Tata Sierra 2025 New Gen SUV Details : भारत की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में पिछले कुछ सालों से जबरदस्त कमबैक किया है। सुरक्षा, एडवांस फीचर्स और नए दमदार डिजाइन ने कंपनी को एक नई पहचान दी है। अब टाटा कंपनी अपनी एक ऐसी कार को भारत में लॉन्च किया है जो कि आज से कई साल पहले आई थी, लेकिन अब इस कार को नए डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।
इस गाड़ी की टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद Creta, स्कॉर्पियो और टाटा की हैरियर के साथ है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि टाटा सिएरा का डिजाइन, फीचर्स, इंजन ऑप्शन और कीमत कितनी है।
Tata Sierra 2025 का डिजाइन और लुक्स
2025 में आने वाली सिएरा 90s दशक के पुराने मॉडल की याद दिलाती है, लेकिन नए मॉडल को आज के मॉडर्न स्टाइल से डिजाइन किया गया है। इस गाड़ी की क्लासिक डिजाइन को फ्रंट से देखना शुरू करें तो सबसे पहले SUV में शानदार वर्टिकल हेडलैंप्स दिए गए हैं।इसके साथ ही ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल और इसके नीचे लगी हुई सिल्वर स्किड प्लेट एक ऐसा बोल्ड लुक देती है, जिससे सड़क पर यह गाड़ी अलग ही दिखेगी।
जब हम गाड़ी की साइड प्रोफाइल देखते हैं, इसका बॉक्सी शेप, 18–19 इंच के अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स इसे एक प्रीमियम गाड़ी की लुक देने का काम करते हैं।यह एक 4.3 मीटर लंबी SUV है जिसमें स्पेस और कंफर्ट भी अच्छा है, और यह परिवार के लिए शानदार विकल्प बन जाती है।
गाड़ी के पीछे की तरफ इसके टेल लाइट्स 90s में आने वाली Sierra की याद दिलाते हैं, लेकिन अब इन्हें नए फ्यूचरिस्टिक मॉडर्न स्टाइल में डिजाइन किया गया है।

Tata Sierra के इंजन विकल्प
Tata Sierra को भारतीय मार्केट में पेट्रोल इंजन, डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक का विकल्प दिया जा रहा है।इस गाड़ी में पेट्रोल इंजन को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज इंजन देखने को मिलेगा, जो 105 bhp की पावर देगा जबकि इसका डीजल इंजन 116 bhp की पावर देगा।फिलहाल इस गाड़ी का इलेक्ट्रिक अवतार अभी तक नहीं आया है।
कंपनी अपनी इस SUV में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन उपलब्ध करवा सकती है।इस गाड़ी का अनुमानित माइलेज 15 से 20 kmpl रह सकता है जो इस साइज की SUV के लिए काफी अच्छी माइलेज माना जाता है।
पावर, फीचर्स और माइलेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन Tata Sierra को Hyundai Creta, Kia Seltos और Mahindra Scorpio-N टॉप SUVs की लिस्ट में खड़ा कर देता है।
टाटा सिएरा ईवी
टाटा सिएरा 2025 इलेक्ट्रिक अवतार में भी मार्केट में उतारा जाएगा क्योंकि पिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की काफी ज्यादा डिमांड देश और दुनिया में बढ़ी है। इसे मद्देनजर रखते हुए इस गाड़ी को दो बैटरी पैक के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
सिएरा EV एक सिंगल चार्ज पर 450 से 550 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने में सक्षम होगी। Acti.EV प्लेटफार्म पर बनी यह गाड़ी सिंगल और ड्यूल दोनों तरह की मोटर विकल्प के साथ आ सकती है।
लग्जरी केबिन, एडवांस्ड फीचर्स और सेफ्टी
गाड़ी में एंट्री करते ही इसके सामने की तरफ ट्रिपल स्क्रीन सेटअप देखने को मिलता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि ड्राइवर डिस्प्ले के साथ-साथ इसमें पैसेंजर के लिए अलग से स्क्रीन दी गई है।
इस गाड़ी में एडवांस्ड फीचर्स जैसे कि वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले और 12.3 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम शामिल है।
इसके अलावा इसमें डुअल-जोन AC, वेंटीलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलती हैं।
टाटा की पावर, सुरक्षा के लिए हमेशा से सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है और इस गाड़ी में भी कंपनी ने 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, हिल कंट्रोल, ABS जैसे सुरक्षा संबंधी फीचर्स दिए हैं।

