Honda Dio 125cc : होंडा का भारतीय बाजार में नया धमाका अपने नए स्कूटर को किया लॉन्च जाने इसके फीचर्स से लेकर कितनी है कीमत

Ajay Rajput
8 Min Read
Honda Dio 125cc

Honda Dio 125cc: जापानी ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में अपने एक नए स्कूटर को लॉन्च किया है, जिसका नाम होंडा डियो 125 है। इस होंडा के 125 सीसी इंजन वाले स्कूटर में कई बेहतरीन स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं। यह स्कूटर अब OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत का ध्यान रखते हुए इसमें आकर्षक डिजाइन के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स भी दिए हैं। भारत में यह स्कूटर दो वेरिएंट में मिलेगा, जिनमें से एक Dio 125 DLX और दूसरा Dio 125 H-Smart वेरिएंट है। Dio 125 DLX की एक्स-शोरूम कीमत 96,749 रुपए रहेगी और दूसरे वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,02,144 रुपए रहेगी।

Honda Dio 125cc का डिजाइन और लुक


होंडा कंपनी ने अपने नए Honda Dio 125 को न्यू मॉडर्न लुक देते हुए इसमें वाइब्रेंट ग्राफिक्स और स्ट्राइकिंग रंग दिए हैं। कंपनी ने इससे पहले आई इस मॉडल के स्कूटर के लुक को कुछ हद तक वैसा ही रखा है, लेकिन इस स्कूटर की डिजाइन को आज की युवा पीढ़ी को देखते हुए स्टाइलिश बनाने की पूरी कोशिश की है। इसकी डिजाइन को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि राइडर को एक अच्छी राइड का अनुभव हो।

Honda Dio 125cc का इंजन और रोड पर परफॉर्मेंस

होंडा का यह नया स्कूटर Honda Dio 125 डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स का एक अच्छा पैकेज है। यह नया स्कूटर OBD2B नियमों का पालन करते हुए 123 सीसी के सिंगल सिलेंडर PGM-Fi इंजन के साथ मार्केट में आ रहा है। यह एक अच्छा इंजन है, जो 6.11 किलोवाट की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ यह स्कूटर शहरों के साथ-साथ दूरदराज वाले गांवों में भी सफल रहने वाला है। एक और खास बात यह है कि यह पेट्रोल की बचत करता है, क्योंकि इसमें एडवांस्ड आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी है, जो ट्रैफिक में पेट्रोल की बचत करेगा।

Honda Dio 125cc के फीचर का स्पेसिफिकेशन

होंडा कंपनी ने इस स्कूटर में कई स्मार्ट और बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। अगर इसके आगे की तरफ देखें, तो इसमें 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें राइडर अपनी राइड के दौरान माइलेज, ट्रिप मीटर, एक इंडिकेटर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से देख सकता है। होंडा ने अपनी स्कूटर में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, और इसके दूसरे वेरिएंट H-Smart को स्मार्ट फीचर्स से लैस किया गया है, जैसे कि मैसेज अलर्ट, नेविगेशन और कॉलिंग अलर्ट। आज के समय की जरूरत को देखते हुए इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे राइडर अपने फोन को फास्ट चार्जिंग से चार्ज कर पाएगा।

फीचरविवरण
इंजन123.92cc सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड PGM-Fi इंजन
पावर आउटपुट6.11 kW @ 6250 rpm
टॉर्क10.4 Nm @ 5000 rpm
OBD2B कम्प्लायंटहाँ (नवीनतम एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप)
स्टार्ट सिस्टमस्टार्ट/स्टॉप स्विच के साथ स्मार्ट स्टार्ट सिस्टम
डिजिटल डिस्प्ले4.2 इंच TFT स्क्रीन (DLX में बेसिक, H-Smart में स्मार्ट डिस्प्ले)
कनेक्टिविटी फीचर्सस्मार्टफोन अलर्ट्स, नेविगेशन, कॉल-मैसेज अलर्ट (H-Smart वेरिएंट में)
चार्जिंग पोर्टUSB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट
आइडलिंग स्टॉप सिस्टमहाँ, बेहतर माइलेज के लिए
माइलेजलगभग 50 km/l
वेरिएंट्सDio 125 DLX, Dio 125 H-Smart
कीमत (एक्स शोरूम)variant DLX – ₹96,749,variant H-Smart – ₹1,02,144
कलर ऑप्शनमार्वल ब्लू मेटालिक, इम्पीरियल ब्लैक, इम्पीरियल रेड, पर्ल स्पोर्ट्स येलो, पर्ल डीप ग्राउंड
मुख्य प्रतिद्वंदीSuzuki Access 125, Yamaha Fascino 125, TVS Jupiter 125, Honda Activa 125

