2026 Hyundai Ioniq 5 Facelift Range : 690KM तक की दमदार रेंज के साथ EV मार्केट में धमाका

Ajay Rajput
5 Min Read

2026 Hyundai Ioniq 5 Facelift Range : हुंडई मोटर ने भारत में बढ़ती हुई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड को देखते हुए अपनी नई Hyundai Ioniq 5 Facelift गाड़ी को लांच कर दिया है। इस गाड़ी को कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया है। इसमें ऐसे कई बदलाव किए गए हैं जिससे की गाड़ी की रेंज 90 किलोमीटर तक हो गई है और इसकी कीमत भी पहले से बढ़ गई है। गाड़ी के डिजाइन को कंपनी ने फ्यूचरिस्टिक बरकरार रखा है और इसमें कुछ नए बदलाव भी किए हैं इसके अलावा इसके केबिन में भी शानदार फीचर दिए गए हैं।

अब मिलेगी 690KM तक की लंबी रेंज

नई Hyundai Ioniq 5 Facelift की सबसे बड़ी खासियत इसकी 690 किलोमीटर तक की ARAI सर्टिफाइड रेंज है। यह रेंज इससे पहले पेश हुए मॉडल से ज्यादा है, इस रेंज का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों का होगा जो लंबी दूरी के लिए एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो बार-बार चार्ज किए बिना उनकी मंजिल तक पहुंचा दे।

बड़ी 84kWh बैटरी का दम

2026 नए फेसलिफ्ट मॉडल में 72.6kWh बैटरी पैक की जगह 84kWh बैटरी पैक दिया है। इसकी वजह से गाड़ी की रेंज पहले से बढ़ चुकी है और पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल बन गई है। इस बैटरी की वजह से गाड़ी लंबी दूरी तो आसानी से तय करेगी उसके साथ गाड़ी को शहर में चलाने के लिए रोज-रोज चार्ज नहीं करना पड़ेगा। यह गाड़ी 229hp पावर और 350Nm torque जनरेट करती है।

फास्ट चार्जिंग से मिनटों में 

अगर हम बात करें इसमें चार्जिंग की तो इसमें 350kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक गाड़ी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। यह फीचर काफी काम का है जब इमरजेंसी हो या फिर कहीं लंबी दूरी के लिए गाड़ी को ले जाना हो। इसके अलावा घर पर चार्ज करने के लिए इसमें 11kW AC charger भी दिया गया है, जिससे यह लगभग 7 घंटे 35 मिनट में चार्ज होती है।

डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम

हुंडई ने इस मॉडल में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को बरकरार रखा है और इसमें कई नए बदलाव भी किए गए हैं जैसे कि फ्रंट और रियर में नया बंपर, नए एलॉय व्हील्स, नया रियर स्पॉयलर, पैरामेट्रिक पिक्सल स्टाइलिंग और अपडेटेड स्किड प्लेट्स। इन सभी बदलावों के कारण कार पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आ रही है।

2026 Hyundai Ioniq 5 Facelift Range

इंटीरियर

अगर हम इंटीरियर की बात करें तो इसमें भी कंपनी ने केबिन में कई शानदार नए फीचर्स दिए हैं। गाड़ी के केबिन में आगे की तरफ डुअल 12.3-इंच स्क्रीन देखने को मिलता है जो वायरलेस एंड्राइड ऑटो, वायरलेस एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। उसके अलावा इसमें नया स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जर, बोस साउंड सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इसमें अपडेटेड कप होल्डर, सीट हीटिंग और वेंटिलेशन के फिजिकल बटन भी दिए गए हैं।

2026 Hyundai Ioniq 5 Facelift Range

सेफ्टी फीचर्स भी दमदार

अगर हम बात करें इसमें सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS, ISOFIX माउंट्स, 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग असिस्ट फंक्शंस, लेवल 2 ADAS सूट, रियर पार्किंग कोलिजन अवॉयडेंस असिस्ट और साइड पार्किंग डिस्टेंस वॉर्निंग दिए गए हैं।

2026 Hyundai Ioniq 5 Facelift Range

2026 Hyundai Ioniq 5 Price India

हुंडई ने अपनी इस नई कार को 2026 में भारत में ग्रैविटी गोल्ड मैट, मिडनाइट ब्लैक पर्ल, टाइटन ग्रे और ऑप्टिक व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसकी भारत में कीमत ₹55.70 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

किन गाड़ियों को देगी टक्कर?

यह गाड़ी भारत में पहले से मौजूद किआ EV6, बीएमडब्ल्यू iX1, BYD Sealion 7 और वोल्वो EX40 को टक्कर दे सकती है।

ये भी देखें  : –

Share This Article