New Oppo Reno 15C Specifications : फोन निर्माता कंपनी Oppo इस साल अपनी Reno 15 सीरीज को बढ़ाते हुए नजर आ रही है। इसको बढ़ाते हुए कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन Reno 15C को जल्दी ही पेश करने जा रही है। कंपनी Reno 15 और Reno 15 Pro को हाल ही में चीन में लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी इस सीरीज में एक बजट फोन Reno 15C को शामिल करेगी।
कंपनी इस फोन को पहले ही टीज़ कर चुकी है, जिसमें इसका डिजाइन दिखाया गया था लेकिन उसमें इसकी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन खबर है कि लॉन्च होने से पहले ही Oppo Reno 15C को चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है।
इस लिस्टिंग में फोन के मॉडल नंबर से लेकर इसका कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के बारे में जानकारियां दी गई हैं। China Telecom की लिस्टिंग के बाद Gizmochina ने भी इन सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है और इससे साफ पता चलता है कि फोन जल्दी ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। कंपनी इस फोन को एंट्री लेवल मॉडल के रूप में मार्केट में उतारेगी जिसमें बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस आर्टिकल में हम इसके फीचर्स, बैटरी, कलर ऑप्शंस, डिजाइन और लॉन्च डेट की जानकारी देंगे।
Oppo Reno 15C का डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
अगर हम इस फोन के डिजाइन की बात करें तो यह फोन एक मजबूत और प्रीमियम अल्युमिनियम एलॉय फ्रेम के साथ डिजाइन किया गया है। फोन का डायमेंशन 158×74.83×7.77mm और वजन 197 ग्राम है।इसके अलावा फोन के पीछे छोटा सा डिजाइन बदलाव भी नजर आ रहा है। इस सीरीज के दूसरे फोन Reno 15 और Reno 15 Pro में जहां LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के ऊपर होता था, वहीं Reno 15C में इसे नीचे शिफ्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन तीन शानदार कलर ऑप्शन में आने वाला है:
- Aurora Blue
- Academy Blue / College Blue
- Starlight Bow
Oppo Reno 15C की डिस्प्ले
Oppo Reno 15C में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले देखने में काफी प्रीमियम नजर आती है। इस डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1.5K (1256×2760 पिक्सल) बताया गया है।इस रेज़ोल्यूशन की वजह से यूजर को वीडियो, गेमिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करते हुए एक बेहतर क्लियर स्क्रीन देखने का अनुभव होगा। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है, जो इस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है।
New Oppo Reno 15C Specifications
Oppo Reno 15C में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है और यह चिपसेट 2.8 GHz क्लॉक स्पीड के साथ आता है।
अगर हम इसके सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर आधारित फोन है, जो एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन है और यूजर को एक अच्छा स्मूथ एक्सपीरियंस देगा।
अगर हम मेमोरी की बात करें तो इसमें दो वेरिएंट मिलते हैं:
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 12GB RAM + 512GB Storage
यह दोनों वेरिएंट गेमर्स और मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए अच्छे माने जाते हैं।
|
फ़ीचर |
डिटेल्स |
| डिस्प्ले |
6.59″ OLED, 1.5K (1256×2760), 120Hz |
|
प्रोसेसर |
Snapdragon 7 Gen 4 (2.8GHz) |
| OS |
Android 16, ColorOS 16 |
|
RAM / Storage |
12GB + 256GB / 12GB + 512GB |
| रियर कैमरा |
50MP (Sony LYT-600) + 50MP + 8MP |
|
फ्रंट कैमरा |
50MP (सेल्फी और वीडियो कॉलिंग) |
|
बैटरी |
6500mAh बड़ी बैटरी |
| चार्जिंग |
80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
|
फिंगरप्रिंट |
इन-डिस्प्ले |
| वजन |
197g |
|
कनेक्टिविटी |
Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB OTG, Type-C |
| नेटवर्क |
5G, LTE, WCDMA, GSM |
|
कलर्स |
Aurora Blue, Academy/College Blue, Starlight Bow |
Oppo Reno 15C का ट्रिपल कैमरा सेटअप
Oppo Reno 15C का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है, क्योंकि इसके रियर में 50MP (Sony LYT-600 सेंसर) + 50MP + 8MP ट्रिपल कैमरा दिया गया है।इसके फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का बड़ा कैमरा दिया गया है। इस बजट सेगमेंट में इतना बड़ा फ्रंट कैमरा बहुत कम मिलता है।
Oppo Reno 15C की बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 6500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह बैटरी लंबे समय तक इंटरनेट ब्राउजिंग, गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया उपयोग के लिए काफी बेहतर है।इसके अलावा फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Oppo पहले से ही अपनी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर है और इस फोन में भी वही क्वालिटी देखने को मिलती है।
Oppo Reno 15C कनेक्टिविटी फीचर्स
इसमें Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB OTG (U-disk mode), USB Type-C (USB 2.0 HS) जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। यह फोन GSM, WCDMA, LTE और 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है, जिससे यह आने वाले समय के लिए भी पूरी तरह फिट है।
Oppo Reno 15C की लॉन्च डेट (लीक)
China Telecom लिस्टिंग के अनुसार Oppo Reno 15C चीन में 19 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लिस्टिंग में दी गई तारीख सही मानी जा रही है। लॉन्च के बाद यह फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और उसके बाद भारत में भी जल्दी लॉन्च हो सकता है।
निष्कर्ष
Reno 15C उन यूज़र्स के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है जिन्हें बजट रेंज में प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और अच्छा प्रोसेसर चाहिए। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में Vivo V60e, Xiaomi 14 Civi और Honor 200 जैसे फोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
FAQs
Q. Oppo Reno 15C का डिज़ाइन कैसा है?
A. Oppo Reno 15C एक प्रीमियम अल्युमिनियम एलॉय फ्रेम के साथ आता है और इसका वजन 197 ग्राम है। LED फ्लैश को इस बार कैमरा मॉड्यूल के नीचे शिफ्ट किया गया है।
Q. इस फोन में कौन-कौन से कलर ऑप्शन मिलेंगे?
A. इसमें तीन कलर मिलेंगे: Aurora Blue, Academy/College Blue और Starlight Bow
Q. Reno 15C की डिस्प्ले क्वालिटी कैसी है?
A. इसमें 6.59 इंच OLED डिस्प्ले, 1.5K रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Q. इसमें कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?
A. इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।
Q. Reno 15C किस सॉफ्टवेयर पर चलता है?
A. यह Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।
Q. फोन में कितने RAM और Storage ऑप्शन मिलेंगे?
A. इसमें 12GB + 256GB और 12GB + 512GB दो मेमोरी वेरिएंट मिलते हैं।
Redmi Note 15 5G Launch Update : 108MP कैमरा, दमदार बैटरी और तगड़े फीचर्स के साथ जल्द भारत में दस्तक
Redmi Note 15 5G Launch Update : 108MP कैमरा, दमदार बैटरी और तगड़े फीचर्स के साथ जल्द भारत में दस्तक
OnePlus 15R Battery Life & Fast Charging: बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग, जानें कीमत और ऑफर
