से है?
उत्तर: इस बाइक का मुकाबला Yamaha R15S, Kawasaki Ninja 300, BMW G 310 RR, KTM Duke 390 और RC 390 जैसी बाइक्स से है।
Q7. 2025 TVS Apache RR 310 का नया रंग कौन-सा है और किस वेरिएंट में मिलेगा ?
उत्तर: इस बाइक में नया सेपांग ब्लू रेस रेप्लिका कलर दिया गया है, जो खास तौर पर इसके BTO वेरिएंट में मिलेगा।
यह भी पढ़ें :-
2025 Yamaha XSR 125 में पावरफुल इंजन के साथ स्टाइलिश डिज़ाइन, देखें इसकी कीमत से लेकर बेहतरीन फीचर्स