KTM Duke New Model 2026 : मोटरसाइकिल की सबसे प्रसिद्ध कंपनी में से एक KTM ने भारत में अपनी सबसे ज्यादा फेमस KTM 390 Duke और KTM 390 Adventure को पहले से कम कीमत में लॉन्च कर दिया है। इन मॉडल की सबसे खास बात यह है कि इनमें 350cc का छोटा इंजन दिया गया है जिसकी कीमत पहले से काफी कम हो गई है। जो केटीएम की एक अच्छी परफॉर्मेंस वाली बाइक खरीदना चाहते थे और उन्हें 399 सीसी मॉडल की कीमत ज्यादा लगती थी, उनके लिए यह दोनों बाइक्स एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
KTM 350 Duke और 350 Adventure की कीमत
अगर हम बात करें इन दोनों ही 2026 के नए मॉडल की तो इनमें अब छोटे इंजन के साथ उनकी कीमत में भी काफी कटौती की गई है। KTM 390 Duke जिसमें 350 सीसी का इंजन दिया गया है इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.77 लाख रुपए रखी गई है। इस लाइनअप की दूसरी बाइक KTM 390 Adventure जिसमें 390 सीसी से इंजन घटकर 350 सीसी किया गया है इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.81 लाख रुपए से शुरू होती है। इन दोनों मोटरसाइकिल की चर्चा में आना सबसे बड़ा कारण इनकी कीमत में कटौती भी है, पुरानी मॉडल से इनकी कीमत 62000 रुपए तक कम बताई जा रही है।
ये भी देखें : – Honda Shine 125 Limited Edition : भरोसेमंद कम्यूटर बाइक को मिला नया स्टाइलिश अवतार
इंजन में सबसे बड़ा बदलाव
कंपनी ने सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में ही किया है। इन दोनों बाइक में 349cc single-cylinder liquid-cooled इंजन दिया गया है। यह इंजन 41 / 41.5 BHP की पावर और 33.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि इसके पुराने मॉडल से इसकी पावर कम हुई है क्योंकि इसकी पावर पुराने 390 सीसी इंजन से 4.5 हॉर्स पावर कम हुई है और 5.5Nm टॉर्क भी कम हुआ है। कंपनी को वैसे उम्मीद है कि 350 सीसी सेगमेंट में यह जबरदस्त परफॉर्म करेंगी। इसकी परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा कम नहीं हुई है अगर आप शहर में बाइक चलाते हैं ऑफिस और रोजमर्रा के काम के लिए या फिर कभी-कभी हाईवे पर तो यह बाइक अभी भी दमदार महसूस होगी।
मिलेंगे जबरदस्त प्रीमियम फीचर्स
इन मॉडल का इंजन 390cc से कम करके 350 सीसी का एक प्रैक्टिकल इंजन जरूर दिया है लेकिन इसके फीचर्स में कोई भी कटौती नहीं की गई है। यह पहले जैसे ही एक प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाली बाइक्स है। नई KTM 350 ड्यूक और 350 एडवेंचर में TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ, कनेक्टिविटी, Dual Channel ABS, डिस्क ब्रेक, USD फ्रंट फोर्क, रियर मोनाशॉक, प्रीमियम KTM स्टाइलिंग और दमदार रोड प्रेजेंस जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।
ये भी देखें : – 2026 Ninja 1100SX price India : बिना कीमत बढ़े मिला E20 इंजन और नए प्रीमियम कलर
डिजाइन
KTM Duke New Model 2026 की डिजाइन देखने में काफी हद तक 390 Duke और 390 एडवेंचर जैसे ही है। अगर हम बात करें 390 ड्यूक का डिजाइन एग्रेसिव टैंक एक्सटेंशन, शार्प बॉडी पैनल्स और नेकेड स्ट्रीटफाइटर को बरकरार रखा गया है। 2026 में एडवेंचर मॉडल भी टूरिंग प्लस ऑफ रोडिंग स्टाइल में ही आता है जिसका लुक पहले से ज्यादा मजबूत लग रहा है।

अब 250cc और 399cc के बीच नया ऑप्शन
इससे पहले केटीएम लाइनअप में 250 सीसी और 390 सीसी मॉडल के बीच काफी बड़ा गैप था। अब कंपनी ने इस गैप को 350 सीसी का इंजन लॉन्च करके कम कर दिया है जिससे कि ग्राहकों को अब ज्यादा ऑप्शन मिल सकेंगे।
पुराने 399cc मॉडल बंद हुए क्या?
हम आपको बता दें कि कंपनी ने पुराने मॉडल 399 सीसी को बंद नहीं किया है, इन्हें कंपनी ने जारी रखा है सिर्फ नाम में बदलाव किया गया है। कंपनी ने 390 Duke अब 390 Duke R नाम कर दिया है और 390 Adventure का नया नाम 390 Adventure X/R कर दिया गया है।
ये भी देखें : – Bajaj Pulsar 150 new launch : LED लाइट, नए कलर्स और ग्राफिक्स के साथ दमदार अपडेट, कीमत सिर्फ ₹1.08 लाख से
