New Mahindra XUV 7XO features : महिंद्रा ने 5 जनवरी 2026 को अपनी नई XUV 7XO SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।Mahindra XUV 7XO को मौजूदा XUV700 का अपडेटेड वर्जन माना जा रहा है। इसमें डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई बदलाव किए गए हैं।लॉन्च के बाद सामने आई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस SUV में ऐसे एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं जो अभी तक महिंद्रा की किसी भी SUV गाड़ी में नहीं दिए गए हैं। इस आर्टिकल में हम इन्हीं सभी फीचर्स और बदलावों के बारे में डिटेल से जानेंगे।
New Mahindra XUV 7XO Features ( 540-डिग्री कैमरा )
अगर हम बात करें इसके सबसे खास फीचर की, तो यह इसका 540-डिग्री कैमरा सिस्टम है, जिसकी चर्चा काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। महिंद्रा की मौजूदा XUV700 में जहां 360-डिग्री कैमरा दिया जाता है, वहीं अब XUV 7XO में इसे अपग्रेड किया जा रहा है।540-डिग्री कैमरा सिस्टम गाड़ी के चारों ओर के साथ-साथ गाड़ी के नीचे वाले एरिया का भी बेहतर व्यू प्रदान करता है। यह सिस्टम इतना एडवांस है कि इसमें आगे, पीछे और साइड मिरर्स में लगे कैमरों की मदद से एक सराउंड व्यू तैयार किया जाता है, जिसे सॉफ्टवेयर के जरिए एक ही स्क्रीन पर दिखाया जाता है।इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा पार्किंग के दौरान, तंग जगह पर ड्राइविंग करते समय और लो विजिबिलिटी कंडीशन में देखने को मिलेगा।
|
फीचर |
डिटेल |
| लॉन्च |
5 जनवरी 2026 |
|
सेफ्टी |
540-डिग्री कैमरा |
| डैशबोर्ड |
ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप |
|
रियर फीचर |
इन-कार थिएटर मोड |
| सॉफ्टवेयर |
Adrenox Plus |
|
सनरूफ |
पैनोरमिक |
| इंजन |
2.0L पेट्रोल, 2.2L डीजल |
|
गियरबॉक्स |
मैन्युअल / ऑटोमैटिक |
| ड्राइव |
चुनिंदा वेरिएंट में AWD |
एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव
Mahindra XUV 7XO का डिजाइन इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड लगता है। इसके फ्रंट में नए डिजाइन की LED DRLs, डुअल-पॉड प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और वर्टिकल क्रोम एलिमेंट्स के साथ रिफ्रेश्ड ग्रिल दी गई है।अगर हम गाड़ी के रियर की बात करें, तो इसमें फुल-विड्थ कनेक्टेड टेल-लाइट बार दी गई है, जिसमें इनवर्टेड L-शेप एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा टीजर में डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, बदले हुए बंपर्स और नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिलते हैं।
पहली बार Alexa और ChatGPT इंटीग्रेशन
इस गाड़ी में महिंद्रा ने पहली बार Alexa और ChatGPT इंटीग्रेशन का फीचर दिया है।कंपनी दावा करती है कि यह फीचर कर के अंदर स्मार्ट हैंड्स फ्री कम्युनिकेशन को आसान बनाने का काम करता है जिससे कि ड्राइवर आसानी से ड्राइविंग कर सकता है।
रियर पैसेंजर्स के लिए इन-कार थिएटर मोड
महिंद्रा ने इस गाड़ी में पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स का भी खास ध्यान रखा है। इसमें इन-कार थिएटर मोड दिया गया है। इस फीचर का इस्तेमाल करके पैसेंजर अपने स्मार्टफोन या किसी अन्य पर्सनल डिवाइस को कनेक्ट करके कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।इन-कार थिएटर सिस्टम Mahindra के Adrenox Plus सॉफ्टवेयर सूट पर काम करता है। यह सॉफ्टवेयर इन्फोटेनमेंट, कनेक्टिविटी और गाड़ी के अन्य फंक्शंस को मैनेज करने का काम करता है।
ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप पहली बार
इसके इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव करते हुए महिंद्रा ने ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट दिया है। यह महिंद्रा की पहली पेट्रोल-डीजल SUV होने वाली है, जिसमें इस तरह का सेटअप देखने को मिलेगा।इस सेटअप के साथ गाड़ी का केबिन काफी प्रीमियम लगता है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ट्रिपल-टोन डैशबोर्ड, नया सेंटर कंसोल, बेहतर क्वालिटी की अपहोल्स्ट्री, रिवाइज्ड डोर ट्रिम्स और ब्राउन-टैन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इंजन में कोई बदलाव नहीं
अगर हम बात करें इसके इंजन की, तो इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस नई महिंद्रा SUV में वही इंजन मिलेगा, जो मौजूदा XUV700 में दिया जाता है।इस गाड़ी में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना है। दोनों ही इंजन के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा कुछ वेरिएंट्स में ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।
आज लॉन्च होगी Mahindra XUV 7XO
Mahindra XUV 7XO को 5 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।लॉन्च के बाद यह SUV अपने एडवांस फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और नई एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से काफी चर्चा में बनी हुई है।
Mahindra XUV 7XO की कीमत और बुकिंग
Mahindra XUV 7XO की कीमत ₹15 लाख से ₹22 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।इसकी बुकिंग ₹21,000 की टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है।भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और अन्य मिड-साइज SUVs से होने वाला है।इसकी टेस्ट ड्राइव 8 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है और साथ में 14 जनवरी 2026 को इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी।
Mahindra XUV 7XO vs XUV700: क्या बदला है?
Mahindra XUV 7XO को कंपनी की मौजूदा XUV700 का अपडेटेड वर्जन माना जा रहा है,इस मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं जिससे गाड़ी ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आ रही है ।इसके पहले हम इन दोनों गाड़ियों के कैमरा की बात करें तो XUV700 में 360-डिग्री कैमरा देखने को मिलता है, जबकि XUV 7XO में नया 540-डिग्री कैमरा सिस्टम दिया जा रहा है ,इस कैमरा की सबसे खास बात है कि इसमें अंडर बॉडी व्यू भी शामिल है । XUV700 में डुअल-स्क्रीन सेटअप है ,वही दूसरी और XUV 7XO में पहली बार ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड देखने को मिलेगा ।इसके अलावा आने वाली वाली XUV 7XO में रियर पैसेंजर्स के लिए इन-कार थिएटर मोड दिया गया है जबकि XUV700 में यह देखने को नहीं मिलता है ।इन सब बदलावों के कारण महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड की XUV 7XO को ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड SUV माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें :-
New Kia Seltos 2026 price revealed : Kia ने इस बार कीमत से सबको चुप करा दिया

