OnePlus 15R Battery Life & Fast Charging: बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग, जानें कीमत और ऑफर

Ajay Rajput
10 Min Read
OnePlus 15R

OnePlus 15R Battery Life & Fast Charging : वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15R को ग्लोबल मार्केट और भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन चीन में OnePlus Ace 6T के नाम से लॉन्च किया गया था, लेकिन कंपनी ने इसे भारत और ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15R के नाम से उतारा है और इसमें कई मुख्य बदलाव किए गए हैं।

OnePlus 15R को खासतौर पर बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में पेश किया गया है। अगर हम बात करें इसकी बैटरी की, तो इसमें 7400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इस आर्टिकल में हम इसकी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और इसकी कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे।

OnePlus 15R का डिजाइन और डिस्प्ले

अगर हम बात करें इस फोन की डिस्प्ले की, तो इसमें एक बड़ी 6.83-इंच 1.5K (2800×1272 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है। OnePlus 15R 5G फोन में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। यह डिस्प्ले 60Hz, 90Hz, 120Hz, 144Hz और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

यूजर डिस्प्ले को ज्यादा धूप में भी आसानी से देख सके, इसके लिए इसमें 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन की डिस्प्ले में Rain Touch 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे स्क्रीन पर पानी के छींटे पड़ने पर भी टच रिस्पॉन्स बेहतर बना रहता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Crystal Shield Glass Protection दिया गया है।

इसके अलावा फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

OnePlus 15R Battery Life & Fast Charging
OnePlus 15R

OnePlus 15R की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7400mAh की बड़ी बैटरी है। हालांकि चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6T की 8300mAh बैटरी से यह थोड़ी कम जरूर है, लेकिन भारत और ग्लोबल मार्केट के हिसाब से यह काफी बड़ी बैटरी मानी जा रही है।

इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 80W Super Flash Charge का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी फोन को तेजी से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 55W PPS, Bypass Power और Reverse Wired Charging का सपोर्ट भी देखने को मिलता है।

Bypass Power फीचर की मदद से गेमिंग के दौरान बैटरी पर काम का लोड कम पड़ता है, जिससे हीट कंट्रोल में रहती है और बैटरी की हेल्थ पर भी कोई असर नहीं पड़ता।


OnePlus 15R Battery Life & Fast Charging

 

फीचर

जानकारी
बैटरी क्षमता

7,400mAh

फास्ट चार्जिंग

80W Super Flash Charge

अतिरिक्त चार्जिंग सपोर्ट

55W PPS, Bypass Power,

Reverse Wired Charging

 

OnePlus 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

OnePlus 15R स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। भारत में इस सेगमेंट में सबसे नया और पावरफुल प्रोसेसर लाने का काम वनप्लस ने किया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।कंपनी की तरफ से स्मार्टफोन को कई बड़े  Android OS अपडेट मिलते रहेंगे और लंबे समय के लिए यूजर को सिक्योरिटी की कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

फोन को मेटल फ्रेम दिया गया है और धूल व पानी से बचाने के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 की रेटिंग दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5X Ultra RAM, Gaming Network Chip G2 और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट वाला टच चिप भी दिया गया है।

Glacier VC कूलिंग सिस्टम फोन को लंबे समय तक हैवी यूज़ और गेमिंग के दौरान ठंडा रखता है। फोन की मोटाई 8.3mm है और इसका वजन लगभग 219 ग्राम है।इसके अलावा इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। OnePlus 15R में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर भी दिए गए हैं।

OnePlus 15R Battery Life & Fast Charging

फीचर

विवरण
डिस्प्ले

6.83-इंच 1.5K AMOLED 

रिफ्रेश रेट

60/90/120/144/165Hz 
प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5 

RAM

12GB LPDDR5X Ultra
OS

Android 16 आधारित (OxygenOS 16)

बैटरी

7,400mAh बड़ी बैटरी 

चार्जिंग

80W Super Flash Charge

प्रोटेक्शन

IP66 / IP68 / IP69( धूल और पानी से सुरक्षित)

OnePlus 15R की मेमोरी

OnePlus 15R को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।हाई-स्पीड UFS स्टोरेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके इस फोन की डाटा ट्रांसफर स्पीड और लोडिंग की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया गया है। 