|
फीचर |
विवरण |
| Level-2 ADAS |
ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल |
|
Triple-Screen Setup |
ड्राइवर डिस्प्ले + इंफोटेनमेंट स्क्रीन + पैसेंजर स्क्रीन |
|
360° Parking Camera |
टाइट पार्किंग में बर्ड-आई व्यू के साथ आसान पार्किंग |
| Panoramic Sunroof |
बड़ा ग्लास रूफ, प्रीमियम और airy केबिन |
|
Dual-Zone Climate Control |
ड्राइवर और पैसेंजर के लिए अलग-अलग तापमान सेटिंग |
|
1.5L Turbo Petrol Engine |
105bhp |
| Diesel Engine |
116bhp |
|
Transmissions |
मैनुअल + ऑटोमैटिक |
| Mileage (Expected) |
15–20 kmpl |
|
Rivals |
Creta, Seltos, Scorpio-N |
Tata Sierra 2025 New Gen SUV Details की लॉन्च तारीख और कीमत
टाटा मोटर्स की यह विंटेज कार, जिसे 90s के दशक में भारत में लॉन्च किया गया था, अब दो दशक बाद फिर से भारत में लॉन्च हुई है।लेकिन इस बार टाटा सिएरा मॉडर्न लुक और एडवांस्ड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया गया है।टाटा सिएरा को 25 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया गया है ।इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है।टाटा सिएरा को पेट्रोल-डीजल पावरट्रेन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक में भी मार्केट में उतारा जाएगा।

Tata Sierra का मुकाबला इन गाड़ियों से
भारत में इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा ,किया सेल्टोस और स्कॉर्पियो N जैसी गाड़ियों से है।
FAQ
1. Tata Sierra 2025 भारत में कब लॉन्च होगी?
नई Tata Sierra 2025 को भारत में 25 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया है।
2. Tata Sierra 2025 किन इंजन ऑप्शन्स के साथ आएगी?
यह SUV पेट्रोल, डीज़ल और इलेक्ट्रिक तीनों में उपलब्ध होगी।
- 1.5L टर्बो पेट्रोल – 170 HP
- डीज़ल इंजन – 118 HP
- EV मॉडल – 450–550 km रेंज (अनुमानित)
3. Tata Sierra 2025 में कौन-कौन से एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे?
SUV में Level-2 ADAS, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, 360° कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन AC, वायरलेस चार्जिंग और कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।
4. Tata Sierra 2025 की कीमत भारत में कितनी हो सकती है?
इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है।
5. Tata Sierra के मुख्य प्रतिद्वंद्वी कौन होंगे?
भारतीय मार्केट में इसकी टक्कर Hyundai Creta, Kia Seltos, Mahindra Scorpio-N और Tata Harrier जैसी SUVs से है।
6. Tata Sierra 2025 का माइलेज कितना होगा?
पेट्रोल मॉडल में लगभग 15–18 kmpl, डीज़ल मॉडल में 18–20 kmpl और इलेक्ट्रिक वर्जन फुल चार्ज पर 450–500 km तक चल सकता है।
यह भी देखें:-
Kia Clavis MPV specifications and features 2025 : नया लुक, दमदार फीचर्स और लॉन्च से पहले मचा धमाल!
2025 MG Windsor EV Bigger Battery Variant : 449km रेंज और नए फीचर्स, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे

