2026 Kawasaki Ninja 650 India : कावासाकी इंडिया ने अपनी Ninja 650 में कुछ नए बदलाव करके भारत में लॉन्च किया है। यह कंपनी की पॉपुलर मिडिलवेट स्पोर्ट्स बाइक का नया अवतार है, जिसमें किसी भी तरह का बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण अपडेट जरूर किए गए हैं।नई 2026 Kawasaki Ninja 650 का MY26 वर्जन है। इस मॉडल में ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिससे राइडिंग का अनुभव पहले से बेहतर हो सके। बाइक में किया गया यह अपडेट इसे उन प्रीमियम मॉडल्स की लिस्ट में शामिल करता है, जो पहले से ही मार्केट में मौजूद हैं, जैसे Ninja ZX-10R और Ninja ZX-6R।इस आर्टिकल में हम इसके डिजाइन, फीचर्स, कलर ऑप्शन, इंजन और कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे।
डिज़ाइन और कलर ऑप्शन
2026 Ninja 650 का डिज़ाइन इसके पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है। जिस तरह पिछले मॉडल में शार्प और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया था, वह राइडर्स को काफी पसंद भी आया था।भारतीय ग्राहकों के लिए इसमें Lime Green कलर का ऑप्शन दिया गया है, जिसमें व्हाइट और ब्लू ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। Ninja 650 का MY25 वर्जन भी अभी Lime Green कलर में उपलब्ध रहेगा।Lime Green कावासाकी की सबसे बड़ी पहचान मानी जाती है। यह भारतीय सड़कों पर सबसे आसानी से पहचाने जाने वाले बाइक डिजाइनों में से एक है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
अगर हम नई कावासाकी निंजा 650 के फीचर्स की बात करें, तो बाइक में फुल LED लाइटिंग दी गई है, जो बेहतर विजिबिलिटी के साथ इसे प्रीमियम लुक देती है।इसमें 4.3-इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके जरिए राइडर अपने फोन के बेसिक फंक्शंस और जरूरी जानकारी को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।सेफ्टी के लिए इसमें दो राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और डुअल थ्रॉटल वाल्व जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

|
फीचर |
जानकारी |
| इंजन |
649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन |
|
पावर / टॉर्क |
पावर 67 bhp / 62.1 Nm |
| गियरबॉक्स |
6-स्पीड, स्लिपर क्लच |
|
फ्यूल स्टैंडर्ड |
E20 कम्प्लायंट |
| डिस्प्ले |
4.3-इंच TFT (नया) |
|
सेफ्टी |
डुअल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर्स |
|
लाइटिंग |
फुल LED लाइट सेट सेटअप |
| कलर |
Lime Green(भारत के लिए) |
| कीमत |
₹7.91 लाख (एक्स-शोरूम) |
इंजन परफॉर्मेंस और पावर
नई 2026 Kawasaki Ninja 650 में 649cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन पुराने MY2025 मॉडल में भी मौजूद था, लेकिन अब इसे E20 फ्यूल स्टैंडर्ड के अनुसार अपडेट किया गया है।यह इंजन 8,000 rpm पर 67 bhp की पावर और 6,700 rpm पर 62.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड असिस्ट और स्लिपर क्लच गियरबॉक्स दिया गया है।इंजन पावरफुल होने के साथ-साथ काफी स्मूथ भी है, जिससे यह बाइक उन राइडर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनती है, जो छोटी बाइक से अपग्रेड करना चाहते हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Kawasaki Ninja 650 में हाई-टेन्साइल स्टील ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। 2026 मॉडल में इसके सस्पेंशन को भी अपग्रेड किया गया है।इसमें अब फ्रंट में 45 mm टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डुअल 300 mm डिस्क और रियर में सिंगल 220 mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं।इसके साथ ही बाइक में डुअल-चैनल ABS सिस्टम भी दिया गया है।
2026 Kawasaki Ninja 650 की भारत में कीमत
भारत में 2026 Kawasaki Ninja 650 की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.91 लाख रखी गई है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Honda CBR650R से है।हालांकि, Ninja 650 कीमत के मामले में Honda CBR650R से सस्ती है, क्योंकि होंडा की बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹11.16 लाख है।
नए अपडेट में क्या बदल गया है?
अपडेट्स की बात करें, तो इसमें अब E20 फ्यूल कम्प्लायंट इंजन दिया गया है और इसके डिजाइन में रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं।इसके अलावा फ्रंट सस्पेंशन को 41 mm से बढ़ाकर 45 mm टेलीस्कोपिक फोर्क कर दिया गया है। इसके अलावा बाइक में किसी भी तरह का बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।कुल मिलाकर, 2026 Kawasaki Ninja 650 एक स्पोर्टी और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बाइक है, जो दमदार इंजन, स्मार्ट फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और मजबूत सेफ्टी के साथ लॉन्च हुई है।

|
पॉइंट |
2026 MY26 में बदलाव |
| इंजन |
अब E20 फ्यूल कम्प्लायंट |
|
ग्राफिक्स |
नया रिफ्रेश्ड डिजाइन |
| फ्रंट सस्पेंशन |
41 mm से बढ़ाकर 45 mm |
|
मैकेनिकल बदलाव |
मुख्य कोई बड़ा बदलाव नहीं |
| परफॉर्मेंस |
पहले जैसी ही पावर, ज्यादा स्मूथ राइड |
Kawasaki W230 India Launch : Yamaha XSR155 की टेंशन बढ़ाने आई Kawasaki W230 नई रेट्रो बाइक

