Skoda Epiq EV : स्कोडा अपनी अब तक की सबसे छोटी और सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक SUV Skoda Epiq को लेकर आई है। कंपनी ने इस गाड़ी को खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है जो कॉम्पैक्ट SUV साइज में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज चाहते हैं। कंपनी दावा करती है कि Skoda Epiq का टॉप मॉडल एक बार चार्ज करने पर 440 किलोमीटर की रेंज देगा।
नया डिजाइन
गाड़ी के एक्सटीरियर डिजाइन को देखें तो इसका फ्रंट लुक काफी क्लीन और फ्यूचरिस्टिक दिखाई देता है। इसके फ्रंट में ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल पैनल दिया गया है जिसके ऊपर स्कोडा लिखा हुआ दिखाई देता है। इसके साथ ही स्लिम LED DRLs और नीचे की तरफ L-शेप हेडलैंप सेटअप भी दिखाई देता है। इसके बंपर में रग्ड स्टाइलिंग और सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है।
प्रीमियम इंटीरियर
अगर हम गाड़ी के अंदर देखें तो इसका इंटीरियर काफी प्रीमियम और मॉडर्न दिखाई देता है। इसका डैशबोर्ड लेआउट सिंपल होने के बावजूद प्रीमियम फील देने वाला है। इसमें 13 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी देखने को मिलता है।
एंड्रॉयड बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस एप्पल कारप्ले, स्पॉटिफाई इंटीग्रेशन और गूगल मैप्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल भी दिया गया है। कंपनी ने इंपॉर्टेंट कंट्रोल्स के लिए इसमें फिजिकल बटंस भी दिए गए हैं जिससे ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल करना आसान होगा।
पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और 10-स्पीकर कैंटन ऑडियो सिस्टम देखने को मिलता है। इसके अलावा एंबिएंट लाइटिंग और अलग-अलग इंटीरियर थीम्स केबिन के लुक को काफी आकर्षक बना देती हैं।

दो बैटरी विकल्प
नई स्कोडा एपिक को फॉक्सवैगन समूह के MEB+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें कंपनी दो बैटरी विकल्प दे सकती है। इसके शुरुआती मॉडल में 38.5kWh बैटरी पैक देखने को मिलेगा जबकि टॉप मॉडल में 55kWh बैटरी पैक दिया जाएगा। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इसके अलग-अलग बैटरी मॉडल को चुन पाएंगे।
एक बार चार्ज करने पर मिलेगी 440 किलोमीटर तक की रेंज
इस गाड़ी की सबसे खास बात इसकी लंबी ड्राइविंग रेंज है। इसका बेसिक मॉडल जिसमें 38kWh की बैटरी का इस्तेमाल होगा, यह मॉडल 305 से 310 किलोमीटर तक की रेंज देगा। वहीं इसका टॉप मॉडल जिसमें 55kWh की बैटरी इस्तेमाल हुई है, यह मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 425 से 440 किलोमीटर की रेंज देगा।
फास्ट चार्जिंग से कुछ ही मिनटों में होगी चार्ज
इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग और एसी चार्जिंग दोनों का सपोर्ट देखने को मिलेगा। डीसी चार्जिंग इस गाड़ी को 10% से 80% तक लगभग 24 मिनट में चार्ज कर सकती है और यह डीसी चार्जिंग का सपोर्ट केवल टॉप मॉडल में देखने को मिलेगा। जबकि गाड़ी को घर पर चार्ज करने के लिए बाकी हर मॉडल के साथ 11kW एसी चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

सुरक्षा फीचर्स में भी होगी दमदार Skoda Epiq EV
अगर हम बात करें इसकी सेफ्टी की तो सेफ्टी के मामले में कंपनी ने इस गाड़ी को काफी मजबूत बनाया है। इसमें सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा लेन असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, साइड असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और रियर ट्रैफिक अलर्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं जिससे यह गाड़ी मजबूत और सुरक्षित दिखाई देती है।
भारत में लॉन्च
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में CBU रूट के जरिए ला सकती है। हालांकि स्कोडा कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर कंपनी इसे भारतीय बाजार में लेकर आती है तो यह प्रीमियम कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक नया और दमदार गाड़ी का ऑप्शन बन सकती है।
ये भी देखें : –

