Xiaomi 17T and 17T Pro Specs and Price Leak : 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ बड़ा खुलासा!

Ajay Rajput
6 Min Read

Xiaomi 17T and 17T Pro Specs and Price Leak: शाओमी की नई सीरीज 17 के अंतर्गत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च होने की अहम जानकारी सामने आ चुकी है, जिसमें इन दोनों फोन के फीचर्स, कीमत और डिजाइन से लेकर बैटरी और परफॉर्मेंस तक की डिटेल लीक के जरिए सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों फोन को मई-जून के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। यह सीरीज पिछले साल के Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro मॉडल का अपग्रेड मानी जा रही है। इस सीरीज के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Xiaomi 17T Series Launch

लीक रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी अपनी T-सीरीज में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन दोनों स्मार्टफोन को किफायती सेगमेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसका खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर इस सीरीज के लॉन्च टाइम और फीचर्स का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Xiaomi 17T Display और Design

अगर हम इस सीरीज के मॉडल 17T के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है। यह फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आ सकता है, जिससे यूजर को एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान होगा।

Xiaomi 17T Performance

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 4nm चिपसेट के साथ आता है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.4GHz तक हो सकती है। यह प्रोसेसर दिन के छोटे-छोटे काम और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है।

Xiaomi 17T Camera Setup

अगर हम कैमरा की बात करें तो इसके पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Xiaomi 17T Battery और Charging

इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Xiaomi 17T Pro Display

अब बात करते हैं इस सीरीज के दूसरे मॉडल Xiaomi 17T Pro की, तो इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2772 पिक्सल होगा। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी पिक्सल डेंसिटी 447 ppi बताई गई है।

Xiaomi 17T Pro Performance और Geekbench

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक जा सकती है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन को सिंगल-कोर में 974 और मल्टी-कोर में 1134 स्कोर मिले हैं। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह प्रोसेसर अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G1-Ultra MC12 GPU दिया जा सकता है।

Xiaomi 17T and 17T Pro Specs and Price Leak
photo cedit : xiaomi

Xiaomi 17T Pro Camera

अगर हम इसके कैमरा की बात करें तो इसमें भी 17T मॉडल की तरह ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi 17T Pro Battery

इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है और इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Xiaomi 17T and 17T Pro Price Leak

लीक रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi 17T (12GB + 256GB) वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 749  है जो की इंडिया की  में करीब ₹83,000 हो सकती है। दूसरे मॉडल 17T Pro (12GB + 512GB) की कीमत यूरोप में EUR 999 है जो इंडिया की करेंसी में करीब 1,11000 हो सकती है। दोनों स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और पर्पल  कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। 

Xiaomi 17T vs 17T Pro  

फीचर

Xiaomi 17T Xiaomi 17T Pro
डिस्प्ले 6.59″

6.83″

रिफ्रेश रेट

120Hz 144Hz
प्रोसेसर Dimensity 8500

Dimensity 9500

बैटरी

6500mAh 7000mAh
चार्जिंग 67W wired

100W  Wired + 50W reverse

कीमत

₹83,000

₹1,11,000

यह भी पढ़ें :-

Share This Article