Renault Triber 2026 Review : कम बजट में 7-सीटर फैमिली कार, क्या यह है सबसे बेस्ट ऑप्शन?

Ajay Rajput
5 Min Read

Renault Triber 2026 Review : रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी पॉपुलर 7 सीटर MPV रेनॉल्ट ट्राइबर का 2026 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह 7 सीटर फैमिली कार है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.80 लाख रुपए रखी गई है। इस कार को खासतौर पर फैमिली यूज़ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, तो यह इतनी कम कीमत में ज्यादा स्पेस और फ्लैक्सिबल सीटिंग के साथ उन लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जो बजट में 7 सीटर कार चाहते हैं। आइए देखते हैं इसके अलावा इसमें और क्या कुछ खास है। 

2026 Renault Triber की कीमत और वेरिएंट्स 

इस गाड़ी को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है – ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन। इसके बेस वेरिएंट की कीमत ₹5.80 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल ₹8.47 लाख (AMT) तक जाती है। इसके पुराने मॉडल से इन सभी वेरिएंट्स की कीमत में ₹4,575 से ₹9,150 तक की बढ़ोतरी भी की गई है।

Renault Triber 2026 Review

क्या है नया 2026 Triber ?

कंपनी ने 2026 मॉडल में सबसे बड़ा अपडेट इसके टॉप वेरिएंट इमोशन में अब ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार ही देखने को मिला। इस बार गाड़ी के फीचर्स और यूज़ेबिलिटी पर ज्यादा फोकस किया गया है और गाड़ी को एक प्रैक्टिकल फैमिली कार बनाने की कोशिश की गई है।

बेहतर सीटिंग और स्पेस 

गाड़ी के अंदर कंपनी ने सीटिंग और स्पेस को बेहतर बनाने की कोशिश की है क्योंकि इसके सेकंड रो सीट्स में वन टच फोल्ड और टंबल फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से तीसरी रो तक पहुंचना अब आसान बन गया है। 2026 रेनॉल्ट ट्राइबर मॉडल में सेकंड रो पूरी तरह फ्लैट फोल्ड हो सकती है। इससे गाड़ी का बूट स्पेस पहले से बढ़कर 1065 लीटर तक हो गया है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।

इंटीरियर 

अगर हम बात करें इसके इंटीरियर की तो इसका डिजाइन प्रीमियम है और इसके साथ एडवांस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके केबिन में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड दिया गया है और 8 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसके टॉप मॉडल इमोशन वेरिएंट में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर दिया गया है। इस बार गाड़ी के मिड वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स जोड़कर वैल्यू बढ़ाई गई है।

Renault Triber 2026 Review

इंजन और परफॉर्मेंस 

इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो पहले इंजन आते थे, वही इंजन इस गाड़ी में दिए गए हैं। इसमें 1.0 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जा रहा है, जो 72 PS का पावर जेनरेट करता है और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (सिर्फ Emotion वेरिएंट में) ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

सेफ्टी फीचर्स 

गाड़ी में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जैसे 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)। गाड़ी में कुल मिलाकर 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

2026 Renault Triber Rival 

भारत में इस गाड़ी को निसान ग्रेवाइट, मारुति सुजुकी अर्टिगा, टोयोटा रुमियन और बजट सेगमेंट में टाटा पंच व हुंडई एक्सटर टक्कर देते हैं।

निष्कर्ष 

यह गाड़ी फैमिली के लिए एक सही ऑप्शन हो सकती है क्योंकि इसमें आपको कम कीमत में 7 सीटर और फ्लैक्सिबल सीटिंग ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा बड़ा बूट स्पेस, अच्छे सेफ्टी फीचर्स, आरामदायक और मॉडर्न केबिन, और आसान ड्राइविंग के लिए AMT ऑप्शन दिया गया है।

 

ये भी देखें  : –

Share This Article