Vivo Y600 Turbo Specifications : वीवो ने अपने मिड रेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन वीवो Y600 टर्बो लॉन्च कर दिया है और इस फोन की सबसे बड़ी खास बात इसमें दी गई 9000mAh की बड़ी बैटरी है। यह Y सीरीज का ऐसा स्मार्टफोन है जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ आया है और इस सेगमेंट में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। इसके अलावा इसमें जबरदस्त प्रोसेसर और अन्य फीचर दिए गए हैं। आइए अब जानते हैं इन फीचर्स के बारे में डिटेल से।
9000mAh की बड़ी बैटरी
अगर हम सबसे पहले बात करें इसकी बैटरी की तो इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो इस सेगमेंट में इस फोन को सबसे अलग बनाती है। इस बैटरी को लेकर कंपनी दावा करती है कि एक बार फुल चार्ज करने पर और हैवी ऐप्स का इस्तेमाल करते हुए 2 दिन तक यह बैटरी चल सकती है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी होने के बाद भी इसे जल्दी से चार्ज किया जा सके। इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर दिया गया है जिससे इस फोन से दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सके। वीवो दावा करती है कि बैटरी 1200 चार्ज साइकल के बाद भी कम से कम 80 प्रतिशत तक लंबे समय तक हेल्थ बनाए रखेगी।

डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.83-inch का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 1.5K Resolution (2800×1260 Pixels) सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है जिससे कि फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस काफी स्मूद देखने को मिलती है। यूजर फोन की डिस्प्ले को तेज धूप में भी आसानी से देख सके, इसके लिए इसमें 5000 निट्स का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें आंखों की प्रोटेक्शन के लिए SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन दिया गया है।
प्रोसेसर
वीवो के इस मिड रेंज सेगमेंट स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm चिपसेट के साथ आता है। इसमें Adreno 810 GPU मिलता है और इसके साथ 12GB LPDDR4X RAM और 512GB UFS 3.1 तक की स्टोरेज मेमोरी देखने को मिलती है।
कैमरा सेटअप
अगर हम फोन के रियर कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का एक कैमरा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है और EIS स्टेबलाइजेशन फीचर भी देखने को मिलता है लेकिन इसमें अल्ट्रा वाइड कैमरा नहीं दिया गया है।

Vivo Y600 Turbo Specifications
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी ने इसमें लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस का दावा भी किया है। वीवो कंपनी दावा करती है कि यह फोन कई ऐप्स को बैकग्राउंड में रन कर सकता है और लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए इसमें सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन दिए गए हैं। फोन में इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी थिकनेस केवल 8.29mm दी गई है और इसका वजन 215 ग्राम है।

कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और ओटीजी सपोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें सेफ्टी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Vivo Y600 Turbo Price
कंपनी ने इस फोन को फिलहाल अपनी घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च किया है। वहां इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इनकी कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की करीब ₹32,000, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की करीब ₹36,000 और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की करीब ₹40,000 रखी गई है। अगर हम इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ड्यून गोल्ड, इलेक्ट्रिक ब्लू और मिलेनियम पिंक रंग विकल्पों में चीन में पेश किया गया है।
किस यूजर के लिए है यह फोन?
यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को टारगेट करता है जो लंबे समय तक बैटरी लाइफ चाहते हैं और बार-बार फोन को चार्ज करने से परेशान रहते हैं। यह फोन कैमरा से ज्यादा बैटरी और परफॉर्मेंस पर फोकस करता दिखाई देता है।
भारत में लॉन्च होगा या नहीं?
वीवो ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में इसको लॉन्च कर दिया है लेकिन भारत और ग्लोबल मार्केट में इसे लॉन्च करने के बारे में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि वीवो की Y सीरीज भारत में पहले से काफी पॉपुलर है, तो ऐसी उम्मीद लगाई जा सकती है कि आने वाले समय में इसको इस सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :-
