Oppo Find X9 Ultra Specs : 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी वाला नया फ्लैगशिप फोन लीक - Samachar Dose Oppo Find X9 Ultra Specs : 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी वाला नया फ्लैगशिप फोन लीक - Samachar Dose

Oppo Find X9 Ultra Specs : 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी वाला नया फ्लैगशिप फोन लीक

Ajay Rajput
5 Min Read

Oppo Find X9 Ultra Specs : ओप्पो स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर से अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रहा है। इस फोन के फीचर्स और लॉन्च होने की जानकारी लीक रिपोर्ट से सामने आ रही है। इन रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन हाई-एंड कैमरा सिस्टम, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है।

डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

Oppo Find X9 Ultra का डिज़ाइन काफी प्रीमियम और यूनिक है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6.7 इंच से बड़ा AMOLED प्रीमियम डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz+ हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में ग्लास और मेटल का इस्तेमाल हुआ है, जिससे इसका डिजाइन काफी प्रीमियम लग रहा है।

Oppo Find X9 Ultra Camera

अगर हम बात करें इसकी कैमरा सेटअप की, तो इसमें सबसे बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है। स्मार्टफोन में ट्रिपल या क्वाड कैमरा सेटअप और AI आधारित एडवांस फोटोग्राफी सिस्टम दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा इसमें हाई रेजोल्यूशन प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रावाइड लेंस सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। लो लाइट और नाइट मोड में बड़ा सुधार इस कैमरे में देखने को मिलेगा। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये भी देखें  : –  Motorola Edge 70 Pro Battery Leak : Flipkart पर आने वाला है मोटरोला का नया फोन, बैटरी डिटेल्स हुई लीक

परफॉर्मेंस और बैटरी

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन गेमिंग और मल्टी टास्किंग दोनों के लिए जबरदस्त विकल्प बन सकता है, क्योंकि इसमें हाई RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स मिलने की संभावना है। दमदार RAM और प्रोसेसर के साथ-साथ इसमें बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा, जिससे कि यह लंबे समय तक हैवी गेमिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वायर्ड और वायरलेस दोनों देखने को मिलेंगे। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा अनुमान है कि इसमें 7050mAh की बैटरी होगी और इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

Oppo Find X9 Ultra Specs

यह प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जिसमें एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset पर काम करने वाला एंड्रॉयड फोन होगा। इसके अलावा इसमें 16GB की RAM और 512GB से लेकर 1TB तक की स्टोरेज मेमोरी दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसकी धूल और पानी से बचाने के लिए इसको IP68/IP69K की रेटिंग दी गई है।

Oppo Find X9 Ultra Launch Date

कंपनी की तरफ से इसके लॉन्च के बारे में अभी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लीक रिकॉर्ड्स के अनुसार इसे भारत में 2026 के मध्य या अंत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी अपने प्रीमियम सेगमेंट के फोन की कीमत भारत में ₹70,000 से ₹90,000 (अनुमानित) के बीच तय कर सकती है।

ये भी देखें  : –   Vivo Y31d Phone launch : 50MP कैमरा और 7,200mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन मिलेगा किफायती दाम में

क्या यह Samsung और Apple को टक्कर देगा?

ओप्पो का यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में एक जबरदस्त टक्कर देने के लिए तैयार है, लेकिन लॉन्च होने के बाद पता चलेगा कि यह सैमसंग और एप्पल को टक्कर दे पाएगा या फिर नहीं। जिस तरह से इसके कैमरा और फीचर्स की जानकारी मिल रही है, उससे यह पता चलता है कि यह प्रीमियम सेगमेंट में जबरदस्त टक्कर दे सकता है।

निष्कर्ष

Oppo Find X9 Ultra के बारे में जिस तरह से लीक्स के अनुसार जानकारी सामने आई है, उससे पता चलता है कि ओप्पो ने अपने इस हाई एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कैमरा, डिजाइन और परफॉर्मेंस में काफी बड़ा अपग्रेड किया है।

ये भी देखें  : – Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ लॉन्च रियलमी का नया फोन

Share This Article
Exit mobile version