Tata Punch Facelift Base Model Price : ₹1 लाख देकर इस SUV को घर लाएं, जानिए पूरा फाइनेंस प्लान

Ajay Rajput
6 Min Read
Tata Punch Facelift 2026

Tata Punch Facelift Base Model Price :टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी नई टाटा पंच फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए खास बन जाती है जो अपनी फैमिली के लिए एक मजबूत और सुरक्षित गाड़ी खरीदना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसी गाड़ी लेने की योजना बना रहे हैं, तो आप इसे एक लाख की डाउन पेमेंट देकर घर ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

Tata Punch Facelift base model price

टाटा मोटर्स ने 13 जनवरी 2026 में Punch Facelift को पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट “Smart” है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 लाख दिल्ली में रखी गई है। यह कीमत दूसरे शहरों में थोड़ी बहुत कम या ज्यादा हो सकती है।अगर कोई Tata Punch Facelift को दिल्ली में खरीद रहा है, तो एक्स-शोरूम कीमत के अलावा रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस का खर्च भी जोड़ना होगा। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद दिल्ली में Tata Punch Facelift की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹6.15 लाख हो जाती है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट की है।यह टाटा की एक मजबूत और सुरक्षित गाड़ी है, जो उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो पहली बार SUV गाड़ी खरीद रहे हैं या फिर बजट में SUV लेना चाहते हैं।

₹1 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितना लोन और कितनी EMI बनेगी?

टाटा पंच का बेस वेरिएंट घर लाने के लिए आपको तकरीबन ₹5.15 लाख का लोन बैंक से लेना होगा, क्योंकि आमतौर पर बैंक एक्स-शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस करते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 लाख है और अगर आप ₹1,00,000 की डाउन पेमेंट करते हैं, तो उसके बाद ₹5.15 लाख का कार लोन बैंक से लेना होगा।अगर हम EMI की बात करें, तो ₹5.15 लाख के लोन अमाउंट पर 9% ब्याज दर से 7 साल के लिए हर महीने ₹8,281 की EMI चुकानी होगी।

ये भी देखें  : – Tata Punch Facelift 2026 Features : 6 वेरिएंट्स,360 डिग्री कैमरा के साथ आज लॉन्च हुई नई Tata Punch

डिजाइन

अगर हम इसके डिजाइन की बात करें, तो 2026 मॉडल में फ्रंट बंपर और फ्रंट फेशिया बिल्कुल नया है, लेकिन बेसिक हेडलैम्प्स और रियर टेललैम्प्स पुराने मॉडल जैसे ही हैं। इस मॉडल में लंबाई को बढ़ाया गया है, जिससे कार का स्टांस वाइड दिखाई देता है, जबकि इसका व्हीलबेस पहले जैसा ही रखा गया है।इसके बेस वेरिएंट में स्टील व्हील देखने को मिलते हैं और यह वेरिएंट Pristine White और Daytona Grey कलर में उपलब्ध कराया गया है।

Tata Punch Facelift Base model price
Tata Punch Facelift 2026

Base Variant में इंजन

इसके बेस वेरिएंट में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को फाइव-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। टर्बो पेट्रोल या AMT/CNG का विकल्प बेस वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में बेस वेरिएंट में ही ड्यूल एयरबैग, ABS + EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा ऑटो-डिमिंग IRVM और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी बेस वेरिएंट में दी गई हैं।

टाटा पंच फेसलिफ्ट 2026 के अन्य वेरिएंट्स

वेरिएंट

पेट्रोल (MT) टर्बो पेट्रोल (MT) सीएनजी (MT) पेट्रोल (AMT) सीएनजी (AMT)
स्मार्ट ₹5.59 लाख ₹6.69 लाख

प्योर

₹6.49 लाख ₹7.49 लाख
प्योर प्लस ₹6.99 लाख ₹7.54 लाख ₹7.99 लाख

₹8.54 लाख

एडवेंचर

₹7.59 लाख ₹8.14 लाख ₹8.29 लाख ₹8.59 लाख ₹9.14 लाख
अकंपलिश्ड ₹8.29 लाख ₹8.84 लाख ₹9.29 लाख

अकंपलिश्ड प्लस एस

₹8.99 लाख ₹9.54 लाख ₹9.79 लाख

₹10.54 लाख

2026 Tata Punch Facelift में क्या है बड़ा अपडेट?

पहली बार कंपनी ने टाटा पंच फेसलिफ्ट 2026 को CNG + AMT विकल्प में लॉन्च किया है। यही इस गाड़ी का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट माना जा रहा है। अब CNG वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा रहा है, जिससे शहर की ट्रैफिक ड्राइविंग पहले से ज्यादा आसान हो जाती है। इसके अलावा डिजाइन और कुछ फीचर्स में भी बदलाव देखने को मिलते हैं।

ये भी देखें :- Tata Harrier Safari Petrol Price India : हैरियर और सफारी पेट्रोल की कीमत उम्मीद से ज्यादा सस्ती निकली!

मुकाबला 

टाटा पंच फेसलिफ्ट 2026 का मुकाबला हुंडई एक्सटर, मारुति इग्निस और सिट्रोएन सी3 जैसी  एसयूवी से होता है। वहीं इसके ऊँचे वेरिएंट, जिनमें टर्बो पेट्रोल इंजन और सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और रेनो काइगर जैसी प्रीमियम माइक्रो एसयूवी को सीधी टक्कर देते हैं। 

YouTube video player

 

Share This Article
Exit mobile version