Vivo X500 Pro Max 8000mAh Battery Leak : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्दी ही X500 सीरीज को लाने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज में एक X500 Pro Max मॉडल भी आने वाला है, जिसकी जानकारी लीक रिपोर्ट्स से सामने निकलकर आई है। इसमें कंपनी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी और सबसे पावरफुल कैमरा सेटअप दे सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है और इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
Vivo X500 Series में इस बार मिल सकते हैं तीन मॉडल
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo अपने इस सीरीज में शुरुआत में तीन मॉडल लॉन्च कर सकती है। यह तीन मॉडल Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी X300 सीरीज के बाद X400 को स्किप करके सीधे X500 सीरीज लॉन्च करने वाली है।
Vivo X500 Pro Max 8000mAh Battery Leak
इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इस सीरीज का यह फोन सबसे बड़ी बैटरी वाला होने वाला है। Vivo कंपनी अब हाई डेंसिटी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिससे कि फोन बड़ी बैटरी होने के बावजूद काफी स्लिम रहने वाला है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
अगर हम इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है, जो 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 5.0GHz तक हो सकती है। इसके अलावा इस सीरीज के Vivo X500 और Vivo X500 Pro मॉडल में Dimensity 9600 सीरीज के प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह एक पावरफुल प्रोसेसर रहने वाला है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इसमें बड़ी 6.85 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है और इस स्क्रीन में हाई रिफ्रेश रेट भी देखने को मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz या फिर 144Hz हो सकता है। अगर हम बात करें इसके डिस्प्ले फीचर्स की, तो इसमें LTPO टेक्नोलॉजी और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप
कैमरा के मामले में भी फोन जबरदस्त रहने वाला है क्योंकि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो LOFIC टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि तेज रोशनी में बेहतर डायनेमिक रेंज और कम ओवरएक्सपोज़र देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन
कंपनी की तरफ से इसके लॉन्च के बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo कंपनी इस सीरीज को इस साल के सितंबर महीने तक चीन में लॉन्च कर सकती है।
Vivo X500 Series में क्या हो सकता है नया?
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार कैमरा पर ही नहीं बल्कि इसकी बैटरी और परफॉर्मेंस पर भी काफी ज्यादा फोकस कर रही है। इस सीरीज के मॉडल में लंबे बैकअप वाली बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप से लेकर बड़े स्क्रीन वाले प्रीमियम मॉडल तक कई ऑप्शन ला सकती है।
निष्कर्ष
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार जिस तरह से इस सीरीज में 8000mAh बैटरी, 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट जैसी जानकारी सामने आ रही है, यह फीचर्स फोन को दमदार और बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन बनाते हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से इन फीचर्स की कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लॉन्च होने तक इन फीचर्स में बदलाव भी संभव है।
यह भी पढ़ें :-
