Nothing Phone 4a Pro launch timeline : ब्रिटिश स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नथिंग मार्केट में जल्दी ही एक नया फोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हाल ही में सामने आई BIS और EPREL लिस्टिंग ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लगभग साफ कर दिया है। कंपनी इस फोन को मिड-सेगमेंट में लॉन्च करेगी और इसमें जबरदस्त कैमरा, बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Nothing Phone 4a Pro लॉन्च टाइमलाइन की शुरुआत
इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन सबसे पहले तब सामने आई जब यह स्मार्टफोन यूरोपीय यूनियन EPREL वेबसाइट पर देखा गया। यहां पर डिवाइस को A80 मॉडल के नाम से नोट किया गया। इसके बाद इसकी बैटरी और चार्जिंग फीचर का भी खुलासा हुआ।
BIS लिस्टिंग से इंडिया लॉन्च कन्फर्म
इस फोन के लॉन्च होने का अगला बड़ा संकेत तब मिला जब यह फोन भारत की स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS (Bureau of Indian Standards) पर A069 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ। हालांकि यहां पर इसके फीचर्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली, लेकिन यह बात साफ हो गई कि नथिंग कंपनी का यह फोन भारत में लॉन्च होगा।
ये भी देखें : – Realme Neo 8 launched 50MP कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ
फोन में मिलेगा जबरदस्त कैमरा
अगर हम बात करें इस फोन के कैमरा सेटअप की तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर वाला कैमरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल होगा। इस फोन के फीचर्स के बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह सब जानकारी लीक के अनुसार दी गई है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसमें 5080mAh की बैटरी दी गई है और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा रहा है। इस बैटरी के साथ फोन लंबी बैटरी बैकअप देगा और दिन में बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम होगी। इसके अलावा बैटरी लगभग 1400 चार्ज साइकिल तक काम करेगी और इसके बाद भी बैटरी 80% तक कैपेसिटी बनाए रख सकती है।
ये भी देखें : –Toyota Urban Cruiser Ebella EV India में पेश, टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी 543km रेंज के साथ
भारत में कितनी कीमत हो सकती है ?
अगर हम बात करें इस फोन की संभावित कीमत की तो इसकी कीमत भारत में 35,000 रुपये के आसपास हो सकती है, क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत ₹540 बताई जा रही है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन के लॉन्च और कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
मिलेंगे यह संभावित फीचर्स
लीक रिपोर्ट के अनुसार इसमें Qualcomm Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर देखने को मिल सकता है और 12GB तक की रैम के साथ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कंपनी की तरफ से इस फोन को कम से कम 5 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखने के लिए इसे IP65 रेटिंग मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.82-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 3000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है, जिससे तेज धूप में यूजर को स्क्रीन देखने में कोई भी दिक्कत नहीं होगी।
निष्कर्ष
Nothing Phone 4a Pro एक मिड-रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, AMOLED डिस्प्ले, 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट, Qualcomm Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी लॉन्च टाइमलाइन लगभग साफ हो चुकी है। EPREL लिस्टिंग से इसकी शुरुआत हुई, BIS सर्टिफिकेशन ने इंडिया लॉन्च को कन्फर्म किया और यह फोन 2026 में लॉन्च हो सकता है।
ये भी देखें : –Samsung Galaxy F70 Series भारत में 2 फरवरी को होगी पेश कैमरा-फोकस्ड फोन, कीमत ₹10,000 से कम में

