2025 Ducati Scrambler Full Throttle: पावरफुल इंजन, शानदार फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी

Ajay Rajput
10 Min Read
2025 DUCATI SCRAMBLER FULL THROTTLE

2025 DUCATI SCRAMBLER FULL THROTTLE : इटली की टू-व्हीलर निर्माता कंपनी डुकाटी ने भारत में अपनी नई पावरफुल इंजन वाली बाइक को लॉन्च किया है। यह डुकाटी 2025 स्क्रैम्बलर फुल थ्रॉटल बाइक भारत में बाइक लवर्स को काफी ज्यादा पसंद आएगी, इसकी दमदार परफॉर्मेंस और इसका आकर्षक कलर कॉम्बिनेशन जिसमें ब्लैक और ब्राउन कलर का मेल है। 803 cc के इंजन वाली इस बाइक को भारत में ₹12,60,000 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। भारत में अभी इस बाइक को प्रमुख शहरों की डीलरशिप पर उपलब्ध करवाया गया है, जैसे कि – चंडीगढ़, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, गुजरात (अहमदाबाद), महाराष्ट्र (पुणे), हैदराबाद जैसे शहरों में।

2025 DUCATI SCRAMBLER  FULL THROTTLE का डिजाइन और लुक 

बाइक राइडिंग को पसंद करने वाले लोग सबसे पहले बाइक का डिजाइन और इंजन देखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। देखने में बाइक बिल्कुल आकर्षक लगती है और रोड पर चलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाती हुई दिख रही है। इस बाइक में कलर कॉम्बिनेशन की बात करें तो इसमें मैट ब्लैक और ब्राउन का लाजवाब कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसके अलावा, इसके ब्राउन कलर के एलॉय व्हील्स और साइड नंबर प्लेट्स ने इसे एक फ्लैट ट्रैक रेसिंग बाइक वाला लुक और डिजाइन दिया है। बाइक को लॉन्ग राइड के लिए आरामदायक बनाने के लिए इसमें कम ऊंचाई वाला क्रॉस सेक्शन हैंडलबार और पीछे की तरफ नया स्कल्प्टेड सेक्शन पोजीशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि राइडर लॉन्ग राइड में भी आरामदायक राइड का अनुभव कर सके।

2025 DUCATI SCRAMBLER FULL THROTTLE
2025 DUCATI SCRAMBLER FULL THROTTLE

2025 DUCATI SCRAMBLER  FULL THROTTLE  के लाजवाब फीचर्स 

फीचर्स की बात करें तो, सबसे पहले इसमें 4.3 इंच की कलरफुल TFT स्क्रीन दी गई है, जिसमें राइडर्स ट्रिप से संबंधित जानकारी देख सकते हैं। इस बाइक में मल्टीमीडिया सिस्टम को आप अपने मोबाइल डिवाइस से कनेक्ट करके विभिन्न प्रकार की सेटिंग्स और अन्य चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें बाइक को रोड पर चलते हुए हैंडल से ही ऐप्स और सेटिंग्स को कंट्रोल करने का फीचर भी दिया गया है। राइडर को विभिन्न परिस्थितियों में बाइक चलाने के लिए इसमें दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिनमें से एक “कोर” और दूसरा “स्पोर्ट” मोड है। पहाड़ी इलाकों में जब बाइक तेज रफ्तार से चलती है, तो मोड बदलने पर बाइक को स्पीड होने का खतरा रहता है, और इसे स्किड होने से बचाने के लिए Cornering ABS सेफ्टी फीचर दिया गया है। इसमें फुल LED लाइटिंग, X-shape DRL दिए गए हैं, जो बाइक की अच्छी विजिबिलिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें Ducati Traction Control (DTC) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

2025 DUCATI SCRAMBLER FULL THROTTLE
2025 DUCATI SCRAMBLER FULL THROTTLE

 

कैटेगरी

जानकारी
मॉडल

2025 Ducati Scrambler Full Throttle

कंपनी

Ducati  (इटली की कंपनी, अब Volkswagen Group का हिस्सा)

इंजन

803cc L-Twin इंजन
पॉवर

73 हॉर्सपावर

टॉर्क

65.2 Nm पीक टॉर्क

गियरबॉक्स

6-स्पीड ट्रांसमिशन + क्विक शिफ्ट सिस्टम ( बिना गियर दबाये शिफ्टिंग)
राइडिंग मोड्स

रोड मोड और स्पोर्ट मोड

डिजाइन हाइलाइट्स

मैट ब्लैक और ब्राउन कलर कॉम्बिनेशन, ब्राउन अलॉय व्हील्स, साइड नंबर प्लेट्स
आरामदायक राइडिंग फीचर्स

कम ऊंचाई वाला हैंडलबार, नया स्कल्प्टेड सीट सेक्शन

डिस्प्ले

4.3 इंच कलरफुल TFT स्क्रीन
कनेक्टिविटी

मोबाइल डिवाइस से कनेक्टिविटी, मल्टीमीडिया कंट्रोल

सेफ्टी फीचर्स

Ducati Traction Control (DTC), Cornering ABS, Full LED लाइट्स, X-shape DRL
कीमत (भारत)

₹12.60 लाख (एक्स-शोरूम)

उपलब्धता

चंडीगढ़, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद जैसे मुख्य शहरों की डीलरशिप में।
भारत में मुकाबला

Triumph Bonneville T120 (1200cc) से 

 

2025 DUCATI SCRAMBLER  FULL THROTTLE का पॉवरफुल इंजन 

डुकाटी ने इस नई बाइक में 803 सीसी का ए-ट्विन इंजन इस्तेमाल किया है, जो 73 हॉर्सपावर और 65.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन की क्षमता की बात करें तो, यह गांव और शहरों दोनों की सड़कों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने वाला है। इस पावरफुल इंजन को सिक्स स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन की परफॉर्मेंस स्मूथ है और इसमें क्विक शिफ्ट सिस्टम भी है, जिससे राइडर बिना किसी क्लच दबाए गियर को आसानी से बदल सकता है, जिससे राइडिंग और भी आसान हो जाती है।

