iQOO Z11 Turbo 200MP camera : पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और Google Trends पर एक फोन तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह फोन अभी भारत में लॉन्च भी नहीं हुआ है, उससे पहले ही इसके बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह फोन iQOO Z11 Turbo है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और कंपनी ने इसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि भारत में इस फोन को लेकर इतनी चर्चा क्यों हो रही है और इसमें ऐसा क्या खास है?
क्यों ट्रेंड कर रहा है iQOO Z11 Turbo?
चीन में लॉन्च होने के बाद iQOO Z11 Turbo भारत में भी ट्रेंड करने लगा है। इसका कारण यह है कि इसे कंपनी की Z-सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का बड़ा कैमरा, 7600mAh की बड़ी बैटरी और कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च होने के साथ ही इस स्मार्टफोन की बिक्री चीन के बाजार में 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।
ये भी देखें : – Oppo Find X9 Ultra डुअल 200MP कैमरा, 10x ज़ूम और दमदार बैटरी के साथ मिलेगा यह जबरदस्त फोन
Z-सीरीज में पहली बार 200MP कैमरा(
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो पहली बार Z-सीरीज में देखने को मिला है। कैमरे का अपर्चर f/1.88 है और इसमें Optical Image Stabilization (OIS) का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
एक भी बड़ी खबर मिस न करें! अभी हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।
डिस्प्ले और कलर ऑप्शन
iQOO Z11 Turbo में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2750 पिक्सल है। डिस्प्ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Schott Shield Glass का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन बिक्री के लिए चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें Polar Night Black, Skylight White, Canglang Fuguang और Hello Powder शामिल हैं।

ये भी देखें : –Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत में
परफॉर्मेंस और स्टोरेज मेमोरी
परफॉर्मेंस के मामले में भी iQOO Z11 Turbo को काफी पावरफुल बनाया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस प्रोसेसर में 2 परफॉर्मेंस कोर (3.80GHz), 6 एफिशिएंसी कोर (3.32GHz) और Adreno 829 GPU शामिल है। फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मेमोरी का ऑप्शन मिलता है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
7600mAh बैटरी + 100W फास्ट चार्जिंग
iQOO Z11 Turbo में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 23.1 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, USB Type-C पोर्ट और GPS, BeiDou, GLONASS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
फोन को ठंडा रखेगा यह खास फीचर
इस फोन का एक खास फीचर इसका Ice Dome Dual-Mesh कूलिंग सिस्टम है। कंपनी का दावा है कि अगर यूजर मल्टीटास्किंग या गेमिंग करता है, तो यह कूलिंग सिस्टम फोन के तापमान को लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है।
ये भी देखें : –Vivo V70 Series India Launch and Specifications: Vivo V70 और V70 Elite में क्या होगा खास ? लॉन्च डेट, फीचर्स और कैमरा
iQOO Z11 Turbo की कीमत और वेरिएंट्स
iQOO Z11 Turbo को फिलहाल चीन की मार्केट में लॉन्च किया गया है। भारत या ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। चीन में इस फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹35,999 से शुरू होती है, जबकि 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹39,000 है। इसके अलावा 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग ₹41,000, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹45,000 और टॉप मॉडल 16GB RAM + 1TB स्टोरेज की कीमत लगभग ₹52,000 रखी गई है।
ये भी देखें : – Lava Blaze Duo 3 Features and Specs : दो स्क्रीन और दमदार कैमरा – Lava का अनोखा फोन!
