New Realme P4 Power : इतनी बड़ी बैटरी कि अब चार्जिंग की टेंशन खत्म! जानिए कीमत और फीचर्स - Samachar Dose New Realme P4 Power : इतनी बड़ी बैटरी कि अब चार्जिंग की टेंशन खत्म! जानिए कीमत और फीचर्स - Samachar Dose

New Realme P4 Power : इतनी बड़ी बैटरी कि अब चार्जिंग की टेंशन खत्म! जानिए कीमत और फीचर्स

Ajay Rajput
7 Min Read

New Realme P4 Power : अगर आप दिन में कई बार फोन को चार्ज करने से परेशान हैं, तो रियलमी आपके लिए एक ऐसा स्मार्टफोन लेकर आ रहा है जो इस परेशानी को लगभग खत्म कर सकता है। Realme P4 Power नाम का यह फोन भारत में 29 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। लॉन्च होने से पहले रियलमी ने इसके फीचर्स, बैटरी बैकअप, परफॉर्मेंस और कैमरा की जानकारी कंफर्म कर दी है, जिससे यह बात साफ हो जाती है कि यह डिवाइस उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके अलावा इसमें बेहतरीन फीचर्स, परफॉर्मेंस और जबरदस्त कैमरा भी दिया गया है।

बड़ी बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म

10,001mAh की बड़ी बैटरी होने की वजह से इस फोन में बार-बार चार्जिंग करने की टेंशन अब खत्म हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 32.5 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग, करीब 21.3 घंटे तक नेविगेशन और लगभग 185.7 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग देगा। अक्सर देखा गया है कि यूज़र जब गेम खेलता है तो बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह फोन 2 घंटे की गेमिंग के बाद भी करीब 86% बैटरी बचाकर रखेगा। कंपनी यह भी दावा करती है कि इस फोन की बैटरी की हेल्थ लंबे समय तक बनी रहेगी। यह बैटरी 4 साल तक 80% बैटरी हेल्थ बनाए रखेगी और अगर इसमें बैटरी हेल्थ 80% से नीचे आ जाती है तो कंपनी इस फोन को फ्री में रिप्लेस करके देगी।

New Realme P4 Power

80W फास्ट और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट

इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन को चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप दूसरे डिवाइसेज़ को भी चार्ज कर सकते हैं। इस फोन की खासियत यहीं तक सीमित नहीं है, क्योंकि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसका वजन सिर्फ 219 ग्राम बताया जा रहा है।

ये भी देखें  : –Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत में

144Hz HyperGlow 4D Curve+ Display

अगर हम इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी की तरफ से अभी यह साफ नहीं किया गया है कि यह AMOLED पैनल होगा या LCD डिस्प्ले, लेकिन यह कंफर्म है कि यह एक कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देगा।

फोन का डिजाइन, लुक और कलर ऑप्शन

रियलमी का यह स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में भी बाकी स्मार्टफोन्स से अलग है। इस फोन को Pearl Academy के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस फोन का डिजाइन भारतीय छात्रों और Gen Z यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस फोन में TransView डिजाइन देखने को मिलेगा, जो एक्सपोज़ सर्किट से इंस्पायर्ड है। इसके रियर पैनल पर सर्किट जैसे पैटर्न और स्क्रू एलिमेंट्स देखे जा सकते हैं। यह फोन तीन कलर ऑप्शन — TransOrange, TransSilver और TransBlue — में उपलब्ध होगा।

कैमरा सेटअप

अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।

New Realme P4 Power

MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर

रियलमी के इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ-साथ एक दमदार प्रोसेसर भी देखने को मिलेगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर फोन को मल्टीटास्किंग, गेमिंग और डेली परफॉर्मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करेगा।

ये भी देखें  : – Oppo Reno 15 Pro Mini price leaked India : कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान!

Realme P4 Power में पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। यह फोन Android 16 पर आधारित होगा। कंपनी की तरफ से इस फोन को 3 साल के Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलने की बात कही गई है।

Realme P4 Power की भारत में संभावित कीमत

Realme P4 Power को भारत में 29 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की बॉक्स MRP लगभग ₹37,999 हो सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आमतौर पर देखा गया है कि फोन की बॉक्स प्राइस रिटेल प्राइस से ज्यादा होती है, ऐसे में इसकी असली कीमत इससे कम हो सकती है। यह फोन Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

निष्कर्ष

अगर बात करें कि किन लोगों के लिए यह फोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, तो यह उन यूज़र्स के लिए बेहतर विकल्प है जो बार-बार चार्जिंग से परेशान हैं और लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस फोन में 10,001mAh Titan बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले और लॉन्ग-टर्म बैटरी गारंटी दी जा रही है।

ये भी देखें  : – Motorola Signature India price : भारत में धमाका! मोटरोला के नए फोन की कीमत और फीचर्स लीक

Share This Article
Exit mobile version