OnePlus 13 Price Drop : Snapdragon 8 Elite और 6000mAh बैटरी वाला OnePlus 13 अब भारी छूट में

Ajay Rajput
5 Min Read

OnePlus 13 Price Drop: वनप्लस कंपनी का फ्लैगशिप सेगमेंट का फोन OnePlus 13 पर सीधा ₹12000 का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजॉन ग्रेट समर डील के दौरान इस प्रीमियम स्मार्टफोन को बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप और 2K ProXDR डिस्प्ले जैसे हाई एंड फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन के फीचर्स और ऑफर्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।

OnePlus 13 Price in India

अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो जब इस फोन को लॉन्च किया गया था तब इसकी कीमत ₹72,999 देखी गई थी, लेकिन अब यह अमेजॉन ग्रेट समर डील के तहत OnePlus 13 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ ₹57,999 में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

डिस्प्ले और डिजाइन

स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.82-inch QHD+ (3168×1440) 2K OLED LTPO डिस्प्ले दी है, जो 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन का कर्व्ड डिस्प्ले स्क्रोलिंग, गेमिंग और वीडियो प्लेबैक को ज्यादा स्मूथ बनाने की कोशिश करता है। इसमें एंटी फ्लिकर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी हुआ है, जो यूजर की आंखों को ज्यादा समय तक स्क्रीन देखने के प्रभाव से बचाने की कोशिश करती है।

OnePlus 13 Price Drop

Snapdragon 8 Elite Processor

यह स्मार्टफोन एंड्राइड 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम करने वाला फोन है और इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इस सेटअप की वजह से फोन की परफॉर्मेंस ओवरऑल काफी बेहतर हो जाती है। कंपनी का ऐसा मानना है कि यह प्रोसेसर पहले के मुकाबले ज्यादा तेज न्यूरल इंजन, बेहतर CPU और पावरफुल GPU के साथ आता है, जिससे यूजर को फोन की स्पीड और स्मूदनेस काफी बेहतर देखने को मिलती है।

OnePlus 13 Price Drop

मिलेंगे जबरदस्त AI फीचर्स

यूजर की प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को बेहतर बनाया जा सके, इसके लिए कंपनी ने इस फोन में OnePlus AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। इसमें AI सर्च, AI डिटेल बूस्ट, AI अनब्लर, AI रिफ्लेक्शन इरेज़र और गूगल जेमिनी जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कैमरा सेटअप

अगर हम बात करें इसके कैमरा सेटअप की तो इसमें 5th जेनरेशन का हैसलब्लैड कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसे शानदार फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए तैयार किया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अल्ट्रा-वाइड कैमरे में 120 डिग्री का व्यू एंगल मिलता है, जिससे फोटो कैप्चर करते समय ज्यादा एरिया को एक साथ फोटो में लिया जा सकता है।

OnePlus 13 Price Drop

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

प्रीमियम सेगमेंट के इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार फास्ट चार्जिंग की मदद से इस फोन को 36 मिनट में 100% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग से 34 मिनट में फोन को 50% तक चार्ज किया जा सकता है।

IP69 और IP68 Rating के साथ प्रीमियम ड्युरेबिलिटी

इस फोन को IP69 और IP68 रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी और धूल के कणों से सुरक्षित करने में मदद करती है। इस फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि इसका डिजाइन फ्यूचर प्रूफ ड्युरेबिलिटी पर फोकस करता है।

 

यह भी पढ़ें :-

Share This Article