2025 Royal Enfield Hunter 350 : भारतीय टू-व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड को दुनिया भर में अपनी बेहतरीन मोटरसाइकिलों की वजह से जाना जाता है। रॉयल एनफील्ड बुलेट को शाही सवारी के रूप में भी दुनिया भर में जाना जाता है। यह केवल भारत के लिए एक मोटरसाइकिल का नाम नहीं है, बल्कि एक सांस्कृतिक प्रतीक भी बन गया है। रॉयल एनफील्ड कंपनी अपने हंटर 350 को नए अवतार में 26 अप्रैल को भारत में पेश कर दिया है ।हंटर 350 की इस नई अपडेटेड मोटरसाइकिल को कंपनी ने अपने हंटरहुड फेस्टिवल में लॉन्च किया है। रॉयल एनफील्ड का सबसे ज्यादा देश और दुनिया में बिकने वाला मोटरसाइकिल क्लासिक 350 है, जिसका कंपनी ने पिछले ही साल अपडेटेड वर्जन पेश किया था।इसके अलावा, कंपनी की सबसे ज्यादा पॉपुलर मोटरसाइकिल हंटर 350 को भी कंपनी अपडेट करके मार्केट में पेश पेश किया है , जिससे कि इस मोटरसाइकिल की सेल और भी ज्यादा बढ़ सके।ग्राहकों के लिए कंपनी ने हंटर 350 के अपडेटेड वर्जन में तीन नए रंग रियो व्हाइट, टोक्यो ब्लैक और लंदन रेड विकल्प दिए हैं इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि इस मोटरसाइकिल में कौन-कौन से अपडेट आने वाले हैं और उसके फीचर्स क्या रहेंगे, इसकी कीमत क्या रहेगी।
2025 Royal Enfield Hunter 350 इस दिन होगी लॉन्च
रॉयल एनफील्ड का हंटरहुड फेस्टिवल दिल्ली और मुंबई में 26 अप्रैल वाले दिन आयोजित किया गया । इस फेस्टिवल में 2025 रॉयल एनफील्ड ने अपने अपडेटेड वर्जन के हंटर 350 को लॉन्च कर दिया है । रॉयल एनफील्ड का यह 350cc का फुर्तीला बाइक जिसके पहले ही 5 लाख यूनिट्स दुनिया भर में बिक चुकेहैं । इसमें अभी ग्राहकों के लिए आठ कलर ऑप्शन दिए जाते हैं, लेकिन इस अपडेटेड वर्जन में तीन नए कलर को भी शामिल किया किया गया है।
2025 Royal Enfield Hunter 350 में होंगे यह बड़े बदलाव
रॉयल एनफील्ड का एक फेस्टिवल होने वाला है, जिसका नाम हंटरहुड फेस्टिवल है। इस फेस्टिवल में रॉयल एनफील्ड 2025 हंटर 350 को थोड़ा अपडेट करने के बाद लॉन्च करने वाली है। इस बार कंपनी ने कुछ रंग को हटा दिया है और अपडेटेड वर्जन में तीन नए रंग रियो व्हाइट, टोक्यो ब्लैक और लंदन रेड के विकल्प को जोड़ा गया है।अब इस बाइक में कुल मिलाकर 6 रंग का विकल्प ग्राहकों के लिए हो गया है।कंपनी 2025 Hunter 350 में एक नया गोलाकार एलईडी हेडलाइट जोड़ सकती है। इसके अलावा इसके रियर में सस्पेंशन यूनिट को सुधार करके और ज्यादा आरामदायक कर अपडेट किया गया है।हंटर 350 के ग्राहकों द्वारा इस बाइक से यही सबसे बड़ी समस्या बताई गई थी कि इसके रियर सस्पेंशन में हमेशा कुछ समस्याएँ रहती थीं। ग्राहकों की ऐसी फीडबैक को देखते हुए कंपनी ने इस बार सस्पेंशन को अपडेट करने का फैसला लिया है।अपडेटेड 2025 हंटर 350 बाइक में स्लिप कलच का इस्तेमाल हुआ है।2025 हंटर 350 में आगे की तरफ गोलाकार एलईडी हेडलैंप दिया गया है।

2025 Royal Enfield Hunter 350 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
मजेदार रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो कि ट्रिप की पूरी जानकारी राइडर को डिस्प्ले करता है। इसके अलावा यह गियर की पोजीशन और सर्विस ड्यू इनफॉर्मेशन को भी इंडिकेट करता है। इसके हैंडलबार पर चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें ड्यूल चैनल एबीएस का इस्तेमाल हुआ है और एलॉय व्हील का ऑप्शन भी इसमें मिलता है।कंपनी के दावे के अनुसार, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की माइलेज 36.2 kmpl है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 13 लीटर है और टैंक को फुल करवाने के बाद यह लगभग 400 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।नए अपडेटेड मॉडल में आगे की तरफ गोलाकार एलईडी हेडलैंप दिया गया है।
कैटेगरी | विवरण |
---|---|
लॉन्च डेट | 26 अप्रैल 2025 (HunterHood Festival – दिल्ली व मुंबई) |
इंजन | 349cc, सिंगल सिलेंडर, एयर + ऑयल कूल्ड, OHC, फ्यूल इंजेक्टेड |
पावर | 20.2 Bhp |
टॉर्क | 27 Nm |
माइलेज | 36.2 kmpl |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 13 लीटर |
अंदाज़न रेंज | लगभग 400 किलोमीटर (फुल टैंक पर) |
हाइलाइट फीचर्स | – इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (ट्रिप, गियर पोजिशन, सर्विस ड्यू जानकारी) – यूएसबी चार्जिंग पोर्ट – डुअल चैनल ABS – एलॉय व्हील्स |
अपडेटेड फीचर्स | – नया गोलाकार एलईडी हेडलाइट – बेहतर रियर सस्पेंशन यूनिट |
डिज़ाइन बदलाव | – मौजूदा डिज़ाइन में छोटे बदलाव – नए कलर ऑप्शंस (पुराने कुछ कलर हटाए गए) |
