Redmi A7 Pro 5G price in India : शाओमी ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G को भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि कम कीमत में इसमें लंबे समय तक अपडेट और बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। यह फोन खासतौर पर यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं।
Redmi A7 Pro 5G Price in India और Offers
भारत में Redmi A7 Pro 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
- 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मेमोरी – ₹12,499
- 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मेमोरी – ₹13,499
इसकी सेल 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसमें कंपनी ₹1000 का इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे यूजर इसका पहला वेरिएंट ₹11,499 में खरीद सकते हैं। इस फोन को अमेजॉन और शाओमी की ऑफिशल वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है।
ये भी देखें : – Nothing Phone 4a price in India : नथिंग की नई सीरीज लॉन्च होने से पहले इसकी कीमत आई सामने
Display और Design
अगर हम बात करें इसकी डिस्प्ले और डिजाइन की तो इसमें 6.9-inch HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन में 800 nits की ब्राइटनेस दी गई है जिससे यूजर इस फोन की डिस्प्ले को तेज धूप में भी आसानी से देख पाएगा। इस बजट स्मार्टफोन की डिस्प्ले को खास तौर पर वीडियो देखने, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और रोजमर्रा के काम के लिए तैयार किया गया है। यह स्मार्टफोन तीन रंगों में उपलब्ध है ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज। कंपनी ने इस फोन का डिजाइन सिंपल रखा है लेकिन इसमें मॉडर्न फिनिश दिया गया है जिससे इसकी लुक प्रीमियम दिखाई देती है।
Performance और Processor
फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए 6nm Unisoc T8300 octa-core processor दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मेमोरी (expandable up to 2TB via microSD) दी गई है।
Battery और Charging
अगर हम बात करें इसकी बैटरी की तो इसमें 6300 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसे चार्ज करने के लिए 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस बजट स्मार्टफोन में एक और खास फीचर है जिससे 7W / 7.5W रिवर्स वायर चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है जिससे दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकता है। यह बैटरी हैवी इस्तेमाल में भी लंबे समय तक बैकअप देने के लिए बनाई गई है।

ये भी देखें : – Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी और 100W चार्जिंग
Camera Setup
इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 32MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Connectivity और Security Features
अगर हम बात करें इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स की तो यह स्मार्टफोन 5G + 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 5, ब्लूटूथ, GPS, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे बेहतरीन कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ IP52 rating भी मिलती है, जो इसे धूल और हल्की पानी की बूंदों से इस स्मार्टफोन को बचाती है।

Software और Smart Features
इसकी सबसे खास बात यही है कि इसमें कंपनी लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने वाली है। कंपनी की तरफ से यह दावा किया गया है कि इसे 4 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा। यह बजट स्मार्टफोन HyperOS 3 एंड्रॉयड 16 पर काम करने वाला है। इस सेगमेंट में इतना लंबा अपडेट सपोर्ट मिलना बहुत ही मुश्किल है जो कंपनी इस स्मार्टफोन में ऑफर कर रही है। इस फोन में कुछ smart AI फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे Google Gemini support और Circle to Search।
ये भी देखें : – Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ लॉन्च रियलमी का नया फोन