2025 DUCATI SCRAMBLER  FULL THROTTLE भारत में लॉन्च और इसकी कीमत 

डुकाटी ने भारत के टू व्हीलर बाजार में अपनी नई 803 सीसी की SCRAMBLER FULL THROTTLE बाइक को लॉन्च करके अपनी मौजूदगी और बढ़ा दी है। इस बाइक की भारत में कीमत ₹12.60 लाख रुपये तय की गई है, जो कि एक्स-शोरूम की कीमत है। लॉन्च के बाद कंपनी ने इसकी डिलीवरी की शुरुआत भी कर दी है। फिलहाल कंपनी ने इस बाइक को भारत के प्रमुख शहरों की डीलरशिप पर उपलब्ध करवा दिया है।

2025 DUCATI SCRAMBLER FULL THROTTLE
2025 DUCATI SCRAMBLER FULL THROTTLE

2025 DUCATI SCRAMBLER  FULL THROTTLE भारत में इसका मुकाबला इन बाइक से 

2025 DUCATI SCRAMBLER FULL THROTTLE  बाइक का मुकाबला 1200cc की Triumph Bonneville T120 जैसी बाइक से है ।

Ducati कंपनी कहां की है ?

डुकाटी एक टू व्हीलर निर्माता कंपनी है, जो इटली से है। यह दुनियाभर में अपनी पावरफुल और आकर्षक लुक वाली बाइक्स के लिए मशहूर है। 2012 में इसे Audi (Volkswagen Group) ने खरीद लिया था और अब यह फॉक्सवैगन ग्रुप के तहत काम करने वाली कंपनी है। डुकाटी ने अपनी सभी स्पोर्ट्स बाइक्स और सुपर बाइक्स को भारत में उपलब्ध करवा दिया है, जिनमें Panigale V4, Panigale V2, Streetfighter V4, Streetfighter V2 जैसी बाइक्स शामिल हैं।

 

FAQ 

Q.डुकाटी ने भारत में कौन सी नई बाइक लॉन्च की है?
A. डुकाटी 2025 स्क्रेम्ब्लेर फुल थ्रोटल ( DUCATI SCRAMBLER  FULL THROTTLE 2025 ) को भारत में लॉन्च किया है यह बाइक लवर्स को काफी ज्यादा पसंद आएगी इसकी दमदार इंजन का परफॉर्मेंस और इसका आकर्षक कलर कॉन्बिनेशन जिसमें ब्लैक और ब्राउन कलर का कॉन्बिनेशन है।

Q.इस बाइक का इंजन कैसा है और कितनी पावर जनरेट करता है?
A. डुकाटी इस नई बाइक में 803 सीसी का ए ट्विन इंजन इस्तेमाल किया गया है जो 73 हॉर्सपावर और 65.2Nm की पिक टॉर्क जनरेट करता है।

Q.Ducati ScramblerFull Throttle बाइक में कौन-कौन से राइडिंग मोड्स मिलते हैं?
A. राइडर को विभिन्न परिस्थितियों में  बाइक चलाने के लिए इसमें दो राइडिंग मोड दिए गए हैं जिसमें से एक रोड़ और दूसरा सपोर्ट मोड है।

Q.इस बाइक में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं?
A. बाइक को स्किट होने से बचाने के लिए Corning ABS सेफ्टी फीचर दिया गया है। इसमें फुल एलइडी लाइटिंग, X-shape DRL दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Ducati Traction Control (DTC) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Q.Ducati Scrambler Full Throttle बाइक में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से जुड़े क्या फीचर्स हैं?
A. इसमें सबसे पहले आगे की तरफ 4.3 इंच की कलरफुल TFT स्क्रीन दी गई है। इसमें राइडर्स को ट्रिप के संबंधित जानकारी देख सकता है। इस बाइक में मल्टीमीडिया सिस्टम को आप अपने मोबाइल डिवाइस कनेक्ट करके विभिन्न प्रकार की सेटिंग्स और अन्य चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं।

Q.इस बाइक की भारत में कीमत कितनी है?
A. 803 cc के इंजन वाली इस बाइक को भारत में 12,60,000 रुपए की कीमत में भारत में लॉन्च किया गया है।

Q.यह बाइक भारत में किन शहरों में उपलब्ध है?
A. चंडीगढ़, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, गुजरात अहमदाबाद, महाराष्ट्र पुणे, हैदराबाद जैसे शहरों में है।

Q.इस बाइक का मुकाबला भारत में किन बाइक्स से है?
A. भारत में इस बाइक का मुकाबला 1200cc की Triumph Bonneville T120 जैसी बाइक से है।

 

 

यह भी पढ़ें :-

2025 Kawasaki Ninja 650 के नए अवतार को भारत में लॉन्च,जानिए इसमें कौन से हैं अपडेटेड फीचर्स और इसकी कीमत

Honda Dio 125cc : होंडा का भारतीय बाजार में नया धमाका अपने नए स्कूटर को किया लॉन्च जाने इसके फीचर से लेकर कितनी है कीमत

Moto Edge 70 upcoming specs Dimensity 7400 में इस दमदार प्रोसेसर के साथ क्या नए और शानदार फीचर्स मिलेंगे, जानें पूरी डिटेल !

2025 kawasaki versys 650 : कावासाकी की यह स्पोर्ट्स टूरर बाइक इन नए फीचर्स के साथ बस इतनी कीमत में हुई भारत में लॉन्च

Share This Article