 

Honda Dio 125cc की कीमत


भारत में, होंडा ने इस स्कूटर को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनमें पहला वेरिएंट Dio 125 DLX है और दूसरा Dio 125 H-Smart वेरिएंट है। पहले वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 96,749 रुपए है, जबकि दूसरे वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,02,144 रुपए है।

Honda Dio 125cc की रोड पर माइलेज


 इसकी माइलेज, कंपनी के अनुसार, लगभग 50 किलोमीटर प्रति लीटर रहेगी।

Honda Dio 125cc
Honda Dio 125cc

Honda Dio 125cc के वेरिएंट और कलर विकल्प

होंडा Dio 125cc को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है: Dio 125 DLX और Dio 125 H-Smart। इस स्कूटर में पांच कलर विकल्प मिलेंगे, जो कि हैं : मार्वल ब्लू मेटालिक, इम्पीरियल ब्लैक, इम्पीरियल रेड, पर्ल स्पोर्ट्स येलो, और पर्ल डीप ग्राउंड।

Honda Dio 125cc के भारत में प्रतिद्वंदी

 

भारत में टू-व्हीलर कंपनियों के बीच बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है और Honda Dio 125 की प्रतिद्वंदी Suzuki Access 125, Yamaha Fascino 125, TVS Jupiter 125 और होंडा की ही स्कूटर Honda Activa 125 से होती है। भारतीय मार्केट में इन सभी स्कूटरों ने अपनी जगह काफी पहले से ही बना रखी है, इसलिए अब देखना होगा कि होंडा की यह नई स्कूटर अपने फीचर्स और डिजाइन से कितने भारतीय लोगों को लुभा पाती है।

 

FAQ :

Q. Honda Dio 125cc में कौन-सा इंजन दिया गया है?
A. इसमें 123.92cc का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड PGM-Fi इंजन मिलता है जो 6.11 kW की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Q. Honda Dio 125cc के कितने वेरिएंट्स उपलब्ध हैं?
A. यह स्कूटर दो वेरिएंट में आता है – Dio 125 DLX और Dio 125 H-Smart।

Q. Honda Dio 125cc की एक्स-शोरूम कीमत कितनी है?
A. Dio 125 DLX की कीमत एक्स शोरूम ₹96,749 और Dio 125 H-Smart की कीमत एक्स शोरूम ₹1,02,144 है।

Q. क्या Honda Dio 125cc में डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है?
A. हाँ, इसमें 4.2 इंच का डिजिटल TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें माइलेज, ट्रिप मीटर जैसी जानकारी देखी जा सकती है।

Q. Honda Dio 125cc में स्मार्ट फीचर्स क्या हैं?
A. इसके H-Smart वेरिएंट में नेविगेशन, कॉल-मैसेज अलर्ट, स्मार्ट की, और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Q. Honda Dio 125cc की माइलेज कितनी है?
A. कंपनी के अनुसार यह स्कूटर लगभग 50 km प्रति लीटर का माइलेज देता है।

Q. Honda Dio 125cc में कौन-कौन से कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं?
A. इसमें पाँच रंग मिलते हैं – मार्वल ब्लू मेटालिक, इम्पीरियल ब्लैक, इम्पीरियल रेड, पर्ल स्पोर्ट्स येलो और पर्ल डीप ग्राउंड।

Q. Honda Dio 125cc के मुख्य प्रतिद्वंदी कौन-कौन से स्कूटर हैं?
A. इसके मुख्य प्रतिद्वंदी हैं – Suzuki Access 125, Yamaha Fascino 125, TVS Jupiter 125 और Honda Activa 125।

 

यह भी पढ़ें :-

2025 Tvs Apache RR 310 : टीवीएस ने अपनी नई बाइक को वाली फीचर्स के साथ लांच किया है जो रेस ट्रैक के साथ-साथ शहर गांव की सड़कों पर भी देगी राइड़ करने का अनुभव  

2025 Ducati Scrambler Full Throttle: पावरफुल इंजन, शानदार फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी

 

Share This Article