Tecno Pop X 5G Launch Date : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में TECNO कंपनी ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G लॉन्च कर दिया है। यह एक ऐसा बजट स्मार्टफोन है, जो उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले, मजबूत डिजाइन और लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। अगर आप ₹20,000 से कम कीमत में एक 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक नया विकल्प बन सकता है। लॉन्च होने के बाद इसकी सेल 24 अप्रैल को शुरू हो चुकी है।
Tecno Pop X 5G Price In India
भारत में इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मेमोरी के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹15,999 रखी गई है, जबकि दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मेमोरी के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹17,999 है। लॉन्च के बाद कंपनी ने इस फोन को अमेजॉन पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया है और इसकी सेल 24 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
ये भी देखें : – Vivo Y600 Pro 5G : 10,000mAh बैटरी के साथ आने वाला सबसे बड़ा बैटरी स्मार्टफोन
मिलेगी शानदार डिस्प्ले
अगर हम इसकी डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.78 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1576 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है, जिससे कि फोन की परफॉर्मेंस काफी स्मूथ देखने को मिलेगी। इसके अलावा 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
6500mAh बैटरी सबसे बड़ी ताकत
अगर हम इसकी बैटरी की बात करें, तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे खास बनाती है। बजट स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी बहुत कम देखी जाती है। बड़ी बैटरी होने का सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को होगा, जो दिन भर फोन का इस्तेमाल करते हैं। वे यूजर्स बार-बार चार्जिंग किए बिना ही इस फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जिससे कि यह फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा।

कैमरा सेटअप
यह एक बजट स्मार्टफोन है और इसमें एक बेहतरीन कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और यह कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है। दूसरी तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा बेसिक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए एक अच्छा विकल्प है।
डिजाइन में है प्रीमियम लुक
इस फोन के डिजाइन को देखा जाए, तो इस फोन को कंपनी ने स्टाइलिश डिजाइन से तैयार किया है। फोन में Aerospace-grade Aluminium Camera deco दिया गया है। इसका रियर डिजाइन प्रीमियम लुक देता है। इसमें दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रीन दिए जा रहे हैं।
कंपनी के अनुसार इसे MIL-STD-810H certification मिला है। कंपनी दावा करती है कि फोन 1.5 मीटर ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा और इसे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। इस स्मार्टफोन में IP64 Pro रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह फोन धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा।
ये भी देखें : – Redmi A7 Pro 5G price in India : नया बजट 5G फोन हुआ लॉन्च,मिलेंगे यह जबरदस्त फीचर्स
नेटवर्क स्पीड होगी बेहतर
स्मार्टफोन में नेटवर्क स्पीड 8x तक बेहतर हो सकती है, क्योंकि कंपनी द्वारा इसमें USRP 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से फोन में इंटरनेट इस्तेमाल, डाउनलोडिंग और स्ट्रीमिंग में फायदा मिलेगा।

जबरदस्त AI फीचर्स
इस फोन में कंपनी ने AI Noise Cancellation फीचर दिया गया है, जिससे कि यूजर को भीड़भाड़ या ट्रैफिक जैसी जगहों पर कॉलिंग के दौरान आवाज ज्यादा साफ सुनाई दे सकती है। इसके अलावा इसमें व्हाट्सऐप असिस्टेंट, एआई राइटिंग असिस्टेंट, सर्कल टू सर्च, एआई इरेज़र 2.0, एआई इमेज एक्सटेंडर और एआई फ्लैश स्नैप जैसे बेहतरीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी देखें : – Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ लॉन्च रियलमी का नया फोन

