Realme P4R Dual Chipset : रियलमी भारत में जल्दी ही अपनी P सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस फोन का नाम P4R है। इस फोन की पहली झलक कंपनी ने टीज़र में दिखाई है। इस फोन को लेकर फ्लिपकार्ट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाई गई है। इस फोन की सबसे खास बात इसमें दिया गया डुअल-चिप आर्किटेक्चर है, जो मिड-रेंज सेगमेंट के फोन में कम ही देखने को मिलता है।
फोन का डिजाइन और लुक
अगर हम इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जो वर्टिकल पोजिशन में है। इसके अंदर तीन कैमरा कटआउट हैं और फोन के बैक पैनल पर लैवेंडर कलर भी देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें ग्लोइंग रिंग इस फोन को अलग ही प्रीमियम लुक देती है।
डुअल-चिप सेटअप के फायदे
डुअल-चिप सेटअप इसकी सबसे बड़ी खास बात है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और Hyper Vision+ AI चिप दी है। यह दोनों चिप अलग-अलग काम को संभालते हैं।

जैसे जब यूजर किसी ऐप को खोलता है, तो उसके भारी परफॉर्मेंस वाले काम को Dimensity 7400 संभालेगी और दूसरी चिप Hyper Vision+ AI ग्राफिक्स और विजुअल प्रोसेसिंग को मैनेज करेगी। इससे फोन की परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो जाती है क्योंकि एक ही चिप पर पूरा दबाव नहीं रहेगा।
बैटरी
अगर हम इसकी बैटरी की बात करें तो रियलमी ने अपनी पी सीरीज में लंबे बैटरी बैकअप के लिए अलग पहचान बनाई है। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इसमें भी एक बड़ी बैटरी दे सकती है, जिससे यूजर लंबे समय तक सोशल मीडिया, गेमिंग या मल्टीटास्किंग कर सके।
परफॉर्मेंस रहेगी दमदार
रियलमी ने खास तौर पर उन यूजर्स के लिए इस फोन को तैयार किया है, जिन्हें डिजाइन के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट के लिए मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा फोन चाहिए होता है। डुअल-चिप सेटअप इसे एक खास परफॉर्मेंस वाला फोन बनाता है क्योंकि इसमें मल्टीटास्किंग या कोई हैवी ऐप्स या गेम चलाते समय बेहतर तरीके से मैनेज हो जाता है।
₹30,000 से कम में भारत में कीमत
कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि इसे जून 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी शुरुआती कीमत ₹30,000 से कम रह सकती है।
निष्कर्ष
यह मिड-रेंज सेगमेंट में नया बदलाव ला सकता है। इसका डुअल-चिप आर्किटेक्चर इस फोन को बाकी फोन से अलग और खास बनाता है और कंपनी इसमें बड़ी बैटरी भी दे सकती है। हालांकि इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
FAQs
Q1. Realme P4R 5G में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?
इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ Hyper Vision+ AI चिप दी जाएगी, जो मिलकर परफॉर्मेंस और ग्राफिक्स को बेहतर बनाएंगे।
Q2. Realme P4R 5G की कीमत कितनी होगी?
भारत में इस फोन की कीमत ₹30,000 से कम हो सकती है।
Q3. भारत में Realme P4R 5G कब लॉन्च होगा?
भारत में यह फोन जून 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है, हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें :-
- Vivo Y6 5G 7200mAh Battery फोन लॉन्च -एक बार चार्ज करो, लंबे समय तक चलाओ
- Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत में
- OnePlus Ace 7 Leak Features :गेमर्स के लिए आएगा धमाका! 240Hz डिस्प्ले और इनबिल्ट कूलिंग के साथ नया पावरफुल फोन
- Realme 16T Flipkart Sale : 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन पहली सेल
