जापान की टू व्हीलर निर्माता कंपनी  कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपने नए Kawasaki Ninja 650  मॉडल 2025 को लांच कर दिया है। 

इस बाइक के नए मॉडल को OBD-2B के मापदंडों के जैसे इंजन को अपडेट करके 2025 में लॉन्च किया है।

इसमें 649 सीसी का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड DOHC, 8-वाल्व इंजन दिया गया है। यह 8000 Rpm पर 67 bhp की पावर और 6700 Rpm पर 64 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,4.3 इंच की कलर डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, तीन राइडिंग मोड्स, USB चार्जिंग सपोर्ट, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

2025 कावासाकी निंजा 650 बाइक में कंपनी ने एक नया Lime Green रंग देकर  इस बाइक को भारत में लॉन्च किया है, जिसके साथ सफेद और पीले रंग का मिश्रण भी देखने को मिलता है।  

इसका कर्ब वज़न 192 किलोग्राम है और सीट हाइट 790mm है।इस बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस 130mm है।

कावासाकी निंजा 650 की भारतीय बाजार में कीमत ₹7.27 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है।अब यह बाइक अपने पुराने वर्जन से 11000 रूपए महंगी मिलेगी । 

2025 Kawasaki Ninja 650  इसका मुकाबला Honda CBR650R, Aprilia RS 660, Triumph Daytona 660 जैसी बाइक्स से है।