OnePlus 15R का कैमरा सेटअप

OnePlus 15R स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।फोटोग्राफी की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें Night Mode, Portrait और Dynamic Scenes जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कैमरा सेटअप को बेहतर आउटपुट के लिए DetailMax Engine से पावर दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो OnePlus 15R हाई-रेजोल्यूशन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है ।सके अलावा इसमें बेहतर स्टेबलाइजेशन, सिनेमैटिक मोड और मल्टी-व्यू जैसे प्रीमियम फीचर भी दिए गए हैं जिससे की वीडियो क्रिएटर के लिए यह बेहतर फोन बन जाता है ।  

OnePlus 15R Battery Life & Fast Charging

Performance भी बैटरी जितनी ही जबरदस्त

OnePlus 15R को हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB RAM और Glacier VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

गेमिंग के लिए यह फोन एक बेहतर विकल्प बन जाता है क्योंकि इसमें 165fps का नेटिव सपोर्ट देखने को मिलता है। Call of Duty, Delta Force और Crossfire जैसे गेम्स इसमें 165fps तक सपोर्ट करते हैं।

OnePlus 15R की लॉन्च और कीमत

भारत में वनप्लस 15R को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और फोन दो कलर ऑप्शन  Mint Breeze, Electric Violet और Charcoal Black में उपलब्ध है ।इसका पहला वेरिएंट जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मेमोरी दी गई है इसकी कीमत ₹47,999 है और दूसरे वेरिएंट जिसमें 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मेमोरी दी गई है इसकी कीमत  ₹52,999 है।

इस फोन के लिए प्रीऑर्डर 17 दिसंबर लांच होने के बाद ही शुरू हो चुके हैं और आज 22 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से OnePlus.in, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है।इसकी  प्री-ऑर्डर  पहले से ही शुरू किए जा चुके हैं ।

इस फोन के लिए लॉन्च ऑफर भी मिल रहा है यह ऑफर कुछ चुनिंदा बैंक के कार्ड को इस्तेमाल करने पर मिलेगा इस ऑफर के तहत इंस्टेंट डिस्काउंट और नो कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जा रहा है।इसके साथ  प्री-ऑर्डर  वाले ग्राहकों के लिए कंपनी  OnePlus Nord Buds 3  फ्री गिफ्ट ऑफर दे रही है।

OnePlus 15R क्यों खास है?

वनप्लस कंपनी अपनी सबसे बड़ी बैटरी को इस फोन में ही इस्तेमाल कर रही है और यह उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें बड़ी बैटरी वाले फोन की जरूरत हो। OnePlus 15R बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस के साथ आता है।यह फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक बेहतर विकल्प है । 

FAQs

Q. OnePlus 15R में कितनी बैटरी दी गई है?
A. इसमें 7400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Q.OnePlus 15R कितनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है?
A. फोन 80W Super Flash Charge को सपोर्ट करता है।इसके अलावा बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 55W PPS, Bypass Power और Reverse Wired Charging का सपोर्ट भी मिलता है । 

Q.OnePlus 15R की शुरुआती कीमत क्या है?
A. इसकी भारत में शुरुआती कीमत ₹47,999 है।

Q.OnePlus 15R कब से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा?
A. इसकी सेल आज 22 दिसंबर से  OnePlus.in, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू हो चुकी है। 

यह भी देखें:-

Triumph Tracker 400 Features and Specifications : लॉन्च होते ही इस नई रेट्रो लुक में स्पोर्टी 400cc बाइक ने मचाया धमाल

Realme P4x 5G Features and Specifications: 7000mAh बैटरी और जबरदस्त फीचर्स के साथ कम कीमत में यह फोन हुआ लॉन्च

Samsung Galaxy Tab A11+ Budget Tablet – 11-इंच बड़ी डिस्प्ले और 7040mAh बैटरी के साथ सैमसंग का नया टैबलेट भारत में लॉन्च

OnePlus 15 india launch News : इतना पावरफुल OnePlus 15 ? भारत लॉन्च में टेक दुनिया हिल गई!

Motorola Edge 70 ultra slim phone India : भारत में दिखी पहली झलक, बेहद स्लिम और प्रीमियम डिज़ाइन ने मचाया धमाका!

Share This Article