2025 TVS Sport ES Plus mileage bike : भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक टीवीएस ने अपनी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक टीवीएस स्पोर्ट का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के दावे के अनुसार यह बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगी। यह उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो कम बजट में ज्यादा माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस वाली बाइक की खोज कर रहे हैं। उन लोगों के लिए टीवीएस ने अपने सबसे लोकप्रिय टीवीएस स्पोर्ट का नया वेरिएंट ES+ लॉन्च कर दिया है। आइये इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि इस टीवीएस स्पोर्ट के नए वेरिएंट में कंपनी ने कौन से बेहतरीन फीचर्स दिए हैं और इसकी भारत में कितनी कीमत होगी।
2025 TVS Sport ES Plus Mileage Bike: डिजाइन और लुक
2025 TVS Sport ES Plus वेरिएंट में दो नए कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इन दो कलर — ग्रे रेड और ब्लैक नियॉन में बाइक ज्यादा स्टाइलिश दिखती है। इस बाइक में शार्प ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कि बाइक और भी ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक लुक देती है। बाइक को मॉडर्न और प्रीमियम फील देने के लिए इसमें स्पोर्टी एलॉय व्हील भी दिए गए हैं।
2025 TVS Sport ES Plus के इंजन की परफॉर्मेंस
टीवीएस स्पोर्ट के इंजन की बात करें तो इसमें 109.7cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इस इंजन को 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इंजन की पावर की बात करें तो यह 8.08 bhp की पावर देता है और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का इंजन हर प्रकार के रास्तों पर एक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। कंपनी के अनुसार इंजन की दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ इसकी माइलेज भी 65 kmpl है। इस धुआंधार माइलेज के साथ बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा, इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक देखने को मिलती है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और बाइक का टोटल वज़न 112 किलोग्राम होता है।
2025 TVS Sport ES Plus की कीमत
टीवीएस ने 2025 में TVS Sport में एक और नया वेरिएंट ES Plus को लॉन्च किया है। इस वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 60,881 रुपए है।
2025 TVS Sport ES Plus Mileage Bike: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
भारत की सबसे लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस ने अपने नए Sport ES Plus वेरिएंट में नए कलर ऑप्शन देने के साथ-साथ USB चार्जिंग पोर्ट और ग्राफिक्स को अपडेट करके पेश किया है। इसके अलावा इसके फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक्स देखने को मिलती हैं। अगर हम इसके सस्पेंशन की बात करें तो इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और ड्यूल शॉक रियर सस्पेंशन देखने को मिलती है। कंपनी ने इस वेरिएंट को अपनी मौजूदा ES और टॉप वेरिएंट ELS के बीच में रखा है।

विशेषता |
विवरण |
इंजन |
109.7cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन |
गियरबॉक्स |
4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन |
पावर |
8.08 bhp |
टॉर्क |
8.7 Nm |
माइलेज |
65 kmpl (कंपनी का दावा) |
टॉप स्पीड |
90 किलोमीटर प्रति घंटा |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी |
10 लीटर |
कर्ब वेट |
112 किलोग्राम |
रंग विकल्प |
ग्रे रेड और ब्लैक नियॉन |
ग्राफिक्स |
अपडेटेड शार्प और स्पोर्टी ग्राफिक्स |
फीचर्स |
USB चार्जिंग पोर्ट, कलर्ड अलॉय व्हील रिंग्स, ब्लैक ग्रैब रेल |
सस्पेंशन |
फ्रंट: टेलीस्कोपिक, रियर: ड्यूल शॉक |
ब्रेकिंग सिस्टम |
फ्रंट और रियर – ड्रम ब्रेक्स |
कीमत (Ex-showroom) |
₹60,881 |
प्रतियोगी मॉडल्स |
Hero HF Deluxe, Bajaj CT 110X |
उपयुक्त उपयोगकर्ता |
ऑफिस-कम्यूटर, स्टूडेंट्स, डिलीवरी पार्टनर – ज्यादा माइलेज चाहने वाले |
2025 TVS Sport ES Plus Mileage Bike : धुआंधार माइलेज
टीवीएस स्पोर्ट का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यही है कि कंपनी के अनुसार यह 65 kmpl की माइलेज देती है और इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी ने अपने 2025 टीवीएस स्पोर्ट के इस नए वेरिएंट को स्टाइलिश बनाने के लिए इसमें कलर्ड एलॉय व्हील रिंग्स और ब्लैक ग्रैब रेल ग्राफिक्स दिए हैं।
View this post on Instagram
2025 TVS Sport ES Plus का भारत में मुकाबला
टीवीएस स्पोर्ट एक ज्यादा माइलेज देने वाली किफायती बाइक है जो रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ लंबे ट्रिप के लिए भी उपयुक्त है। इस बाइक का मुकाबला भारत में मौजूद Hero HF Deluxe और Bajaj CT 110X के साथ है। इस सेगमेंट में यह मोटरसाइकिल ज्यादा माइलेज देने के साथ-साथ बजट फ्रेंडली मानी जाती है।
किसके लिए है TVS Sport ES Plus बाइक ?
यह बाइक सबसे ज्यादा उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो शहरों में हर दिन ऑफिस जाने के लिए, प्रतिदिन कॉलेज या फिर डिलीवरी पार्टनर्स के रूप में एक बजट में शानदार माइलेज और स्टाइलिश लुक देने वाली बाइक की तलाश में हैं।
FAQ
Q.2025 TVS Sport ES Plus Bike का Mileage कितना है?
A.टीवीएस स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यही है कि कंपनी के अनुसार यह 65 kmpl की माइलेज देती है।
Q.2025 TVS Sport ES Plus की टॉप स्पीड कितनी है?
A.इस धुआंधार माइलेज के साथ बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Q.2025 TVS Sport ES Plus की भारत में कीमत कितनी है?
A.इस वेरिएंट की भारत में एक्स शोरूम कीमत 60,881 रुपए है।
Q.2025 TVS Sport ES Plus में कौन-कौन से कलर ऑप्शन मिलते हैं?
A.इन दो कलर ग्रे रेड और ब्लैक नियॉन में बाइक ज्यादा स्टाइलिश दिखती है।
Q.इस बाइक का मुकाबला भारत में किन-किन बाइक से है?
A.इस बाइक का मुकाबला भारत में मौजूद Hero HF Deluxe और Bajaj CT 110X के साथ है।
Q.2025 TVS Sport ES Plus में क्या फीचर्स दिए गए हैं?
A.यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और ग्राफिक्स को अपडेट करके पेश किया है, फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक्स देखने को मिलती है।
Q.TVS Sport ES Plus बाइक किन लोगों को खरीदनी चाहिए ?
A.यह बाइक सबसे ज्यादा उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो लोग शहरों में हर दिन ऑफिस जाने के लिए, कॉलेज या फिर डिलीवरी पार्टनर्स के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।
ये भी पढ़े :-