कलर ऑप्शंस | रियो व्हाइट, टोक्यो ब्लैक, लंदन रेड सहित कुल 6 रंग विकल्प |
सेल्स रिकॉर्ड | 5 लाख यूनिट्स (ग्लोबली बिक चुकी) |
कीमत (2025 ) | ₹1.50 लाख – ₹1.75 लाख (एक्स-शोरूम) |
टॉप वेरिएंट कीमत | ₹1.82 लाख (एक्स-शोरूम) |
2025 Royal Enfield Hunter 350 कैसा रहेगा इंजन ?
रॉयल एनफील्ड की मौजूदा बाइक हंटर 350 में 349 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर एंड ऑयल कूल्ड ओएचसी फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है, जिसकी क्षमता 20.2 Bhp की पावर जेनरेट करने की है और यह 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। फिलहाल इस इंजन में कंपनी के द्वारा कोई भी बदलाव नहीं किए हैं, क्योंकि यह इस बाइक के लिए बेहतरीन इंजन है, जो किसी भी तरह के रास्ते पर पावर की कमी का एहसास नहीं कराता है। इसमें फुल पावर और बेहतर पिकअप है।
2025 Royal Enfield Hunter 350 का डिजाइन और कलर ऑप्शन
Royal Enfield Hunter 350 मोटरसाइकिल के डिजाइन को लोग पहले से ही काफी पसंद करते हैं, लेकिन अब इसमें छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिलेंगे।कंपनी ने हंटर 350 के अपडेटेड वर्जन में तीन नए रंग रियो व्हाइट, टोक्यो ब्लैक और लंदन रेड विकल्प दिए हैं , जिससे ग्राहक अपनी पर्सनैलिटी और पसंदीदा कलर को चुन सकें। 2025 हंटर 350 में आगे की तरफ गोलाकार एलईडी हेडलैंप दिया गया है।
2025 Royal Enfield Hunter 350 की भारत में कीमत
2025 Royal Enfield Hnter 350 मार्केट में तीन बैरियर्स में उपलब्ध करवाया गया है।कंपनी में हंटर 350 के बेस वेरिएंट की कीमत 1.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम)है इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत 1.77 लाख रुपए (एक्स शोरूम) और सबसे टॉप वैरियंट की कीमत 1.82 लाख रुपए तय की गई है । 2025 Hunter 350 मॉडल की कीमत में की तुलना करें इसके पुराने मॉडल से तो इसकी कीमत में थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई है।
FAQ
Q. 2025 Royal Enfield Hunter 350 कब लॉन्च होगी?
A. 2025 Royal Enfield Hunter 350 को नए अवतार में 26 अप्रैल 2025 को भारत में लॉन्च हो चुकी है ।
Q. इस बार हंटर 350 में क्या बड़ा बदलाव होगा?
A. ग्राहकों के लिए कंपनी ने हंटर 350 के अपडेटेड वर्जन में तीन नए रंग रियो व्हाइट, टोक्यो ब्लैक और लंदन रेड विकल्प दिए हैं।
Q. 2025 हंटर 350 का इंजन कैसा है?
A. 349 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर एंड ऑयल कूल्ड ओएचसी फ्यूल इंजेक्ट इंजन है, जो 20.2Bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Q. इस बाइक की माइलेज और फ्यूल टैंक कैपेसिटी क्या है?
A. माइलेज 36.2kmpl है और फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 13 लीटर है।
Q. 2025 हंटर 350 में कौन-कौन से नए फीचर्स मिलेंगे?
A. नया गोलाकार एलईडी हेडलाइट, बेहतर रियर सस्पेंशन यूनिट, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी पोर्ट और डुअल चैनल ABS।
Q. 2025 हंटर 350 में कितने रंग ऑप्शन होंगे?
A. कंपनी ने हंटर 350 के अपडेटेड वर्जन में तीन नए रंग रियो व्हाइट, टोक्यो ब्लैक और लंदन रेड विकल्प दिए हैं।
Q. 2025 हंटर 350 की कीमत क्या हो सकती है?
A. हंटर 350 के बेस वेरिएंट की कीमत 1.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम)है इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत 1.77 लाख रुपए (एक्स शोरूम) और सबसे टॉप वैरियंट की कीमत 1.82 लाख रुपए तय की गई है ।
Kia Clavis MPV specifications and features 2025 : नया लुक, दमदार फीचर्स और लॉन्च से पहले मचा धमाल!