2026 Xiaomi 17 Max: शाओमी एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है और सबसे पहले कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने इस फोन को मार्केट में लॉन्च करने से पहले ही प्रमुख फीचर्स को टीज़र के माध्यम से सामने रखा है। इससे पता चलता है कि इसमें जबरदस्त बैटरी, कैमरा और प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन कंपनी की शाओमी 17 सीरीज का एक अपग्रेड मॉडल होने वाला है और इसे प्रीमियम से भी ऊपर की कैटेगरी में रखा जा रहा है।
डिस्प्ले और डिजाइन
अगर हम इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह 2K LTPO OLED पैनल होगा जो फ्लैट डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है।लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 3800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे यूज़र तेज धूप में भी इस फोन को बेहतर विजिबिलिटी के साथ इस्तेमाल कर सकेगा।इसमें स्लिम बेजल्स और प्रीमियम लुक देखने को मिलेगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस मिलेगी जबरदस्त
इस फोन में कंपनी ने Qualcomm का सबसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है।मेमोरी और प्रोसेसर का यह कॉम्बिनेशन फोन को मल्टीटास्किंग और हाई-लेवल गेमिंग में बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। यह Xiaomi का अब तक का सबसे पावरफुल फ्लैगशिप भी माना जा रहा है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और सबसे खास बात यह है कि यह बैटरी अब तक की Xiaomi की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है।इस फोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसका फायदा यह है कि फोन में इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसका डिजाइन पतला रहेगा।इसके अलावा फोन को चार्ज करने के लिए 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप
फोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इस सेटअप में 200MP का Samsung HP9 प्राइमरी सेंसर दिया जाने की उम्मीद है, जिसमें OIS सपोर्ट होगा।इसके अलावा इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिलेगा, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट होगा।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बिल्ड क्वालिटी
फोन में प्रीमियम फीचर्स के साथ-साथ इसकी बिल्ड क्वालिटी भी प्रीमियम ही देखने को मिलेगी क्योंकि इसमें मेटल फ्रेम दिया जाएगा और IP69 रेटिंग भी मिलेगी, जिससे यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।इसके अलावा इसमें X-axis लीनियर मोटर और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
लॉन्च और संभावित कीमत
कंपनी इसे सबसे पहले अपनी घरेलू मार्केट चीन में 21 मई तक लॉन्च कर सकती है, उसके बाद इसे ग्लोबल और भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।कंपनी की तरफ से अभी भारत में इस फोन को लॉन्च करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही भारत में इस फोन को लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi 17 सीरीज के फोन
- Xiaomi 17
- Xiaomi 17 Pro
- Xiaomi 17 Pro Max
- Xiaomi 17 Ultra
- Leica Lietzphone
यह भी पढ़ें :-
