Tata Tiago EV 2026 India : भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी नई Tata Tiago EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि BaaS स्कीम के तहत इसकी कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है। यह भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक मानी जा रही है।
डिजाइन
अगर इसके डिजाइन की बात करें तो नई Tiago EV फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसका डिजाइन पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा क्लीन और फ्यूचरिस्टिक नजर आता है। इसके फ्रंट में बॉडी कलर्ड ब्लैंक-ऑफ ग्रिल दी गई है, जिससे इसे एक अलग इलेक्ट्रिक कार वाला लुक मिलता है।

कार में पहले से ज्यादा पतले और एंगुलर एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसकी साइड प्रोफाइल काफी हद तक पुराने मॉडल जैसी दिखाई देती है, लेकिन इसमें कुछ नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। इसमें नए 15-इंच अलॉय व्हील्स, ब्लैक आउट ORVMs, व्हील आर्क क्लैडिंग और Tata EV बैजिंग देखने को मिलती है।
मिलेंगे 6 नए कलर ऑप्शन
इसको कंपनी ने 6 रंग विकल्पों में लॉन्च किया है। इसमें देहरादून ड्यू, पैंगोंग पल्स, सोबो सर्ज, माथेरान मानसून, प्योर ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
प्रीमियम हुआ इंटीरियर
नई Tiago EV के केबिन में भी कई जरूरी बदलाव किए गए हैं। इसमें डुअल-टोन ब्लैक और लाइट ग्रे थीम दी गई है, जिससे केबिन ज्यादा स्पेशियस महसूस होता है।ग्लॉस ब्लैक डिटेलिंग और क्लीन हॉरिजोंटल डिजाइन के साथ डैशबोर्ड को पूरी तरह अपडेट किया गया है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें Tata EV बैजिंग देखने को मिलती है।
बड़ा टचस्क्रीन और नया डिजिटल डिस्प्ले
इसमें फ्लोटिंग स्टाइल 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट भी मिलता है।
सीट्स और केबिन एक्सपीरियंस
कंपनी का दावा है कि इसमें लेदर सीट्स की जगह फैब्रिक सीट्स दी गई हैं, जिससे सीट्स पहले से ज्यादा आरामदायक महसूस होती हैं।इसके अलावा इसमें रियर एसी वेंट्स, रियर चार्जिंग पोर्ट, नया सेंटर कंसोल और बेहतर सामान रखने की जगह दी गई है।
फीचर्स
नई Tata Tiago EV में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डुअल वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और आगे-पीछे टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।इसके अलावा वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो-फोल्ड ORVMs, ऑटोमैटिक हेडलैंप और ऑटोमैटिक वाइपर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के मामले में भी नई Tiago EV को बड़ा अपडेट मिला है। इसमें सेगमेंट-फर्स्ट 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
दो बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध
यह दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च की गई है। इसमें 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक दिए गए हैं। 19.2kWh बैटरी पैक 61PS की पावर और 110Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 24kWh बैटरी पैक 75PS की पावर और 114Nm टॉर्क देता है।
Tata Tiago EV Price और Variants
इसको 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये तक जाती है।
| वेरिएंट | 19.2kWh | 24kWh |
| Smart | ₹6.99 लाख | — |
| Pure+ | ₹8.49 लाख | ₹9.49 लाख |
| Creative+ | — | ₹9.99 लाख |
कंपनी इसे Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम के साथ भी ऑफर कर रही है। इस स्कीम के तहत कार की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है, लेकिन इसके साथ ग्राहकों को 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर बैटरी EMI अलग से देनी होगी।
किन कारों से होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG Comet EV और Citroen eC3 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होने वाला है।
ये भी देखें : –
- New Renault Duster vs Skoda Kushaq : 2026 में कौन सी गाड़ी है दमदार ?
- Hyundai Ioniq 3 Range : 496KM रेंज , प्रीमियम फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक से मचाएगी हलचल!
- 2026 Tata Tiago iCNG : नए अवतार में दिखी टियागो, AMT और मॉडर्न फीचर्स के साथ होगी लॉन्च
