2026 Pulsar N160 Golden USD Forks : भारत में बाइक के 160 सीसी सेगमेंट में बजाज की N160 अपने लुक और दमदार इंजन की वजह से पिछले लंबे समय से लोगों की पसंदीदा बाइक बनी हुई है। अब कंपनी ने 2026 में इस बाइक को और भी ज्यादा प्रीमियम और फीचर लोडेड बनाने के लिए नया वेरिएंट लॉन्च किया है। बजाज ने नई Bajaj Pulsar N160 को गोल्डन USD फोर्क, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच और कई नए फीचर्स के साथ भारतीय मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने इस नए वेरिएंट की कीमत ₹1.22 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है।
Bajaj Pulsar N160 में क्या नया मिला?
अगर हम बात करें कि इस बाइक के नए वेरिएंट 2026 में क्या नया मिला है, तो सबसे पहले इसका फ्रंट लुक कंपनी ने बदला है। इसके फ्रंट में अब गोल्ड फिनिश USD फोर्क्स दिए गए हैं, जो पहले से बाइक को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच फीचर भी जोड़ा गया है, जो कि आम तौर पर महंगी स्पोर्ट्स बाइक में ही देखने को मिलता है।

असिस्ट और स्लिपर क्लच
नई 2026 Pulsar N160 के नए वेरिएंट में असिस्ट क्लच फीचर दिया गया है, जो शहर के ट्रैफिक में काफी काम आने वाला है। इस फीचर की वजह से क्लच लीवर हल्का महसूस होता है, जिससे राइडर को लंबे समय तक बाइक चलाने में हाथों पर कम दबाव पड़ता है। वहीं दूसरी ओर स्लिपर क्लच फीचर हार्ड डाउन शिफ्टिंग के दौरान रियर टायर को कंट्रोल में रखने का काम करता है। तेज ब्रेकिंग करते हुए या फिर कॉर्नरिंग में यह फीचर बाइक को स्टेबल रखता है। कंपनी ने इस बार केवल लुक पर ही काम नहीं किया है, बल्कि इसमें जरूरी फीचर्स भी दिए हैं।
फीचर्स मिलेंगे जबरदस्त
इस वेरिएंट में भी कंपनी ने पहले आने वाले कई महत्वपूर्ण फीचर्स को जारी रखा है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, डुअल चैनल एबीएस, नेगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (हायर वेरिएंट में), टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइड मोड्स और सिंगल पीस सीट सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Pulsar N160 USD Fork वेरिएंट में स्प्लिट सीट की जगह सिंगल पीस सीट सेटअप दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे राइडर और पीछे बैठने वाले पैसेंजर को पहले से ज्यादा कंफर्ट मिलेगा।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
बजाज ने इसके इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। जो पहले इंजन आता था, वही इंजन इस बाइक में भी देखने को मिलेगा। यह 164.82cc सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 15.7 bhp की पावर देता है और 14.65 Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को फाइव स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
ब्रेकिंग और सेफ्टी
अगर हम बाइक की ब्रेकिंग की बात करें, तो इसमें डुअल चैनल ABS दिया गया है। बाइक के आगे और पीछे दोनों टायर पर एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम काम करता है। तेज ब्रेकिंग के समय बाइक के फिसलने की संभावना कम होती है। ब्रेकिंग सेटअप में इसके फ्रंट में 300mm की डिस्क ब्रेक दी गई है और रियर में 230mm की डिस्क ब्रेक दी गई है। इसके अलावा बाइक में 17 इंच के एलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

कौन-कौन से कलर ऑप्शन मिलेंगे?
इस वेरिएंट को कंपनी ने कई नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जैसे पर्ल मेटैलिक व्हाइट, रेसिंग रेड, ग्रे और ब्रुकलिन ब्लैक। इन कलर्स के साथ गोल्डन USD फोर्क्स बाइक को ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं।
किन बाइक्स से होगा मुकाबला?
भारत में इस बाइक का मुकाबला 160cc सेगमेंट की टीवीएस अपाचे RTR 160 4V, हीरो एक्सट्रीम 160R 4V, सुजुकी जिक्सर और यामाहा FZ जैसी बाइक्स से होने वाला है।
ये भी देखें : –

